बांकीपुर में जीत के साथ प्रशांत किशोर का भाजपा पर हमला- ‘अपराधी को सीएम बनाएंगे तो तरक्की नहीं होगी’

पटना, 3 अगस्त। जाने-माने चुनावी रणनीतिकार से खुद राजनेता बन चुके जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने सोमवार को बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उप चुनाव में जीत की आहट मिलते ही सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बड़ा हमला किया। उन्होंने सीएम चौधरी को सीधे निशाने पर लेते हुए भाजपा की नसीहत दी कि कि अपराधी को सीएम बनाएंगे तो तरक्की नहीं होगी।

PK ने भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार को 19,324 मतों से शिकस्त दी

PK के नाम से लोकप्रिय प्रशांत किशोर ने 32 राउंड की मतगणना ने भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार को 19,324 मतों से से हराया।प्रशांत किशोर को कुल 64,151 मत मिले जबकि नीरज कुमार के खाते में 44,827 मत गिरे। तीसरे स्थान पर रहीं राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रत्याशी रेखा कुमारी को 14,273 वोट मिले। अन्य 22 प्रत्याशी 1000 का आंकड़ा भी नहीं पार कर सके।

जनता से मिले आशीर्वाद और भरोसे का सम्मान करना मेरी पहली प्राथमिकता – पीके

प्रशांत किशोर ने अपनी भारी बढ़त के बीच बांकीपुर के विकास और बिहार की राजनीति को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि इस जीत के बाद उनकी पहली प्राथमिकता बांकीपुर की जनता से मिले आशीर्वाद और भरोसे का सम्मान करना होगी। उन्होंने कहा कि बांकीपुर को बेहतर बनाने के लिए जो कुछ भी संभव होगा, वह किया जाएगा और अगले दो से तीन महीनों में बदलाव दिखाई देने लगेगा। वह बड़े-बड़े वादे नहीं करना चाहते हैं। उनके विधायक बनने से बांकीपुर रातोंरात बेंगलुरु नहीं बन जाएगा, लेकिन अगले दो से तीन महीनों में यहां कुछ सुधार जरूर दिखाई देंगे।

बांकीपुर की जनता का संदेश – सीएम किसी अच्छे व्यक्ति को बनाया जाए

प्रशांत किशोर ने इसके साथ ही भाजपा नेतृत्व को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि बांकीपुर की जनता ने भाजपा नेतृत्व को साफ संदेश दिया है कि बिहार का मुख्यमंत्री किसी अच्छे व्यक्ति को बनाया जाए। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा सम्राट चौधरी को हटाकर कुशवाहा समुदाय के किसी दूसरे नेता को मुख्यमंत्री बनाना चाहती है तो यह पूरी तरह से उसका फैसला है और उन्हें इससे कोई आपत्ति नहीं है। हालांकि जिसे भी चुना जाए, वह कुशवाहा समुदाय से एक काबिल और ईमानदार व्यक्ति होना चाहिए।

चुनाव में जीत और हार होती रहती है..सबसे महत्वपूर्ण बिहार का विकास

पीके ने आगे कहा कि बिहार को हर हाल में आगे बढ़ना चाहिए और राज्य का विकास होना चाहिए। कौन व्यक्ति चुनाव जीतता है या कौन सी पार्टी सरकार बनाती है, इससे फर्क नहीं पड़ता। यही लोकतंत्र है। चुनाव में जीत और हार होती रहती है। सबसे महत्वपूर्ण बिहार का विकास है।

पत्नी जाह्नवी ने किया धन्यवाद

लगातार बढ़त के बीच प्रशांत किशोर की पत्नी डॉ. जाह्नवी दास का भी बयान आया है। उन्होंने कहा, ‘मैं बांकीपुर की जनता का दिल से धन्यवाद करती हूंय़ उन्होंने इस जीत के लिए बहुत मेहनत की है।’

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular