FIFA विश्व कप 2026 : स्पेन के हाथों पुर्तगाल की हार से टूटा रोनाल्डो का सपना, बेल्जियम ने सह मेजबान अमेरिका को बाहर किया
डलास, 7 जुलाई। विश्व फुटबॉल के सुपरस्टार्स में शुमार क्रिस्टियानो रोनाल्डो का फुटबॉल के सबसे बड़े मंच पर सफर खत्म हो गया, जब FIFA विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 16 मैच में स्पेन ने पुर्तगाल को 1-0 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। इसके साथ ही रोनाल्डो का विश्व कप जीतने का सपना भी टूट गया।
Another day of Round of 16 action in the books 📚#FIFAWorldCup
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) July 7, 2026
स्पेन ने स्टॉपेज टाइम के गोल से अंतिम 8 में बनाई जगह
डलास स्टेडियम में खेले गए मैच में दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और 90 मिनट तक कोई भी टीम एक भी गोल नहीं कर सकी। लेकिन स्टॉपेज-टाइम के पहले ही मिनट में स्पेन के मिकेल मेरिनो ने गोल कर अपनी टीम को क्वार्टर-फाइनल में पहुंचा दिया।
A late winner to secure a spot in the quarter-finals! 🇪🇸#FIFAWorldCup
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) July 6, 2026
बेल्जियम की अमेरिका पर एकतरफा जीत
स्पेन का अब सेमीफाइनल में प्रवेश के लिए बेल्जियम से 10 जुलाई को लॉस एंजलेस में सामना होगा, जिसने 4-1 की एकतरफा जीत से सह मेजबान अमेरिका को बाहर कर दिया। अमेरिका की हार के साथ ही अब विश्व कप के मौजूदा संस्करण में अब एक भी मेजबान देश नहीं बचा।
Belgium's ticket to the Quarter-finals has been punched 🎟️#FIFAWorldCup
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) July 7, 2026
मौजूदा संस्करण में अब नहीं बचा एक भी मेजबान देश
अमेरिका के साथ दो सह मेजबान देश – कनाडा व मेक्सिको पहले ही बाहर हो चुके हैं। यह पहला मौका है, जब रिकॉर्ड 48 प्रतिभागी टीमों के फीफा विश्व कप की मेजबानी संयुक्त रूप से तीन देशों को सौंपी गई थी।
Six spots secured, two to go. #FIFAWorldCup
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) July 7, 2026
कई कीर्तिमानों के बीच 41 वर्षीय रोनाल्डो के 6 विश्व कप के करिअर का अंत
जहां तक 41 वर्षीय रोनाल्डो का सवाल है तो इस हार के साथ उनके छह विश्व कप के करिअर का अंत हो गया। मैच से पहले भी उन्होंने कहा था कि यह उनका आखिरी विश्व कप है, लेकिन अभी वह अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास नहीं लेने जा रहे। खैर, उन्होंने 27 विश्व कप मैचों में 11 गोल किए और कई रिकॉर्ड बनाए। वह छह अलग-अलग विश्व कप में गोल करने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। वह अर्जेंटीनी लियोनेल मेसी (30) के बाद सबसे ज्यादा विश्व कप मैच खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। फिलहाल उनके कलेक्शन में एक बड़ी ट्रॉफी की कमी रह गई।
😁👏#FIFAWorldCup pic.twitter.com/0K5DjjdHCN
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) July 6, 2026
मौजूदा टूर्नामेंट में रोनाल्डो ने तीन गोल किए
मौजूदा टूर्नामेंट में रोनाल्डो ने तीन गोल किए। उन्होंने उज्बेकिस्तान के खिलाफ पुर्तगाल की 5-0 की शानदार जीत में दो गोल ठोके और अपना पहला वर्ल्ड कप नॉकआउट गोल (एक पेनाल्टी) किया, जिससे पुर्तगाल ने राउंड ऑफ 32 में क्रोएशिया को हराया।
मैंने अपना बेस्ट दिया और मैं साफ मन से जा रहा हूं – रोनाल्डो
रोनाल्डो ने मैच के बाद कहा, ‘मैं ठीक हूं, लेकिन इस तरह वर्ल्ड कप से बाहर होने का दुख है। जैसा कि मैंने कल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था, मैंने अपना बेस्ट दिया और मैं साफ मन से जा रहा हूं। एक फुटबॉल खिलाड़ी की जिंदगी ऐसी ही होती है. कभी हम जीतते हैं, कभी हारते हैं और हमें आगे बढ़ते रहना होता है। सच तो यह है कि यह मेरा आखिरी वर्ल्ड कप था और अब मुझे अपने परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा ताकि मैं जल्दबाजी में कोई फैसला न लूं।’
उन्होंने आगे कहा, ‘मैं कल साफ मन से उठूंगा। मैंने पुर्तगाल के लिए तीन टाइटल जीते (एक यूरोपियन चैंपियनशिप और दो UEFA नेशंस लीग)। क्रिस्टियानो से पहले पुर्तगाल ने कभी कोई टाइटल नहीं जीता था। इसलिए, मैं साफ मन से जा रहा हूं। मैंने अपना बेस्ट दिया। कल एक नया दिन होगा और जिंदगी चलती रहती है।’
बेल्जियम की जीत में चार्ल्स डी केटेलेरे ने ठोके दो गोल
उधर सिएटल स्टेडियम में सह मेजबान अमेरिका के खिलाफ एकतरफा जीत में बेल्जियम के लिए चार्ल्स डी केटेलेरे ने दो गोल (नौवां व 33वां मिनट) किए जबकि हेंस वनाकेन ने मध्यांतर बाद 57वें मिनट में निशाना साधा और स्थानापन्न रोमेलु लुकाकू ने स्टॉपेज टाइम के तीसरे मिनट में दल की जीत पर अंतिम मुहर लगाई। अमेरिका का इकलौता गोल मलिक टिलमान ने 31वें मिनट में किया।

20 मार्च, 2025 के बाद से बेल्जियम अब तक अपराजेय
गौर करने वाली बात यह है कि बेल्जियम 20 मार्च, 2025 के बाद से कोई मैच नहीं हारा है। उसने सभी तरह की प्रतिस्पर्धा (FIFA विश्व कप, UEFA वर्ल्ड कप क्वालिफिकेशन, UEFA नेशंस लीग प्ले-ऑफ, फ्रेंडली मैच) में शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 जीत और छह ड्रॉ का रिकॉर्ड बनाया है। इन 17 मैचों में उसका गोल डिफरेंशियल 40 प्लस रहा है।
बेल्जियम के खिलाफ अमेरिका की लगातार सातवीं हार
वहीं इस हार के साथ ही अमेरिका का 2002 के बाद पहली बार विश्व कप क्वार्टर फाइनल में पहुंचने का सपना भी टूट गया। यही नहीं वरन अमेरिका की बेल्जियम के खिलाफ यह लगातार सातवीं हार थी।
