राष्ट्रमंडल खेल 2026 : भारतीय मुक्केबाजों ने रचा इतिहास, 7 स्वर्ण व 3 रजत सहित 10 पदक जीते
ग्लास्गो, एक अगस्त। भारतीय मुक्केबाजों ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में इतिहास रच दिया और शनिवार को सात स्वर्ण व तीन रजत सहित कुल 10 पदकों के साथ अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए रिंग में अपने अभियान का समापन किया।
Glasgow, Scotland: Indian boxers and Boxing Federation of India (BFI) President Ajay Singh celebrate after the Commonwealth Games 2026. pic.twitter.com/A7gSC0H8O4
— IANS (@ians_india) August 1, 2026
इस क्रम में महिला मुक्केबाजों ने अपेक्षाओं के अनुरूप महफिल लूट ली और पांच स्वर्ण जीते जबकि दो स्वर्ण पुरुष मुक्केबाजों के हाथ लगे। इससे पहले भारत ने गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेल 2018 में मुक्केबाजी में तीन स्वर्ण समेत सात पदक जीते थे, जो उसका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था।
INDIAN BOXING AT COMMONWEALTH 🇮🇳🥊
Glasgow 2014 – 0🥇 4 🥈 1 🥉
Gold Coast 2018 – 3 🥇 3🥈 3 🥉
Birmingham 2022 – 3 🥇 1 🥈 3 🥉
Glasgow 2026 – 7 🥇 3 🥈 0 🥉
India has won more Gold Medal in this edition than in the last three editions combined!
— The Khel India (@TheKhelIndia) August 1, 2026
जैस्मीन, प्रीति, साक्षी, अरुंधति व प्रिया ने लूटी महफिल
महिला मुक्केबाजों में मौजूदा विश्व चैम्पियन जैस्मीन लैंबोरिया (57 किलो), प्रीति पवार (54 किलो), साक्षी चौधरी (51 किलो), अरुंधति चौधरी (70 किलो), प्रिया घंघास (60 किलो) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने वजन वर्गों में स्वर्ण पदक जीते। वहीं ओलम्पिक पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन (75 किलो) को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
INDIA’S MEDALIST IN BOXING AT CWG 2026
7 GOLD 🥇3 SILVER 🥈
Men’s
Jadumani Singh – 55kg 🥈
Sachin Siwach – 60kg 🥇
Ankush Panghal – 80kg 🥇
Narender Berwal – +90kg 🥈Women’s
Sakhi Chaudhary – 51kg 🥇
Preeti Pawar – 54kg 🥇
Jaismine Lamboria – 57kg 🥇
Priya Ghanghas – 60kg 🥇…— The Khel India (@TheKhelIndia) August 1, 2026
पुरुष वर्ग में सचिन व अंकुश ने स्वर्णिम चमक बिखेरी
उधर पुरुष वर्ग में सचिन सिवाच (60 किलो) और अंकुश पंघाल (70 किलो) ने स्वर्ण पदक जीते जबकि 55 किग्रा वर्ग में जादूमणि सिंह और 90 प्लस किलो स्पर्धा में नरेंदर बेरवाल ने रजत पदक जीते।
तालिका में 13 सहित 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर उछला भारत
वस्तुतः खेलों के समापन से एक दिन पूर्व यानी स्पर्धाओं के 10वें शनिवार को भारतीयों ने कुल 16 पदक बटोरे और खुद को पदक तालिका में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड व कनाडा के बाद चौथे स्थान पर ला खड़ा किया। भारतीय खिलाड़ियों ने इस दौरान कुल आठ स्वर्ण, पांच रजत व तीन कांस्य पदक जीते। अब भारत के खाते में 13 स्वर्ण, 17 रजत व नौ कांस्य सहित कुल 39 पदक आ चुके हैं।
एसएसी एरेना में भारतीय मुक्केबाजों को घर जैसा समर्थन मिला
वस्तुतः ‘भारत माता की जय’ और ‘इंडिया इंडिया’ के नारों के बीच एसएसी एरेना में भारतीय मुक्केबाजों को घर जैसा समर्थन मिला। अंकुश पंघाल ने पुरुषों के 80 किग्रा वजन वर्ग के फाइनल में इंग्लैंड के दिमेजी शिट्टू को हराकर भारत को सातवां स्वर्ण पदक दिलाया। अंकुश ने शिट्टू के खिलाफ 4-1 के विभाजित फैसले से जीत दर्ज की।
India's golden run in Boxing continues!
Heartiest congratulations to TOPS athlete Ankush on winning the Gold Medal in the Men's 80kg event at the Commonwealth Games 2026.#CWG2026 #Cheer4Bharat pic.twitter.com/4EPEjSbIzr
— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) August 1, 2026
इससे पहले सचिन सिवाच ने 60 किग्रा वजन वर्ग के रोमांचक फाइनल में नामीबिया के ट्रायागेन मॉर्निंग एनडेवेलो को हराकर स्वर्ण पदक जीता। यह भारत का छठा स्वर्ण पदक रहा। सचिन ने शुरुआती दो राउंड में पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए जीत हासिल की। उन्होंने तीसरे और अंतिम राउंड में एनडेवेलो को ‘स्टैंडिंग काउंट’ के लिए मजबूर कर दिया जिसके बाद भारतीय मुक्केबाज ने 3-2 के विभाजित फैसले में जीत दर्ज की।
A golden triumph for Indian boxing!
Congratulations to TOPS Core athlete Sachin on winning the Gold Medal in the Men's 60kg event at the Commonwealth Games 2026.#CWG2026 #Cheer4Bharat pic.twitter.com/PGyLnChMdb
— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) August 1, 2026
Khelo India athlete Jadumani Singh Mandengbam secured the Silver Medal in the Men's 55kg event at the Commonwealth Games 2026.
