1. Home
  2. हिन्दी
  3. खेल

खेल

आईपीएल-19 : बारिश से बाधित मैच में जीत से KKR की हल्की उम्मीदें कायम, मुंबई इंडियंस की नौवीं पराजय

कोलकाता, 20 मई। ईडन गार्डन्स में बुधवार की रात बारिश से बाधित कम स्कोर वाले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का पलड़ा बीस रहा, जिसने रेस से पहले ही बाहर हो चुके मुंबई इंडियंस (MI) पर सात गेंदों के शेष रहते चार विकेट से जीत हासिल की और टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL-19) 2026 […]

मलेशिया मास्टर्स : लक्ष्य उलटफेर के शिकार, प्रणय भी पहले ही दौर में हारे, मालविका व अश्मिता अगले दौर में

कुआलालंपुर, 20 मई। मौजूदा समय भारत के शीर्षस्थ शटलर लक्ष्य सेन और 2023 के विजेता एचएस प्रणय को यहां मलेशिया मास्टर्स सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पहले ही दौर में पराजय का सामना करना पड़ा। खैर, मालविका बंसोड़ व अश्मिता चालिहा ही उम्मीद की किरण बनकर उभरीं, जिन्होंने महिला एकल में विपरीत अंदाज में जीत […]

आईपीएल-19 : वैभव के तूफानी अर्धशतक से RR चौथे स्थान पर जा पहुंचा, फिसड्डी LSG की नौवीं हार

जयपुर, 19 मई। सवाई मानसिंह स्टेडियम में मंगलवार की रात रनों की तूफानी बारिश हुई और कुल 445 रन उड़ गए। लेकिन इनमें सर्वाधिक वाहवाही लूट ले गए किशोरवय सनसनी वैभव सूर्यवंशी, जिन्होंने सिर्फ 38 गेंदों पर 93 रनों (10 छक्के, सात चौके) की विस्फोटक अर्धशतकीय पारी से राजस्थान रॉयल्स (RR) को मजबूत सहारा दिया। […]

अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज : रोहित शर्मा व विराट कोहली वनडे टीम में शामिल, बुमराह टेस्ट टीम से बाहर

गुवाहाटी, 19 मई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ अगले माह एक टेस्ट व तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों की घरेलू सीरीज के लिए मंगलवार को यहां भारतीय टीम की घोषणा कर दी। दो पूर्व कप्तानों – रोहित शर्मा व विराट कोहली वनडे टीम में शामिल किया गया है, लेकिन जसप्रीत बुमराह टेस्ट […]

आईपीएल-19 : SRH के साथ GT को भी प्लेऑफ का टिकट, CSK की विदाई लगभग तय

चेन्नई, 18 मई। कप्तान पैट कमिंस (3-28) की अगुआई में गेंदबाजों की कसावट के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (70 रन, 47 गेंद, तीन छक्के, सात चौके) के विस्फोटक अर्धशतकीय प्रहार से सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने सोमवार की रात यहां एक ओवर के शेष रहते चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को पांच विकेट से हरा दिया […]

आईपीएल-19 : DC ने RR को दिया झटका, स्टार्क की मारक गेंदबाजी के बाद अक्षर-आशुतोष ने कायम रखीं हल्की उम्मीदें

नई दिल्ली, 17 मई। गत चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने रविवार को डबल हेडर के पहले मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) को हरा भले ही प्लेऑफ का पहला टिकट हासिल कर लिया, लेकिन लीग चरण में सिर्फ आठ मैचों के शेष रहते अन्य तीन स्थानों के लिए कुल सात टीमों के बीच कश्मकश अब […]

आईपीएल-19 : गत चैम्पियन RCB को सबसे पहले प्लेऑफ का टिकट, लगातार छठी हार से PBKS की उम्मीदें क्षीण

धर्मशाला, 17 मई। हरफनमौला वेंकटेश अय्यर (नाबाद 73 रन, 40 गेंद, चार छक्के, आठ चौके) व विराट कोहली (58 रन, 37 गेंद, तीन छक्के, चार चौक) के आक्रामक अर्धशतकीय प्रहारों पर सवार गत चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने रविवार को यहां 23 रनों की जीत से टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL-19) में जहां सबसे […]

थाईलैंड ओपन : सात्विक-चिराग नहीं जीत सके तीसरा खिताब, चार मैच प्वॉइंट बचाने के बाद इंडोनेशियाई जोड़ी से हारे

बैंकॉक, 17 मई। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी व चिराग शेट्टी की सर्वोच्च वरीय भारतीय जोड़ी रविवार को यहां थाईलैंड ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में अपने तीसरे खिताब से वंचित रह गई, जब रोमांचक फाइनल में उसे गैर नामांकित इंडोनेशियाई लियो रॉली कार्नांडो व डेनियल मार्टिन के खिलाफ चार मैच प्वॉइंट बचाने के बावजूद उपजेता से संतोष […]

आईपीएल-19 : रनों की बारिश के बीच थमा गुजरात टाइटंस का विजय रथ, KKR की प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार

कोलाकाता, 16 मई। टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL-19) में प्लेऑफ का टिकट पाने के नजदीक जा पहुंचीं अग्रिम कतार की टीमों को लगातार तीसरे दिन झटका लगा। इस क्रम में ताजा शिकार शनिवार की रात गुजरात टाइटंस (GT) हुआ, जिसका लगातार पांच मैचों में जीत का सिलसिला थम गया। वहीं मैच के दौरान दिखे कुल […]

सीएम योगी ने गोरखपुर को दी बड़ी सौगात : 393 करोड़ के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का किया शिलान्यास

गोरखपुर, 16 मई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर को बड़ी सौगात देते हुए शनिवार को अपने ड्रीम प्रोजेक्ट यानी 393 करोड़ की लागत से बनने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास किया। सीएम योगी ने इस अवसर पर एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि खेल और खिलाड़ियों के […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code