1. Home
  2. राज्य
  3. उत्तरप्रदेश

उत्तरप्रदेश

प्रयागराज में माघ मेला-2026 का शुभारंभ, स्नान पर्व में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

प्रयागराज, 3 जनवरी। प्रयागराज में शुक्रवार को माघ मेला-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। संगम तट की ओर तड़के सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया, जहां गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में आस्था की डुबकी लगाकर लोगों ने पुण्य लाभ अर्जित किया। पहले ही दिन मेले क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भारी […]

बरेली : भाजपा विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल का निधन, मंत्री की बैठक में पड़ा दिल का दौरा

बरेली, 2 जनवरी। उत्तर प्रदेश के बरेली से शुक्रवार को बेहद दुखद खबर सामने आई, जब सर्किट हाउस में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह की एक अहम बैठक के दौरान भाजपा विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल को दिल का दौरा पड़ा और काफी प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। डॉ. श्याम बिहारी ने एक […]

वाराणसी में 4 जनवरी से सीनियर राष्ट्रीय वॉलीबॉल का आयोजन, मेजबान यूपी की पुरुष व महिला टीमें घोषित

वाराणसी, 2 जनवरी। वाराणसी के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चार जनवरी (रविवार) से 72वीं सीनियर राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैम्पियनशिप आयोजित की गई है। यह पहला मौका है, जब धार्मिक नगरी राष्ट्रीय स्तर की वॉलीबॉल प्रतियोगिता की मेजबानी कर रही है। इस आठ दिवसीय चैम्पियनशिप में महिला व पुरुष वर्ग की कुल 73 टीमों के 1250 […]

सीएम योगी ने की वित्त विभाग की समीक्षा, कहा- सभी विभाग समय से आवंटन बजट का करें इस्तेमाल

लखनऊ, 2 जनवरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह वित्तीय वर्ष 2025-26 में शासन द्वारा विभिन्न विभागों को जारी बजट के व्यय को लेकर वित्त विभाग की समीक्षा बैठक की और विभागों से समय से आवंटित बजट का इस्तेमाल करने के निर्देश दिये। बैठक में वर्तमान वित्तीय वर्ष में विभागों के बजट प्राविधान के सापेक्ष […]

लखनऊ स्मारक घोटले की जांच तेज : 57 अधिकारियों पर कार्रवाई की तैयारी, कमिश्नर ने तलब किए दस्तावेज

लखनऊ, 2 जनवरी। उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े और चर्चित 1400 करोड़ रुपये के स्मारक घोटाले की जांच एक बार फिर तेज कर दी गई है। वर्ष 2014 में दर्ज कराई गई विजिलेंस की एफआईआर के आधार पर अब मामले की गहन पड़ताल की जा रही है। इस घोटाले में लखनऊ और नोएडा में बनाए […]

इंदौर में प्रदूषित पानी पीने से हुई मौतों पर मायावती का तीखा हमला, सरकार को ठहराया जिम्मेदार

लखनऊ, 2 जनवरी। मध्य प्रदेश के इंदौर में प्रदूषित पानी पीने से हुई मौतों और कई अन्य लोगों के गंभीर रूप से बीमार होने की खबर ने देशभर में आक्रोश पैदा कर दिया है। इस दर्दनाक घटना पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे अत्यंत दुखद, […]

अयोध्या : संत देवेशाचार्य ने देवकीनंदन ठाकुर के बयान का किया समर्थन, कहा- शाहरुख खान का एजेंडा हिंदू विरोधी

अयोध्या, 2 जनवरी। प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) द्वारा बांग्लादेशी क्रिकेटर को टीम में शामिल करने पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि अगर यह खिलाड़ी टीम में रखा गया तो केकेआर को इसके लिए बाहर करना पड़ेगा, नहीं तो लोगों द्वारा टीम […]

दिल्ली-NCR में प्रदूषण से आंशिक राहत के संकेत, लेकिन ठंड और कोहरे की चुनौती बरकरार

नोएडा, 2 जनवरी। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के लोगों के लिए नए साल की शुरुआत में मौसम और प्रदूषण के अलग-अलग आंकड़े सामने आ रहे हैं। एक ओर तेज हवाओं के चलते वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में कुछ सुधार देखने को मिल रहा है, तो दूसरी ओर कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने लोगों […]

माघ मेला 2026 की तैयारी : प्रयागराज में 27 स्पेशल ट्रेनों को मिला अतिरिक्त ठहराव, अब इन स्टेशनों पर भी रुकेंगी

वाराणसी/प्रयागराज, 1 जनवरी। पूर्वोत्तर रेलवे (NER) प्रशासन माघ मेला 2026 में आने वाले श्रद्धालु यात्रियों के लिए अतिरिक्त सुविधा विशेष ट्रेनों का संचालन कर रहा है। इसके साथ ही कई रेलगाड़ियों का दो मिनट का अतिरिक्त अस्थाई ठहराव भी किया गया है। इस बीच NER के मुख्य जन संपर्क अधिकारी पंकज कुमार ने गुरुलार को […]

कनिष्कदेव मीडिया क्रिकेट : पराड़कर एकादश ने जीती उपाधि, रोमांचक फाइनल में हृदय प्रकाश एकादश 3 विकेट से परास्त

वाराणसी, 31 दिसम्बर। ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ संतोष यादव के तूफानी अर्धशतकीय प्रहार (नाबाद 94 रन, 50 गेंद, एक छक्का, 13 चौके) की मदद से पराड़कर एकादश ने बुधवार को यहां 38वीं कनिष्क देव गोरावाला स्मृति मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतिम गेंद तक खिंचे रोमांचक फाइनल में हृदय प्रकाश एकादश को तीन विकेट से हरा […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code