ऑकलैंड, 21 जून। भारत ने FIH हॉकी महिला नेशंस कप में अपना अजेय क्रम जारी रखते हुए रविवार को स्वर्ण पदक के लिए खेले गए खिताबी मुकाबले में मेजबान न्यूजीलैंड को 2-0 से शिकस्त दी और दूसरी बार सर्वजेता का गौरव अर्जित कर लिया। इसके पूर्व खेले गए कांस्य पदक के मुकाबले में अमेरिका ने चिली को 3-2 से परास्त किया।
🏆 𝐂𝐇𝐀𝐌𝐏𝐈𝐎𝐍𝐒! 🏆
The Indian Women’s Hockey Team reigns supreme at the FIH Hockey Women’s Nations Cup New Zealand 2025–26! 🇮🇳💙
A campaign defined by resilience, belief and brilliant teamwork ends with the trophy in Indian hands. 👏🏑#HockeyIndia #IndiaKaGame… pic.twitter.com/Zp6O29Xm2o
— Hockey India (@TheHockeyIndia) June 21, 2026
नववीत व सुनीलिता ने पहले क्वार्टर में ठोके दोनों गोल
वर्ष 2022 में आयोजित प्रतियोगिता के प्रथम संस्करण की विजेता भारतीय टीम ने नॉर्थ हार्बर हॉकी स्टेडियम में खेले गए फाइनल के चौथे मिनट में अग्रता ले ली, जब नवनीत कौर ने पहला गोल ठोक दिया। उसके बाद सुनीलिता टोप्पो ने 15वें मिनट ने दूसरा गोल दागा। सलीमा टेटे की अगुआई में उतरी टीम ने इसके बाद शानदार डिफेंसिव खेल दिखाते हुए खुद का दुर्ग बचाए रखा और खिताबी जीत हासिल की।
Thank you, Hon’ble Prime Minister Shri Narendra Modi ji, for your kind wishes. The team is honoured by your appreciation and will continue striving to make India proud. 🇮🇳 https://t.co/6ACvTKT2kR
— Hockey India (@TheHockeyIndia) June 21, 2026
अगले सत्र की एफआईएच हॉकी महिला प्रो लीग का टिकट भी पक्का
भारतीय टीम ने इसके साथ ही अगले सत्र की एफआईएच हॉकी महिला प्रो लीग में अपनी जगह भी पक्की कर ली। फाइनल में लालरेम्सियामी को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड मिला, जबकि दीपिका छह गोल के साथ टूर्नामेंट की टॉप स्कोरर रहीं। उन्होंने यह सम्मान यूएसए की एशले सेसा के साथ साझा किया।
𝐃𝐞𝐞𝐩𝐢𝐤𝐚’𝐬 𝐠𝐨𝐚𝐥-𝐝𝐞𝐧 𝐫𝐮𝐧! ✨🏑
With 6 goals in the tournament, Deepika finishes as the Joint Top Scorer of the FIH Hockey Women’s Nations Cup New Zealand 2025–26 alongside USA’s Ashley Sessa. 👏💙
A well-deserved recognition in a title-winning campaign. 🇮🇳… pic.twitter.com/FgSUxzzkOB
— Hockey India (@TheHockeyIndia) June 21, 2026
दरअसल, भारत टूर्नामेंट के मौजूदा संस्करण के पांच मैचों में अजेय रहा। पूल-ए के मुकाबलों में सलीमा की टीम ने यूएसए (3-2), जापान (2-1) और उरुग्वे (3-2) को शिकस्त दी थी। फिर सेमीफाइनल में चिली के खिलाफ 6-0 से एकतरफा जीत से उसन मेजबानों के खिलाफ खिताबी टक्कर का अधिकार पाया था।
𝐒𝐇𝐄 𝐂𝐎𝐍𝐓𝐈𝐍𝐔𝐄𝐒 𝐓𝐎 𝐒𝐇𝐈𝐍𝐄 ✨🇮🇳
Lalremsiami's brilliant display earns her the 'Player of the Match' award as India defeat New Zealand 2-0 in the final to be crowned champions of the FIH Hockey Women’s Nations Cup New Zealand 2025–26. 🏆👏#HockeyIndia… pic.twitter.com/EyuzNhuII6
— Hockey India (@TheHockeyIndia) June 21, 2026
फाइनल मैच की शुरुआत में मेजबान टीम का गेंद पर ज्यादा कब्जा रहा और वह बढ़त बनाने की कोशिश कर रही थीं। हालांकि, चौथे मिनट में मेहमान टीम को पहला पेनाल्टी कॉर्नर मिला और नवनीत ने एक जबर्दस्त स्ट्राइक के साथ इस सेट-पीस से गोल किया और भारत को बढ़त दिला दी।
