ICC महिला टी20 विश्व कप : भारत का विजय क्रम टूटा, दक्षिण अफ्रीका की रोमांचक जीत में काप का हरफनमौला प्रदर्शन
मैनचेस्टर, 21 जून। लीग चरण के शुरुआती दो मैचों में पाकिस्तान व नीदरलैंड्स पर प्रभावी जीत से उत्साहित भारतीय टीम का अजेय क्रम रविवार को टूट गया, जब पिछले दो बार के उपजेता दक्षिण अफ्रीका ने मारियान काप के हरफनमौला प्रदर्शन से अंतिम ओवर में छह विकेट की रोमांचक जीत हासिल की और ICC महिला टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश की अपनी उम्मीदें जीवंत कर लीं।
South Africa win by 6 wickets. #TeamIndia will now shift their focus to the next game against Bangladesh!
Scorecard ▶️ https://t.co/cIrb7Ekn0x#T20WorldCup | #WomenInBlue | #SAvIND pic.twitter.com/AfxIJJgxXh
— BCCI Women (@BCCIWomen) June 21, 2026
दो विकेट लेने के बाद काप ने खेली नाबाद 81 रनों की मैच जिताऊ पारी
ओल्ड ट्रैफर्ड ग्राउंड पर पहले बल्लेबाजी करने उतरे भारत की बल्लेबाज विपक्षी गेंदबाजों को खुलकर जवाब नहीं दे सकीं और पूरी टीम सात विकेट पर 158 रनों तक ही पहुंच सकी। अपनी मीडियम पेस गेंदबाजी से सिर्फ 27 रन खर्च कर दो विकेट निकालने वालीं काप ने बल्ले से भी शानदार प्रदर्शन किया और उनके विस्फोटक अर्धशतक (नाबाद 81 रन, 45 गेंद, चार छक्के, सात चौके) की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने 19.1 ओवरों में चार विकेट पर 161 रन बना लिए।
Marizanne Kapp, what a hero 👏
Her 81* is the second-highest score in a women's T20 World Cup chase
South Africa beat India in the final over to stay alive in the World Cup 🇿🇦 pic.twitter.com/nRACfEsBFY
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) June 21, 2026
ग्रुप एक में ऑस्ट्रेलिया के बाद दूसरे स्थान पर खिसका भारत
ग्रुप एक में इस हार के बाद भारत के लिए सेमीफाइनल की राह थोड़ी कठिन हो गई है क्योंकि उसे अभी रिकॉर्ड छह बार के पूर्व चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 28 जून को खेलना है। उसके पहले 25 जून को भारत की टक्कर बांग्लादेश से होगी। ऑस्ट्रेलिया तीन मैचों में छह अंक लेकर जहां शीर्ष पर है वहीं भारत, दक्षिण अफ्रीका व बांग्लादेश के तीन-तीन मैचों में चार-चार अंक हैं। हालांकि भारत बेहतर नेट रन रेट के सहारे दूसरे स्थान पर है।
श्री चरणी (3-24) का शुरुआती दबाव काम न आया
159 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम की शुरुआत बेहद धीमी रही थी। छठे ओवर में केवल 25 के स्कोर पर वामहस्त स्पिनर श्री चरणी (3-24) ने तीन गेंदों के भीतर कप्तान लॉरा वोलवार्ट (20 रन, 21 गेंद, एक छक्का, दो चौके) व एनेरी डेर्कसेन (शून्य) को लौटा दिया था। हालांकि इसके बाद बीच के ओवरों में विकेट नहीं निकाल पाने के कारण भारतीय टीम पर दबाव बढ़ता चला गया।
A blinder of a return catch followed by a peach to hit the timber! 🔥
