एक दिनी सीरीज : प्रसिद्ध के पंजे के बाद यशस्वी का नाबाद शतक, भारत ने अफगानिस्तान का पूर्ण सफाया किया
चेन्नई, 20 जून। टीम इंडिया ने शनिवार को यहां एमए चिदाम्बरम स्टेडियम में भी गेंद व बल्ले से समग्र प्रदर्शन का नजारा प्रस्तुत किया और अफगानिस्तान के खिलाफ अपनी पहली द्विपक्षीय एक दिनी अंतरराष्ट्रीय सीरीज में मेहमानों का 3-0 से पूर्ण सफाया कर दिया।
𝗪.𝗜.𝗡.𝗡.𝗘.𝗥.𝗦 🏆
The celebrations begin in the #TeamIndia camp as we clinch the @IDFCFIRSTBank #INDvAFG series with a 3⃣-0⃣ margin 🙌 pic.twitter.com/oI9lbaNeXk
— BCCI (@BCCI) June 20, 2026
Commanding. Clinical. Clean sweep 🔥#TeamIndia seal a 3⃣-0⃣ series victory with an excellent run chase in Chennai 🥳
Scorecard ▶️ https://t.co/kHgF4bqTg3#INDvAFG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/TTcROLncgN
— BCCI (@BCCI) June 20, 2026
कृष्णा ने एक दिनी करिअर में पहली बार किए 5 शिकार
भारतीय वर्चस्व का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है कि पेसर प्रसिद्ध कृष्णा (5-23) ने एक दिनी करिअर में पहली बार जहां पंजा जड़ा वहीं ओपनर यशस्वी जायसवाल का बल्ला भी सीरीज में पहली बार बोला। उन्होंने जबर्दस्त शतकीय प्रहार (नाबाद 110 रन, 86 गेंद, तीन छक्के, 14 चौके) जड़ा और हिटमैन रोहित शर्मा (79 रन, 69 गेंद, तीन छक्के, नौ चौके) संग भारी-भरकम शतकीय भागीदारी कर दी। नतीजा सामने था और मेजबानों ने 128 गेंदों के रहते नौ विकेट की आसान जीत हासिल कर ली।
𝙏𝙝𝙖𝙩 𝙬𝙞𝙣𝙣𝙞𝙣𝙜 𝙛𝙚𝙚𝙡𝙞𝙣𝙜 🏆#TeamIndia Captain Shubman Gill receives the @IDFCFIRSTBank trophy from BCCI President Mr. Mithun Manhas @MithunManhas after a convincing clean sweep 🙌#INDvAFG | @ShubmanGill pic.twitter.com/qjPtw4R4D4
— BCCI (@BCCI) June 20, 2026
हशमतुल्लाह के शतक से अफगानिस्तान 218 रनों तक पहुंचा
पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करने वाले अफगानिस्तान की शुरुआत ही खराब रही, जब ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ प्रसिद्ध ने खतरनाक पहले स्पैल (5-2-6-4) में शुरुआती चार विकेट निकाल दिए और 10वें ओवर में सिर्फ 36 रन बना सकी टीम संकट में धंस गई। हालांकि कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने शतक (102 रन, 131 गेंद, एक छक्का, 13 चौके) से स्थिति संभाली और अजमतुल्लाह उमरजई (50 रन, 56 गेंद, दो छक्के ,पांच चौके) संग पांचवें विकेट के लिए 117 गेंदों पर उनकी 105 रनों की साझेदारी से स्कोर 44.2 ओवरों में 218 रनों तक पहुंच सका।
Fire and Fury 🔥
Prasidh Krishna is named the Player of the Match for his splendid spell 🏅
Relive ▶️ https://t.co/hCMdfDUp4h #TeamIndia | #INDvAFG | @IDFCFIRSTBank | @prasidh43 pic.twitter.com/39vivhzI9e
— BCCI (@BCCI) June 20, 2026
जायसवाल व रोहित ने 139 गेंदों पर ठोके 170 रन
