भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट ड्रॉ, मिचेल-फिलिप्स की अटूट भागीदारी से मेहमानों की उम्मीदों पर फिरा पानी

वेलिंगटन, 23 नवम्बर। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट ड्रॉ हो गया। बेसिन रिजर्व मैदान पर पांचवें और आखिरी दिन सोमवार को न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने शानदार धैर्य दिखाते हुए टीम इंडिया की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

डेरिल मिचेल (नाबाद 49 रन, 186 गेंद, 299 मिनट, एक छक्का, चार चौके) और ग्लेन फिलिप्स (नाबाद 26 रन, 126 गेंद, 193 मिनट, दो चौके) ने छठे विकेट के लिए 258 गेंदों पर 63 रनों की अटूट साझेदारी से भारत की पहली पारी की बढ़त खत्म की।

स्कोर कार्ड

अंततः अंतिम सत्र में कीवियों ने 120 ओवरों में पांच विकेट पर 239 रन बनाए थे, तभी भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने गेंदबाजों को अत्यधिक थकान से बचाने के लिए लगभग 15 ओवरों का खेल शेष रहते विपक्षी कप्तान टॉम लाथम से बराबरी का हाथ मिला लिया।

कॉनवे और रचिन के विकेट से भारत को जगी थी उम्मीद

मैच के पांचवें दिन न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी दो विकेट पर 119 रनों से आगे बढ़ाई। पहले सत्र में भारतीय गेंदबाजों ने डेवोन कॉनवे (65 रन, 165 गेंद, 257 मिनट, सात चौके) को आउट कर टीम को बड़ी सफलता दिलाई। इसके बाद रचिन रविंद्र (37 रन,129 गेंद, 173 मिनट, चार चौके) भी पैवेलियन लौट गए। लेकिन डेरिल मिचेल को टॉम ब्लंडेल का साथ मिला और दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 102 गेंदों पर 37 रनों की भागीदारी के बीच लंच (4-157) पार करा दिया।

मिचेल-फिलिप्स ने खूंटागाड़ बल्लेबाजी से गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया

दूसरे सत्र के सातवें ओवर में ही ब्लंडेल (15 रन, 54 गेंद, 78 मिनट, एक चौका) अंशुल कंबोज का शिकार बने। इससे भारत की जीत की उम्मीदें फिर बढ़ गईं। लेकिन इसके बाद डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स ने खूंटागाड़ बल्लेबाजी की और भारतीय गेंदबाजों को कोई मौका न देते हुए चाय (5-206) पार करा दिया। अंततः दोनों टीमें ड्रॉ के लिए सहमत हो गईं। भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने सर्वाधिक दो विकेट लिए जबकि जसप्रीत बुमराह और वॉशिंगटन सुंदर को एक-एक सफलता मिली।

भारत ने पहली पारी में बनाए थे 720 रन

इससे पहले न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 368 रन बनाए थे। टीम की ओर से हेनरी निकोल्स ने नाबाद 175 और ग्लेन फिलिप्स ने 118 रनों की शानदार पारियां खेलीं। जवाब में भारतीय बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया। भारत ने नौ विकेट पर 720 रन बनाकर पहली पारी घोषित कर दी। टीम को पहली पारी में 352 रनों की बड़ी बढ़त मिली थी।

राहुल और पंत के शतक, छह बल्लेबाजों ने 50+ का स्कोर किया

भारत की ओर से केएल राहुल ने 136 और ऋषभ पंत ने 128 रनों की शतकीय पारियां खेलीं। वहीं, यशस्वी जायसवाल ने 85, शुभमन गिल ने 98, देवदत्त पडिक्कल ने 80 और ध्रुव जुरेल ने 78 रन बनाए। फिलहाल भारतीय बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के बावजूद विपक्षी बल्लेबाजों के अड़ियल रुख से मेहमान टीम जीत हासिल नहीं कर सकी। दूसरा व अंतिम टेस्ट क्राइस्टचर्च में 27 नवम्बर से खेला जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular