1. Home
  2. Tag "nifty"

शेयर बाजार ने गंवाई शुरुआती बढ़त, बिकवाली के दवाब में सेंसेक्स 114 अंक टूटा, निफ्टी 32 अंक कमजोर

मुंबई, 19 मई। सूचना एवं प्रौद्योगिकी (IT) सेक्टर के शेयरों ने शेयर बाजार को शुरुआती मजबूती दी थी, लेकिन कारोबार के अंतिम समय में बिकवाली से सारी बढ़त जाती रही और दोनों मानक सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। इस क्रम में मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 114 अंक टूट गया रहा जबकि एनएसई निफ्टी भी […]

शेयर बाजार ने गंवाई शुरुआती बढ़त, सेंसेक्स 161 अंक फिसला, निफ्टी 46 अंक कमजोर

मुंबई, 15 मई। मध्य पूर्व में जारी संकट के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगातार कमजोर होते रुपये व बढ़ती महंगाई के कारण भारतीय शेयर बाजार भी अस्थिरता की राह पकड़ चुका है। इस क्रम में पिछले दो दिनों की तेजी के बाद कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को दोनों मानक सूचकांकों ने शुरुआती बढ़त […]

घरेलू शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 75000 के पार, निफ्टी 277 अंक चढ़ा

मुंबई, 14 मई। भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच लगातार दूसरे दिन तेजी रही और दूरसंचार, दवा व निजी बैंकिंग शेयरों में खरीदारी आने से गुरुवार को दोनों मानक सूचकांक अच्छी बढ़त के साथ बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स करीब 790 अंक चढ़कर 75,000 के पार पहुंच गया जबकि एनएसई निफ्टी 277 अंक मजबूत होकर […]

शेयर बाजार : लगातार चार कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट थमी, दोनों बेंचमार्क इंडेक्स में मामूली बढ़त

मुंबई, 13 मई। मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में पिछले चार कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट पर बुधवार को विराम लगा और दोनों बेंचमार्क इंडेक्स मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बीएसई सेंसेक्स जहां 50 अंक चढ़ा वहीं एनएसई निफ्टी में 33 अंकों की तेजी रही। […]

शेयर बाजार में फिर बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 75000 से नीचे आया, निफ्टी 436 अंक टूटा

मुंबई, 12 मई। अमेरिका व ईरान के बीच एक बार फिर युद्ध शुरू होने के उभरते लक्षण और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के चलते निवेशकों की धारणा इस कदर प्रभावित हुई है कि घरेलू शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी 1.50 फीसदी से बड़ी गिरावट देखने को मिली। हालांकि यह लगातार […]

शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 1313 अंक टूटा, निफ्टी फिर 24000 के नीचे

मुंबई, 11 मई। अमेरिका व ईरान के बीच शांति समझौते पर अब तक कोई सहमति न बन पाने के कारण कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से घरेलू शेयर बाजार में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट रही। इस क्रम में सोमवार को बीएसई सेंसक्स जहां 1,313 अंक लुढ़क गया वहीं एनएसई निफ्टी एक बार फिर […]

घरेलू शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 516 अंक फिसला, निफ्टी 150 अंक कमजोर

मुंबई, 8 मई। ईरान-अमेरिका के बीच युद्ध समाप्ति की सहमति न बन पाने से पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण निवेशकों की कमजोर पड़ती धारणा का ही यह असर था कि घरेलू शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट रही। इस क्रम में कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 516 […]

Share Market : शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन लाल, सेंसेक्स 565 अंक तक लुढ़का, डॉलर के मुकाबले रुपया फिर टूटा

मुंबई, 8 मई। पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने और मिलेजुले वैश्विक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार दूसरे दिन गिरावट आई है। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 500 अंक से अधिक लुढ़क गया जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी50 इंडेक्स 24,200 अंक से नीचे आ गया। सुबह 9.45 बजे सेंसेक्स 565.43 अंक […]

उतार-चढ़ाव के बीच शेयर बाजार में मामूली गिरावट, सेंसेक्स 114 अंक फिसला, निफ्टी लगभग सपाट

मुंबई, 7 मई। ईरान व अमेरिका के अड़ियल रुख से पश्चिम एशिया में जारी अस्थिरता की वजह से उपजी वैश्विक अनिश्चितता का नतीजा रहा कि गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच मामूली गिरावट दर्ज की गई। निवेशकों के सतर्क रुख के चलते बीएसई सेंसेक्स 114 अंक फिसला जबकि एनएसई निफ्टी लगभग सपाट […]

अमेरिका-ईरान वार्ता में प्रगति के दावे से शेयर बाजार में मजबूत बढ़त, सेंसेक्स 941 अंक चढ़ा, निफ्टी 24300 के पार

मुंबई, 6 मई। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ युद्ध समाप्ति के लिए बातचीत में प्रगति का दावा क्या किया कि अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें अचानक धड़ाम से जा गिरी। इसका असर यह हुआ कि बुधवार को घरेलू शेयर बाजार में मजबूत बढ़त […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code