Jadumani went down to Australia's Jye Dixon by 0–5 in the final, finishing on the second step of the podium after a remarkable run through the… pic.twitter.com/8goAJFFdoK
— SAI Media (@Media_SAI) August 1, 2026
भारत के दिन के तीसरे मुकाबले में जादूमणि सिंह को ऑस्ट्रेलिया के जाई डिक्सन के खिलाफ कड़े संघर्ष के बाद 0-5 से हार का सामना करना पड़ा और उन्हें रजत पदक मिला। वहीं नरेंदर को 90 प्लस किलो की खिताबी बाउट में इंग्लैंड के डामार थॉमस के हाथों 0-5 से मात खानी पड़ी।
Result Update🚨: Boxing, Men’s 90+KG
Silver for Narender!
Congratulations to TAGG athlete Narender on securing the Silver Medal in the Men's 90+kg category at the Commonwealth Games 2026.
Narender lost to England's Damar Thomas by a 0-5 unanimous decision in the final to… pic.twitter.com/3VfnsfirqP
— SAI Media (@Media_SAI) August 1, 2026
Silver for India in the ring!🇮🇳🥈
Heartiest congratulations to TOPS Core athlete Lovlina Borgohain on winning the Silver Medal in the Women's 75kg Boxing event at the Commonwealth Games.#Cheer4Bharat #CWG2026 pic.twitter.com/wby4D2VoSs
— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) August 1, 2026
ओलम्पिक पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन को रजत से संतोष करना पड़ा
उधर महिला वर्ग में ओलम्पिक पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन को हालांकि 70 किलोवर्ग के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की एम्मा सू ग्रीनट्री से खंडित फैसले में 1-4 से मिली हार के चलते रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
Absolute dominance in the 70kg final! 🥇🥊🇮🇳
Huge congratulations to TOPS Core athlete Arundhati Choudhary for bringing home Gold in Women's 70kg Boxing at the Commonwealth Games 2026.#Cheer4Bharat #CWG2026 pic.twitter.com/KYadt3iJ9Z
— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) August 1, 2026
इन महिला मुक्केबाजों ने बिखेरा जलवा
फिलहाल रिंग में उतरीं अन्य पांच मुक्केबाजों ने जलवा बिखेरा और स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहीं। अरुंधति ने इंग्लैंड की शेंटेले रीड को 70 किलोवर्ग के फाइनल में 5-0 से हराया। प्रीति ने 54 किग्रा फाइनल में कनाडा की स्कारलेट डेलगाडो को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।
A Golden Punch for Bharat! 🥇🥊🇮🇳
Congratulations to TOPS Core athlete Preeti on winning the first Boxing GOLD at the Commonwealth Games 2026 in the Women's 54kg category. The entire nation is incredibly proud of this achievement!#Cheer4Bharat #CWG2026 pic.twitter.com/jIIiWEZNOl
— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) August 1, 2026
Golden glory continues in the boxing ring! 🥇🥊🇮🇳
Heartiest congratulations to Jaismine on clinching the Gold Medal in the Women's 57 kg Boxing event at the Commonwealth Games. The nation salutes your dedication and wishes you many more victories! #Cheer4Bharat #CWG2026 pic.twitter.com/PdeiBoCpfy
— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) August 1, 2026
जैस्मीन ने गत चैम्पियन माइकेला को दी शिकस्त
इसके बाद मौजूदा विश्व चैम्पियन जैस्मीन ने भी महिलाओं के 57 किग्रा वर्ग में उत्तरी आयरलैंड की गत चैम्पियन माइकेला वॉल्श को 5-0 के समान अंतर से मात देकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया।
Unstoppable in the ring! 🥇🥊🇮🇳
Heartiest congratulations to TOPS athlete Sakshi on winning the Gold Medal in the Women’s 51kg event at the Commonwealth Games 2026.
This is India’s third Boxing Gold of the day, reflecting the growing strength of Indian boxing and the impact of… pic.twitter.com/JkLBPR3qOQ
— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) August 1, 2026
साक्षी ने 51 किग्रा फाइनल में इंग्लैंड की रूबी ह्वाइट को 5-0 से हराकर दिन में भारत को मुक्केबाजी का तीसरा स्वर्ण पदक दिलाया। प्रिया को महिलाओं के कनाडा की मैरी बाथोल अल अहमदिएह से कड़ी चुनौती मिली, लेकिन भारतीय मुक्केबाज ने 4-1 के विभाजित फैसले से पहला स्थान हासिल किया।
Indian Boxing continues to script history!
Heartiest congratulations to TOPS Core athlete Priya on clinching the Gold Medal in the Women's 60kg event at the Commonwealth Games 2026. pic.twitter.com/qJkWX2gG3Q
— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) August 1, 2026
BFI ने ऐतिहासिक प्रदर्शन पर मुक्केबाजों को दी बधाई
इस बीच भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (BFI) ने भारतीय मुक्केबाजों को उनके ऐतिहासिक प्रदर्शन पर बधाई दी। महासंघ ने सोशल मीडिया पर लिखा कि 14 मुक्केबाजों में से 10 पदक जीतकर लौटे, जिनमें रिकॉर्ड सात स्वर्ण पदक शामिल हैं। महासंघ ने इसे राष्ट्रमंडल खेलों के एक ही संस्करण में भारतीय मुक्केबाजी की अभूतपूर्व उपलब्धि बताते हुए ‘मैग्निफिसेंट सेवन’ को देश का गौरव बढ़ाने के लिए बधाई दी।
