1. Home
  2. राज्य
  3. उत्तरप्रदेश

उत्तरप्रदेश

अखिलेश यादव का भाजपा पर तंज, ट्रांसफर-पोस्टिंग के नाम पर पैसा लेने वालों को खोज रहे अधिकारी-ठेकेदार

लखनऊ, 18 जून। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सत्ताधारी व्यवस्था और प्रशासनिक-राजनीतिक गठजोड़ पर कटाक्ष करते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “टिकट के इच्छुक लोगों के बाद अब अधिकारी और ठेकेदार मिलकर ‘ढुंढाई पंचायत’ कर रहे हैं। यह स्थिति इस बात का संकेत है कि […]

समाजवादी पार्टी में टूट तय, बागी भूमि का एक लाल करेगा नेतृत्व, ओमप्रकाश राजभर का बड़ा दावा

लखनऊ, 18 जून । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) के प्रमुख ओमप्रकाश राजभर (ओपी राजभर) ने समाजवादी पार्टी में बड़ी टूट का दावा किया है। उन्होंने कहा कि सपा के बागी सांसदों के गुट का नेतृत्व उत्तर प्रदेश की ‘बागी भूमि’ का एक लाल करेगा। इसके साथ ही, अखिलेश […]

संघ के 5वें सरसंघचालक केएस सुदर्शन की जयंती आज : सीएम योगी समेत कई भाजपा नेताओं ने किया नमन

नई दिल्ली, 18 जून। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पांचवें सरसंघचालक के.एस. सुदर्शन की गुरुवार को जयंती है। जयंती के अवसर पर भाजपा नेताओं ने उनको नमन किया। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने लिखा, “राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पांचवें सरसंघचालक के एस सुदर्शन जी की जयंती पर उन्हें विनम्र अभिवादन।” उत्तर प्रदेश […]

गंगोत्री से गंगासागर तक योग यात्रा : काशी के रविदास घाट पर हजारों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

वाराणसी, 17 जून। देश की सांस्कृतिक राजधानी काशी में ‘गंगोत्री से गंगासागर’ योग अभियान के तहत गंगा किनारे रविदास घाट पर एक भव्य योग जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, योग मर्मज्ञों और गंगा किनारे बसे लोगों ने एक साथ योगासन कर कार्यक्रम को यादगार बनाया। इस अभियान का उद्देश्य […]

राम मंदिर दान पात्र मामले की जांच तेज, अयोध्या पहुंची एसआटी की टीम, पक्ष-विपक्ष और संत समाज ने दी प्रतिक्रिया

अयोध्या, 16 जून। अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दान राशि से जुड़ी कथित अनियमितताओं और धन चोरी के आरोपों की जांच अब तेज हो गई है। मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी अयोध्या पहुंची। इस दौरान अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और जिला मजिस्ट्रेट ने भी महत्वपूर्ण बैठक कर जांच की दिशा और […]

बसपा ने ओबीसी को साधने की मुहिम तेज की, मायावती ने कार्यकर्ताओं को पुराना सामाजिक समीकरण दोहराने का दिया मंत्र

लखनऊ, 16 जून। उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज होने के साथ ही बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने अपने सबसे मजबूत सामाजिक समीकरण को फिर से सक्रिय करने की कवायद शुरू कर दी है। पार्टी प्रमुख मायावती ने ओबीसी समाज की समीक्षा बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और […]

जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं समस्याएं, कहा-आर्थिक सहायता हो या आवास, सरकार हर जरूरत पर खड़ी है साथ

गोरखपुर, 15 जून। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘जनता दर्शन’ में आए लोगों को विश्वास दिलाया कि आर्थिक सहायता हो या आवास, सरकार हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है। उन्होंने इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लगाने वालों से कहा कि आप एस्टिमेट बनवाइए और मरीज का ध्यान रखिए, इलाज की चिंता […]

केशव मौर्य का तंज-बिहार-बंगाल में भाजपा की जीत से अखिलेश की बढ़ी बेचैनी, भविष्य दिखने लगा धूमिल

लखनऊ, 15 जून। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में राजद और पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की करारी हार तथा भाजपा की ऐतिहासिक जीत ने उनके माथे की शिकन बढ़ा दी है। उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख […]

सपा सांसद जावेद अली का आपत्तिजनक बयान, ‘बहुसंख्यक आवाम ‘ को बताया जहरीला, भाजपा पर साधा निशाना

मुरादाबाद, 15 जून। समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद जावेद अली ने आपत्तिजनक बयान दिया है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर देश में जहर फैलाने का आरोप लगाया और देश के ‘बहुसंख्यक’ को जहरीला बताया है। इसके साथ ही, सपा सांसद ने कहा कि धर्म के आधार पर लोगों के एक-दूसरे पर विश्वास में कमी […]

राम मंदिर में दान चोरी विवाद पर बोले सपा सांसद अवधेश प्रसाद- SIT पर भरोसा नहीं, सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच

अयोध्या, 14 जून। अयोध्या स्थित श्री राम मंदिर में दान चोरी विवाद को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी हुई है। प्रदेश सरकार ने चढ़ावे की राशि में हेराफेरी के आरोप लगने के बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के आग्रह पर विशेष जांच टीम (SIT) गठित कर दी है, जिसे 15 दिनों में अपनी रिपोर्ट […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code