आसान लक्ष्य के सामने यशस्वी व रोहित ने शुरुआत से ही रफ्तार पकड़ ली। दोनों के बीच 139 गेंदों पर 170 रनों की भागीदारी आ गई। 23वें ओवर में मोहम्मद नबी ने रोहित को लौटाकर यह भागीदारी तोड़ी। फिलहाल यशस्वी ने अपना दूसरा एक दिनी शतक पूरा किया और श्रेयस अय्यर (नाबाद 20 रन, 19 गेंद, दो छक्के) के साथ दूसरे विकेट के लिए 35 गेंदों पर 54 रनों की अटूट भागीदारी से दल की जीत पक्की कर दी, जिसने 28.4 ओवरों में ही एक विकेट पर 224 रन बना लिए।
ODI fifty No. 6⃣2⃣ filled with glorious ball-striking 🫡
Rohit Sharma in the mood! 👌
Updates ▶️ https://t.co/kHgF4bqTg3#TeamIndia | #INDvAFG | @IDFCFIRSTBank | @ImRo45 pic.twitter.com/1kCyvhFDRu
— BCCI (@BCCI) June 20, 2026
📸📸
Hang it in the Louvre, Yashasvi Jaiswal 🖼️
Scorecard ▶️ https://t.co/kHgF4bqTg3#TeamIndia | #INDvAFG | @IDFCFIRSTBank | @ybj_19 pic.twitter.com/yOk8wWUmJr
— BCCI (@BCCI) June 20, 2026
छक्के के साथ अपना दूसरा वनडे शतक पूरा करने वाले 24 वर्षीय जायसवाल की पारी की खासियत यह रही कि उन्होंने पूरे समय 100 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। इसी क्रम में वह भारत के लिए अपनी पहली छह वनडे पारियों में दो शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज़ बन गए। उनके पहले शिखर धवन ने अपनी पहली सात पारियों में दो शतक लगाए थे। कप्तान शुभमन गिल को ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ घोषित किया गया, जिन्होंने दो मैचों में एक शतक सहित 238 रन बनाए। तीसरे मैच में उनकी बल्लेबाजी की नौबत ही नही आई।
First series win as #TeamIndia's ODI Captain 🫡
Sublime with the bat 🙌A series to cherish for Shubman Gill 👌
Scorecard ▶️ https://t.co/kHgF4bqTg3#INDvAFG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/o4DbcxLHNy
— BCCI (@BCCI) June 20, 2026
खराब शुरुआत के बाद शाहिदी व उमरजई के बीच शतकीय भागीदारी
इसके पूर्व अफगानिस्तान की बल्लेबाजी देखें तो करिअर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करने वाले प्रसिद्ध कृष्णा से शुरुआती झटके खाने के बाद कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने अपनी टीम को काफी सहारा दिया। उन्होंने उमरजई संग शतकीय भागीदारी की तो मोहम्मद नबी (21 रन, 23 गेंद, एक छक्का, एक चौका) के साथ भी छठे विकेट के लिए 53 गेंदों 57 रनों की साझेदारी से टीम को दो सौ के करीब पहुंचाया। हालांकि इसके बाद 20 रनों की वृद्धि पर अंतिम पांच बल्लेबाज लौट गए। इनमें शाहिदी अंतिम बल्लेबाज के रूप में प्रसिद्ध के पांचवें शिकार बने।
A performance to remember! 💯
Captain @Hashmat_50 leading the team from the front and delivering when it mattered most with a brilliant maiden ODI hundred. 👏#AfghanAtalan | #INDvAFG | #GloriousNationVictoriousTeam | #e& – Go for More | #SuperCola – Share the Love pic.twitter.com/NSWW8tS7RQ
— Afghanistan Cricket Board (@ACBofficials) June 20, 2026
अफगानिस्तान को 5 रनों की पेनाल्टी भी झेलनी पड़ी
दिलचस्प यह रहा कि पारी के 39वें ओवर की आखिरी गेंद पर शाहिदी के पिच के ‘खतरनाक हिस्से’ पर दौड़ने की वजह से अफगानिस्तान पर पांच रन की पेनाल्टी लगाई गई। यही वजह थी कि भारत ने पारी की शुरुआत की तो उसके खाते में एक भी गेंद खेले बिना पांच रन जुड़ चुके थे।
