1. Home
  2. हिन्दी
  3. खेल

खेल

FIFA World Cup 2026: बेल्जियम को 2-1 से हराकर 16 साल बाद सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, अब फ्रांस से होगी भिड़ंत

लॉस एंजिल्स, 11 जुलाई। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बेल्जियम को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर लिया। इस जीत के साथ स्पेन ने 2010 के बाद पहली बार विश्व कप के अंतिम चार में जगह बनाई है। अब सेमीफाइनल में उसका मुकाबला पिछली […]

विंबलडन : गत चैम्पियन सिनर ने तोड़ी जोकोविच की चुनौती, उपाधि रक्षा के लिए रविवार को ज्वेरेव से टक्कर

लंदन, 10 जुलाई। गत चैम्पियन व मौजूदा विश्व नंबर एक इतालवी स्टार यानिक सिनर ने शनिवार को यहां चर्च रोड स्थित ऑल इंग्लैंड टेनिस एंड क्रॉकेट क्लब की घसियाली सतह पर फिर हनक दिखाई और सात बार के पूर्व विजेता नोवाक जोकोविच को दो घंटे 20 मिनट में 6-4, 6-4, 6-4 से हराकर वर्ष के […]

लार्ड्स टेस्ट : स्मृति, हरमनप्रीत व दीप्ति के अर्धशतकों से भारतीय महिलाएं 285 रनों तक पहुंचीं

लंदन, 10 जुलाई। भारत ने यहां प्रारंभ एकमात्र महिला टेस्ट के पहले दिन कद्दावर ओपनर स्मृति मंधाना (83 रन, 108 गेंद, 202 गेंद, एक छक्का, 11 चौके), कप्तान हरमनप्रीत कौर (58 रन, 121 गेंद, 139 मिनट, सात चौके) व दीप्ति शर्मा (57 रन, 87 गेंद, 126 मिनट, सात चौके) के अर्धशतकीय प्रहारों से 74.5 ओवरों […]

फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में बनाई जगह, एम्बापे ने की मेसी की बराबरी

डलास, 10 जुलाई। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में फ्रांस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मोरक्को को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। शुरुआती पेनल्टी मिस करने के बावजूद स्टार स्ट्राइकर किलियन एम्बापे ने दमदार वापसी की और अपनी टीम को जीत की राह पर ला खड़ा किया। अब मंगलवार […]

टी20 सीरीज : टीम इंडिया का दयनीय प्रदर्शन जारी, लगातार तीसरी जीत से इंग्लैंड ने ली निर्णायक बढ़त

ब्रिस्टल, 10 जुलाई। तमाम प्रयोगों व फेरबदल के बावजूद भारतीय बल्लेबाजों का दयनीय प्रदर्शन आयरलैंड के बाद अब इंग्लैंड की धरती पर भी जारी है। इस क्रम में गुरुवार को यहां काउंटी ग्राउंड पर चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भी टीम इंडिया को 37 गेंदों के शेष रहते नौ विकेट की करारी पराजय झेलनी पड़ी […]

FIFA विश्व कप 2026 : स्विट्जरलैंड 72 वर्षों बाद अंतिम 8 में, कोलंबिया को पेनाल्टी शूटआउट में हरा पूरी की क्वार्टर फाइनल लाइनअप

वैंकुवर, 8 जुलाई। स्विट्जरलैंड ने मंगलवार को यहां पेनाल्टी शूटआउट तक खिंचे रोमांचक व संघर्षपूर्ण मुकाबले में   कोलंबिया को 4-3 से हराकर FIFA विश्व कप 2026 की क्वार्टर फाइनल लाइनअप पूरी कर दी। Switzerland wins on penalties to secure a spot in the quarter-finals! 👏#FIFAWorldCup — FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) July 7, 2026 निर्धारित व […]

FIFA विश्व कप 2026 : मेसी के ऐतिहासिक प्रदर्शन के बीच गत चैम्पियन अर्जेंटीना की संघर्षपूर्ण वापसी, मिस्र को हरा क्वार्टर फाइनल में

अटलांटा, 8 जुलाई। सुपरस्टार लियोनेल मेसी के ऐतिहासिक प्रदर्शन के बीच गत चैम्पियन अर्जेंटीना ने मंगलवार को यहां 0-2 से पिछड़ने के बाद संघर्षपूर्ण वापसी की और इंजरी टाइम में एंजो फर्नांडीज के गोल से मिस्र को 3-2 से हराकर FIFA विश्व कप 2026 क्वार्टर फाइनल में जगह सुरक्षित कर ली। Argentina pull it back […]

टी20 सीरीज : टीम इंडिया की सबसे बड़ी हार, इंग्लैंड को 2-0 की अजेय बढ़त

नॉटिंघम, 8 जुलाई। लगातार दो बार की टी20 विश्व चैम्पियन टीम इंडिया के धुरंधर बल्लेबाजों ने मंगलवार को यहां ट्रेंट ब्रिज ग्राउंड पर जोश टंग (4-28) व जोफ्रा आर्चर (3-29) की अगुआई वाले अंग्रेज आक्रमण के सामने समर्पण कर दिया और टीम इंडिया को तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में 125 रनों की शर्मनाक पराजय झेलनी […]

FIFA विश्व कप 2026 : स्पेन के हाथों पुर्तगाल की हार से टूटा रोनाल्डो का सपना, बेल्जियम ने सह मेजबान अमेरिका को बाहर किया

डलास, 7 जुलाई। विश्व फुटबॉल के सुपरस्टार्स में शुमार क्रिस्टियानो रोनाल्डो का फुटबॉल के सबसे बड़े मंच पर सफर खत्म हो गया, जब FIFA विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 16 मैच में स्पेन ने पुर्तगाल को 1-0 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। इसके साथ ही रोनाल्डो का विश्व कप जीतने का सपना […]

FIFA विश्व कप 2026 : इंग्लैंड ने सह मेजबान मेक्सिको की छुट्टी की, ब्राजील को हरा नॉर्वे पहली बार क्वार्टर फाइनल में

मेक्सिको सिटी, 6 जुलाई। जूड बेलिंगहम के दो गोल व कप्तान हैरी केन की पेनाल्टी की मदद से इंग्लैंड ने उतार-चढ़ाव भरे रोमांचक राउंड ऑफ 16 मैच में सह मेजबान मैक्सिको की छुट्टी की और 3-2 की जीत से FIFA विश्व कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली। Two more teams join […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code