पद्म पुरस्कार 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान रोहित शर्मा को पद्मश्री से सम्मानित किया
नई दिल्ली, 23 जून। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और अपनी कप्तानी में भारत को टी20 विश्व कप 2024 और आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब दिलाने वाले रोहित शर्मा को पिछले दो दशक में भारतीय क्रिकेट में उनके असाधारण योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार शाम को राष्ट्रपति भवन में रोहित शर्मा को यह सम्मान प्रदान किया।
रोहित शर्मा आधुनिक क्रिकेट में दुनिया के बेहतरीन सलामी बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। तीनों फॉर्मेट में रोहित ने अपनी बल्लेबाजी और कप्तानी में करिश्माई प्रदर्शन किया है। मध्यक्रम बल्लेबाज के रूप में अपने करियर का आगाज करने वाले रोहित ने 2013 से बतौर सलामी बल्लेबाज खेलना शुरू किया था और पिछले एक दशक में महानतम ओपनर के रूप में खुद को स्थापित किया है।
A highly prestigious honour for a great of the game 🙌
President of India, Smt Droupadi Murmuji @rashtrapatibhvn confers former #TeamIndia captain Rohit Sharma @ImRo45 with the Padma Shri award 👏
pic.twitter.com/6EyffHr1A4— BCCI (@BCCI) June 23, 2026
क्रिकेट प्रशंसकों में ‘हिटमैन’ के नाम से लोकप्रिय रोहित शर्मा ने अपने अंतरराष्ट्रीय करिअर का आगाज 23 जून, 2007 को आयरलैंड के खिलाफ वनडे से किया था। अपने अंतरराष्ट्रीय डेब्यू के ठीक 19 साल बाद उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। रोहित ने 19 सितंबर 2007 को टी20 और नवंबर 2013 में टेस्ट में डेब्यू किया था।
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने श्री रोहित गुरुनाथ शर्मा को खेल के क्षेत्र में असाधारण योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया। श्री रोहित शर्मा एक जाने माने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी और भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान हैं। श्री शर्मा ने आईसीसी पुरुष T20… pic.twitter.com/JQ6iC1oyfb
— President of India (@rashtrapatibhvn) June 23, 2026
‘हिटमैन’ के अंतरराष्ट्रीय करिअर पर एक नजर
टेस्ट और टी20 से संन्यास ले चुके रोहित ने अपने करिअर में अब तक 67 टेस्ट, 285 वनडे और 159 टी20 खेले हैं। टेस्ट में 12 शतक की मदद से 4,301 रन, वनडे में 33 शतक और 62 अर्धशतक की मदद से 11,720 रन और टी20 में 5 शतक और 32 अर्धशतक की मदद से 4,231 रन उनके नाम दर्ज हैं।
रोहित शर्मा के नाम वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक दोहरा शतक (3), अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के (653) का रिकॉर्ड है। छक्के लगाने की असाधारण क्षमता की वजह से उन्हें ‘हिटमैन’ भी कहा जाता है। वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर (264) का रिकॉर्ड भी रोहित के नाम है।
महेंद्र सिंह धोनी के बाद रोहित भारत के सबसे सफल कप्तान
सच पूछें महेंद्र सिंह धोनी के बाद रोहित को भारत का सबसे सफल कप्तान माना जाता है। रोहित की कप्तानी में भारत ने एशिया कप, टी20 विश्व कप 2024 और आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीता। रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम वनडे विश्व कप 2023 का फाइनल भी खेली थी।
President Droupadi Murmu presents Padma Bhushan to Dr. Vijay Amritraj for his exceptional contribution to the field of Sports. One of the greatest tennis players of India, he represented the country in the Davis Cup for 20 consecutive years. He achieved a career-high ATP ranking… pic.twitter.com/sOlFciNhtM
— President of India (@rashtrapatibhvn) June 23, 2026
Savita Punia receives #PadmaShri from President Droupadi Murmu
One of the India's most acclaimed sports personalities. Former Captain and the current goalkeeper of Indian's Women National Hockey Team, known as 'The Great Wall' of Indian women's hockey and first… pic.twitter.com/3Z529FtfZY
— PIB India (@PIB_India) June 23, 2026
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इसी क्रम में पूर्व टेनिस दिग्गज विजय अमृतराज को पद्म भूषण और भारतीय महिला हॉकी टीम की गोलकीपर सविता पुनिया को पद्मश्री से सम्मानित किया।
