रामपुर, 19 नवम्बर। समाजवादी पार्टी (SP) के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान ने गुरुवार को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख व हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी पर तंज कसते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में हैदराबादी बिरयानी पसंद नहीं की जाती है। यूपी के लोग पुलाव व मटन बिरयानी पसंद करते हैं।
यूपी के लोग ‘पुलाव’ और ‘मटन बिरयानी’ पसंद करते हैं
मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद डासना जेल से बाहर आए खान ने अपने गृहनगर में संक्षिप्त बातचीत के दौरान कहा, “हमारे इलाके में ‘हैदराबादी बिरयानी’ को पसंद नहीं किया जाता। यहां के लोग ‘पुलाव’ और ‘मटन बिरयानी’ पसंद करते हैं।”
#WATCH | Rampur, UP: On AIMIM Chief Asaduddin Owaisi’s statement regarding him, SP leader Azam Khan says, “…He is a barrister, not a ‘Maulana.’ Simply sporting a beard doesn’t make one a ‘Maulana,’ just as having a beard doesn’t make one a ‘Sadhu’… I am grateful to him for that (wishes). My home was just a few steps away, and there was a telephone available. He could have easily called my wife to check my whereabouts, or even dropped by for a visit. That wasn’t a ‘dua’ (prayer); it was, in fact, a ‘dawa’ (medicine) intended for my enemies…”
— ANI (@ANI) November 19, 2026
आजम खान की ओर से ओवैसी पर यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब एआईएमआईएम उत्तर प्रदेश में अपना विस्तार करने की कोशिश कर रही है, जहां मुस्लिम आबादी कुल मतदाताओं का लगभग 20% है और वह समाजवादी पार्टी (SP) का एक अहम वोट बैंक है। एआईएमआईएम ने इसी क्रम में आजाद समाज पार्टी (कांशी राम) के साथ गठबंधन भी किया है और नगीना के सांसद चंद्रशेखर आज़ाद को ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ की ओर से मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव अगले वर्ष की शुरुआत में होने की संभावना है।
गौरतलब है कि इस हफ्ते की शुरुआत में इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 78 वर्षीय आजम खान को अंतरिम जमानत दे दी। अदालत ने कहा कि 31 अक्टूबर को जब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उन्हें हिरासत में लिया था, तब वह गिरफ्तारी के लिखित आधार उपलब्ध कराने में विफल रहा था। इसके बाद, सर्वोच्च न्यायालय ने उच्च न्यायालय के आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया और ई़डी की याचिका खारिज कर दी।
ईडी ने रामपुर से 10 बार विधायक रहे आजम खान को 31 अक्टूबर को जिला जेल से गिरफ्तार कर लिया था। यह गिरफ्तारी तब हुई, जब वे दो पैन कार्ड (PAN) से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में जमानत पर जेल से बाहर आए ही थे। गुरुवार को डासना जेल से घर पहुंचने के बाद आजम खान ने राजनीतिक व्यवस्था पर निशाना साधते हुए आगामी चुनावों के संदर्भ में कई बातें कहीं।