Sree Charani turns the game around with 2️⃣ wickets in 3️⃣ balls 🫡
Updates ▶️ https://t.co/cIrb7Ekn0x#TeamIndia | #T20WorldCup | #WomenInBlue | #SAvIND pic.twitter.com/Z3PCG1z0r6
— BCCI Women (@BCCIWomen) June 21, 2026
काप व ब्रिट्स के बीच 97 रनों की निर्णायक भागीदारी
‘प्लेयर ऑफ द मैच’ काप व तजमिन ब्रिट्स (40 रन, 36 गेंद, एक छक्का, दो चौके) के बीच तीसरे विकेट के लिए 63 गेंदों पर 97 रनों की मजबूत साझेदारी हुई और मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के पक्ष में मुड़ गया। 17वें ओवर में शेफाली वर्मा ने ब्रिट्स को आउट कर मैच में रोमांच पैदा करने की कोशिश की, लेकिन काप ने कोई भी मौका नहीं दिया। उन्होंने 19वें ओवर में दीप्ति शर्मा को दो छक्के लगाते हुए टीम की जीत सुनिश्चित कर दी। हालांकि काप भाग्यशाली भी रहीं, जिनका स्थानापन्न क्षेत्ररक्षक राधा यादव ने दो बार कैच टपकाया।
आक्रामक शुरुआत के बाद दबाव में दिखी भारतीय बल्लेबाजी
इससे पहले भारत ने आक्रामक शुरुआत की और पहले दो ओवरों में ही 23 रन आ गए थे। हालांकि तीसरे ओवर में अनुभवी ऑलराउंडर काप ने स्मृति मंधाना (17 रन,12 गेंद, तीन चौके) को बोल्ड मारने के साथ भारत को पहला झटका दे दिया। शेफाली वर्मा (31 रन,15 गेंद, एक छक्का, चार चौके) ने आक्रामक तेवर दिखाए और चौथे ओवर में क्लोई ट्रिऑन की पहली तीन गेंदों पर दो चौके व एक छक्का जड़ दिया। इस ओवर में 17 रन जुड़ गए।
Dealing in boundaries 🔥
An electric start from Shafali Verma 👊
Updates ▶️ https://t.co/cIrb7Ekn0x#TeamIndia | #T20WorldCup | #WomenInBlue | #SAvIND | @TheShafaliVerma pic.twitter.com/AbS1GEAUzA
— BCCI Women (@BCCIWomen) June 21, 2026
फिलहाल पॉवरप्ले के आखिरी ओवर में शबनिम इस्माइल (2-28) ने शेफाली का विकेट निकाल दिया। इसके बाद यास्तिका भाटिया (15 रन, 13 गेंद, तीन चौके) भी ज्यादा देर टिक नहीं सकी। 67 के स्कोर पर तीसरा विकेट गिरने के बाद भारतीय पारी धीमी हो गई और लगातार अंतराल पर विकेट गिरते रहे।
जेमिमा रॉड्रिग्स (12 रन, 14 गेंद, एक चौका), कप्तान हरमनप्रीत कौर (24 रन, 22 गेंद, दो चौके), दीप्ति शर्मा (29 रन, 21 गेंद, तीन चौके) व ऋचा घोष (15 रन, 14 गेंद, दो चौके) में एक भी बल्लेबाज खुल नहीं सकी और टीम 160 रनों के भीतर ही सीमित हो गई।
Respect. Love. And a whole lot of memories 💙
📸 Vice-captain Smriti Mandhana and Head Coach Amol Muzumdar present Harmanpreet Kaur with a special '200' jersey & cap signed by the entire squad ✨#TeamIndia | #T20WorldCup | #WomenInBlue | #SAvIND | @ImHarmanpreet |… pic.twitter.com/FMJUsAVnhz
— BCCI Women (@BCCIWomen) June 21, 2026
200 पर नाबाद – हरमनप्रीत ने रचा इतिहास
कुल मिलाकर देखें तो मैच में भारतीय दृष्टिकोण से एकमात्र उपलब्धि यह रही कि हरमनप्रीत ने पुरुष और महिला दोनों क्रिकेट में 200 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बन गईं।