𝐍𝐀𝐕-𝐈𝐆𝐀𝐓𝐄𝐃 𝐓𝐎 𝐆𝐎𝐀𝐋. 🔥
Navneet Kaur got India off to the perfect start in the Final of the FIH Hockey Women’s Nations Cup New Zealand 2025–26, converting from a penalty corner in the 4th minute as India went on to defeat New Zealand 2-0 and lift the title. ⚡🏑… pic.twitter.com/LVq8OSHHYa
— Hockey India (@TheHockeyIndia) June 21, 2026
भारतीय खिलाड़ियों ने ट्रांजिशन में शानदार खेल दिखाया और अपनी ऊर्जा से न्यूजीलैंड के डिफेंस के लिए कई मुश्किलें खड़ी कीं। उन्होंने पहले क्वार्टर में मिले पांचवें पेनाल्टी कॉर्नर पर अपनी बढ़त बढ़ाई। 15वें मिनट में सुनीलिता टोप्पो ने दीपिका के तेज शॉट को दिशा देकर स्कोर 2-0 कर दिया।
𝐓𝐎𝐏𝐏𝐎𝐄𝐃 𝐈𝐓 𝐎𝐅𝐅 𝐈𝐍 𝐒𝐓𝐘𝐋𝐄. ✨🇮🇳
Sunelita Toppo's late first-quarter strike doubled India's lead and set the tone for a memorable evening in the Final of the FIH Hockey Women’s Nations Cup New Zealand 2025–26. ⚡🏑
The Women in Blue held firm to claim a 2–0 win… pic.twitter.com/f4Ujdskf5E
— Hockey India (@TheHockeyIndia) June 21, 2026
दूसरे क्वार्टर में भारत ने अनुशासित खेल जारी रखा जबकि न्यूजीलैंड ने अपनी लय हासिल की और वापसी की कोशिश की। लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। वहीं भारत ने हाफटाइम के पहले दो शॉर्ट कॉर्नर जाया किए।
तीसरे क्वार्टर में भारत ने मजबूती बनाए रखी और जबर्दस्त डिफेंस का प्रदर्शन किया, जिससे मेजबान टीम गोल करने का कोई स्पष्ट मौका नहीं बना सकी। उसके तेजतर्रार खेल ने न्यूजीलैंड के डिफेंस से गलती करवाई, लेकिन नवनीत के रिवर्स शॉट को गोलकीपर ने रोक लिया। चौथे क्वार्टर की शुरुआत में ही न्यूजीलैंड को मैच का इकलौता पेनाल्टी कॉर्नर मिला। हालांकि, सविता ने उस सेट-पीस को बचा लिया और भारत की दो गोल की बढ़त बनाए रखी। मेहमान टीम ने अपने अनुशासित डिफेंस का शानदार प्रदर्शन जारी रखा और आखिरकार 2-0 से जीत हासिल कर खिताब अपने नाम किया।
हॉकी इंडिया ने नकद पुरस्कार की घोषणा की
इस बीच भारतीय टीम की इस कामयाबी का जश्न मनाने के लिए, हॉकी इंडिया ने प्रत्येक खिलाड़ी के लिए तीन लाख रुपये और सपोर्ट स्टाफ के सदस्यों के लिए 1.5 लाख रुपये के नकद ईनाम की घोषणा की है।
𝐆𝐥𝐨𝐫𝐲. 𝐆𝐫𝐚𝐭𝐢𝐭𝐮𝐝𝐞. 𝐑𝐞𝐜𝐨𝐠𝐧𝐢𝐭𝐢𝐨𝐧.🏆
To honour Team India's FIH Hockey Women's Nations Cup 2025-26 title win, Hockey India announces a cash award of ₹3 lakh for each player and ₹1.5 lakh for every member of the support staff. 🇮🇳👏
A fitting reward for a… pic.twitter.com/RVSQV6onz5
— Hockey India (@TheHockeyIndia) June 21, 2026
हॉकी इंडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, ‘शान, आभार और सम्मान। टीम इंडिया की एफआईएच हॉकी महिला नेशंस कप 2025-26 खिताब जीत का सम्मान करते हुए, हॉकी इंडिया हर खिलाड़ी के लिए तीन लाख रुपये और सपोर्ट स्टाफ के हर सदस्य के लिए 1.5 लाख रुपये के नकद ईनाम का एलान करता है। उस टीम के लिए एक सही ईनाम, जिसने देश का मान बढ़ाया है।’

