लार्ड्स टेस्ट : स्मृति, हरमनप्रीत व दीप्ति के अर्धशतकों से भारतीय महिलाएं 285 रनों तक पहुंचीं
लंदन, 10 जुलाई। भारत ने यहां प्रारंभ एकमात्र महिला टेस्ट के पहले दिन कद्दावर ओपनर स्मृति मंधाना (83 रन, 108 गेंद, 202 गेंद, एक छक्का, 11 चौके), कप्तान हरमनप्रीत कौर (58 रन, 121 गेंद, 139 मिनट, सात चौके) व दीप्ति शर्मा (57 रन, 87 गेंद, 126 मिनट, सात चौके) के अर्धशतकीय प्रहारों से 74.5 ओवरों में सभी विकेट खोकर 285 रन बनाए। मेजबान इंग्लैंड ने शुक्रवार को खेल समाप्ति तक 11 ओवरों में एक विकेट पर 21 रन बनाए।
The stage is set for a classic at the Home of Cricket 🏆
Updates ▶️ https://t.co/O1rEau8j8n#TeamIndia | #ENGvIND pic.twitter.com/QmweuJyeF3
— BCCI Women (@BCCIWomen) July 10, 2026
अंतिम सत्र के अंतिम घंटे में पारी शुरू करने वाले इंग्लैंड को पहला झटका चौथे ओवर में लगा, जब क्रांति गौड़ ने अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेल रहीं सलामी बल्लेबाज टैमी ब्यूमोंट (दो रन) को लौटा दिया (1-9)। लेकिन इसके बाद माइया बूचियेर (17 रन, 40 गेंद, दो चौके) और हीथर नाइट (एक रन) ने बचे समय में अन्य कोई क्षति नहीं होने दी। पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड अभी 264 रन पीछे है।
Stumps on Day 1️⃣
Kranti Gaud with the wicket as England trail #TeamIndia by 2️⃣6️⃣4️⃣ runs ☝️
Scorecard ▶️ https://t.co/O1rEau8j8n#ENGvIND pic.twitter.com/nv5GIv8vST
— BCCI Women (@BCCIWomen) July 10, 2026
मंधाना व जेमिमा ने तीसरे विकेट लिए जोड़े 64 रन
लार्ड्स में पहले बल्लेबाजी पर बाध्य भारत की ओपनर शेफाली वर्मा (शून्य) और यास्तिका भाटिया (12 रन, दो चौके) शुरुआती सात ओवरों के भीतर ही लौट गई थीं (2-37)। हालांकि 300वां अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेलने वालीं सबसे युवा महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने जेमिमा रॉड्रिग्स (35 रन, 38 गेंद, 56 मिनट, पांच चौके) के संग मिलकर मामला संभाला और तीसरे विकेट के लिए 64 रनों की साझेदारी की।
3️⃣0️⃣0️⃣ international matches of class & elegance 💙
Congratulations to #TeamIndia vice-captain Smriti Mandhana on a special & monumental milestone 👏#ENGvIND pic.twitter.com/r9HnNZZYe0
— BCCI Women (@BCCIWomen) July 10, 2026
हरमनप्रीत व मंधाना के बीच 89 रनों की साझेदारी
तेज गेंदबाज इजी वोंग (2-41) ने 19वें ओवर में रॉड्रिग्स को बोल्ड मारकर भागीदारी तोड़ी तो उप कप्तान मंधाना को हरमनप्रीत का साथ मिला और दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 89 रनों की मजबूत साझेदारी आ गई। वोंग ने ही मंधाना का विकेट भी निकाला, जिनका कैच विकेटकीपर एमी जोनेस ने लपका (4-190)।
First Test FIFTY in women's cricket at Lord's 🏟️
And it's none other than #TeamIndia vice-captain Smriti Mandhana 👏👏
Updates ▶️ https://t.co/O1rEau8j8n#ENGvIND pic.twitter.com/Z2oaM5vqsz
— BCCI Women (@BCCIWomen) July 10, 2026
दीप्ति व स्नेह राणा ने सातवें विकेट पर 45 रन जोड़े
उधर हरमप्रीत लॉर्ड्स ग्राउंड पर हर प्रारूप में अपनी पहली पारी में अर्धशतक बनाने की उपलब्धि हासिल करने के बाद मैडी विलियर्स का पहला टेस्ट शिकार बनीं। विलियर्स के अलावा इस मैच में एलिस कैप्सी और श्री चरणी ने भी डेब्यू किया है। हमनप्रीत के बाद ऋचा घोष (13 रन) त्वरित अंतराल पर निकल गईं। लेकिन दीप्ति ने स्नेह राणा (13 रन) संग सातवें विकेट पर 45 रनों की साझेदारी से टीम को पौने तीन सौ के करीब पहुंचा दिया।
Moments that stay with you forever 🥹🤍
🎥 Sree Charani receives her Test Cap from Vice-captain Smriti Mandhana in a heartwarming presentation at Lord's 🙌#TeamIndia | #ENGvIND pic.twitter.com/aben7n6Ws4
— BCCI Women (@BCCIWomen) July 10, 2026
हालांकि इसके बाद 11 रनों के भीतर अंतिम चार बल्लेबाज लौट गईं, जिनमें अंतिम तीन विकेट सोफी एक्लेस्टोन (3-68) के हाथ लगे। वोंग के अलावा लॉरेन फाइलर व मैडी विलियर्स ने भी दो-दो विकेट लिए।
