1. Home
  2. हिन्दी
  3. खेल

खेल

FIFA World Cup 2026 : अंधविश्वास के चलते विश्व कप फाइनल में नहीं जाएंगे अर्जेंटीना के राष्ट्रपति, घर से ही देखेंगे मुकाबला

ब्यूनस आयर्स, 17 जुलाई। अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई ने साफ कर दिया है कि वह स्पेन के खिलाफ रविवार को होने वाले विश्व कप फाइनल को स्टेडियम में जाकर नहीं देखेंगे। उन्होंने कहा कि अंधविश्वास के कारण वह यह मुकाबला अपने आधिकारिक आवास ओलिवोस से ही देखेंगे, क्योंकि अब तक टीम के सभी मैच […]

क्या लॉर्ड्स में रोहित शर्मा खेलेंगे अपना आखिरी ODI? सिलेक्टर्स युवा खिलाड़ियों पर लगा सकते हैं दांव

नई दिल्ली, 17 जुलाई। भारतीय क्रिकेट टीम में बदलाव की चर्चा तेज हो गई है। इंग्लैंड दौरे पर जारी वनडे सीरीज के बीच ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि 19 जुलाई को लॉर्ड्स में खेला जाने वाला तीसरा वनडे कप्तान रोहित शर्मा के अंतरराष्ट्रीय वनडे करियर का आखिरी मैच हो सकता है। हालांकि, इस […]

एक दिनी सीरीज : रूट के जिम्मेदाराना 99 रनों से इंग्लैंड ने की बराबरी, दूसरे मैच में टीम इंडिया 4 विकेट से परास्त

कार्डिफ, 16 जुलाई। इंग्लिश क्रिकेट में हो रहे बदलावों, खाली पदों और अनिश्चितता के बीच जो रूट अब भी टीम के लिए एक सच्चे मार्गदर्शक बने हुए हैं। गुरुवार की रात सोफिया गार्डन्स में भी ऐसा ही कुछ नजारा दिखा, जब यॉर्कशर के इस 35 वर्षीय दृढ़प्रतिज्ञ बल्लेबाज ने दूसरे दिवा-रात्रि एक दिनी अंतराष्ट्रीय मुकाबले […]

जापान ओपन : सिंधु क्वार्टर फाइनल में, विश्व नंबर 5 चीनी स्टार हान यू को सीधे गेमों में शिकस्त दी

टोक्यो, 16 जुलाई। भारत की शीर्षस्थ महिला शटलर व दो बार की ओलम्पिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने गुरुवार को यहां जापान ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन जारी रखते हुए विश्व नंबर पांच चीनी स्टार हान यू पर सीधे गेमों में आसान जीत से क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया, जो उनका […]

खेल मंत्रालय का IOA को निर्देश- पूर्व महिला हॉकी कप्तान लाकड़ा के आरोपों की जांच के लिए गठित करें समिति

नई दिल्ली, 16 जुलाई। खेल मंत्रालय ने भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान असुंता लाकड़ा के आरोपों की जांच के लिये भारतीय ओलम्पिक संघ (IOA) को स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी समिति के गठन का निर्देश दिया है। मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार खेल मंत्रालय ने इस मामले में हॉकी इंडिया (HI) से स्पष्टीकरण भी […]

FIFA विश्व कप 2026 : गत चैम्पियन अर्जेंटीना की असाधारण वापसी, स्टॉपेज टाइम के गोल से इंग्लैंड को 2-1 से हरा सातवीं बार फाइनल में

अटलांटा, 16 जुलाई। गत चैंपियन अर्जेंटीना ने बुधवार को यहां FIFA विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 84वें मिनट तक एक गोल से पिछड़ने के बाद असाधारण वापसी की और स्टॉपेज टाइम के गोल से 2-1 की जीत के सहारे लगातार दूसरी और कुल सातवीं बार फाइनल में जगह सुरक्षित कर […]

ICC ने घोषित किया नया प्रारूप : एक दिनी विश्व कप में अब सुपर-7 चरण, टी20 विश्व कप में सुपर-10 चरण

एडिनबरा, 15 जुलाई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने एक दिनी विश्व कप और टी20 विश्व कप के लिए नया प्रारूप तय कर दिया है। विश्व क्रिकेट की नियामक संस्था ने बुधवार को नए प्रारूप की घोषणा करते हुए बताया कि 2027 वनडे विश्व कप फाइनल तक पहुंचने के लिए तीन चरण की प्रतिस्पर्धा खेली जाएगी […]

जापान ओपन : लक्ष्य सेन पहले ही दौर में बाहर, आयुष व उन्नति की संघर्षपूर्ण पराजय

तोक्यो, 15 जुलाई। जापान ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में बुधवार का दिन युवा भारतीय शटलरों के लिए निराशाजनक रहा। इस क्रम में लक्ष्य सेन जहां सीधे गेम में हार गए वहीं आयुष शेट्टी व उन्नति हुड्डा को संघर्षपूर्ण मुकाबलों में पराजय का सामना करना पड़ा। आयुष ने वितिदसर्न को दी कड़ी टक्कर विश्व रैंकिंग […]

FIFA विश्व कप 2026 : गत उपजेता फ्रांस की चुनौती तोड़ स्पेन 16 वर्षों बाद फाइनल में

अर्लिंगटन, 15 जुलाई। FIFA विश्व कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में दो यूरोपीय पावरहाउस की टक्कर स्पेन के नाम छूटी, जिसने 2-0 की जीत से गत उपजेता फ्रांस की चुनौती तोड़ते हुए 2010 के बाद पहली बार फाइनल में प्रवेश कर लिया। Spain are one step closer to glory 🇪🇸#FIFAWorldCup — FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) […]

एक दिनी सीरीज : गिल की कप्तानी पारी और अक्षर के हरफनमौला खेल से टीम इंडिया की इंग्लैंड दौरे पर पहली जीत  

बर्मिंघम, 14 जुलाई। यूनाइटेड किंगडम (UK) के इस दौरे में पहले आयरलैंड और फिर इंग्लैंड के खिलाफ दु:स्वप्न सरीखी गुजरी टी20 सीरीज के बाद टीम इंडिया को मंगलवार की रात तनिक संजीवनी मिली, जब उसने शुभमन गिल की कप्तानी पारी (80 रन, 75 गेंद, एक छक्का, 11 चौके) व अक्षर पटेल के हरफनमौला प्रदर्शन (4-62 […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code