1. Home
  2. हिन्दी

हिन्दी

पाण्डुलिपियां भारत की आत्मा, संरक्षण के लिए आगे आएं… मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेशवासियों के नाम लिखा पत्र

लखनऊ 18 मई। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को प्रदेशवासियों के नाम लिखी गई एक पाती में भारत की सांस्कृतिक और बौद्धिक विरासत में पाण्डुलिपियों के महत्व को रेखांकित किया है। पाती में सीएम योगी ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पाण्डुलिपियों को भारत की आत्मा का अध्याय क्यों मानते हैं। […]

आईपीएल-19 : DC ने RR को दिया झटका, स्टार्क की मारक गेंदबाजी के बाद अक्षर-आशुतोष ने कायम रखीं हल्की उम्मीदें

नई दिल्ली, 17 मई। गत चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने रविवार को डबल हेडर के पहले मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) को हरा भले ही प्लेऑफ का पहला टिकट हासिल कर लिया, लेकिन लीग चरण में सिर्फ आठ मैचों के शेष रहते अन्य तीन स्थानों के लिए कुल सात टीमों के बीच कश्मकश अब […]

यूपी : योगी सरकार के 8 नए मंत्रियों में बंटे विभाग, कैबिनेट मत्री भूपेंद्र चौधरी को एमएसएमई विभाग

लखनऊ, 17 मई। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की अगुआई वाली भाजपा सरकार ने मंत्रिमंडल विस्तार के आठवें दिन नवनियुक्त आठ मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया है। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल की अनुमति के बाद रविवार की रात मंत्रियों के विभागों का बंटवारा संबंधी अधिसूचना जारी कर दी गई है। मनोज पांडेय संभालेंगे […]

गांधीनगर को सौगात : अमित शाह ने किया 620 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

गांधीनगर, 17 मई। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रविवार को गुजरात की राजधानी गांधीनगर नगर निगम के विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया। लगभग 620 करोड़ रुपए की लागत वाले इन कार्यों के माध्यम से शहर में बुनियादी ढांचे और नागरिक सुविधाओं को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा […]

भारत के लिए गौरव का क्षण : स्वीडन ने पीएम मोदी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा

गोथेनबर्ग, 17 मई। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वीडन की ओर से ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार’ के कमांडर ग्रैंड क्रॉस सम्मान से नवाजा गया है। यह सम्मान किसी भी राष्ट्राध्यक्ष या सरकार प्रमुख को दिया जाने वाला सर्वोच्च अंतरराष्ट्रीय सम्मानों में से एक माना जाता है। यह सम्मान उनकी वैश्विक नेतृत्व भूमिका और […]

आईपीएल-19 : गत चैम्पियन RCB को सबसे पहले प्लेऑफ का टिकट, लगातार छठी हार से PBKS की उम्मीदें क्षीण

धर्मशाला, 17 मई। हरफनमौला वेंकटेश अय्यर (नाबाद 73 रन, 40 गेंद, चार छक्के, आठ चौके) व विराट कोहली (58 रन, 37 गेंद, तीन छक्के, चार चौक) के आक्रामक अर्धशतकीय प्रहारों पर सवार गत चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने रविवार को यहां 23 रनों की जीत से टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL-19) में जहां सबसे […]

अश्विनी वैष्णव ने बेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, बोले- वंदे भारत स्लीपर सेवा जल्द शुरू होगी

नई दिल्ली, 17 मई। केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने आज बेंगलुरु–मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन को वर्चुअल रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस पहल से कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच रेल संपर्क और मजबूत होने की उम्मीद है। कार्यक्रम में रेलवे राज्य मंत्री श्री वी. सोमन्ना सहित कई जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी वीडियो […]

अमित शाह ने अहमदाबाद में ‘मिलियन माइंड्स टेक पार्क’ और ‘GREMI सिटी कैंपस’ का किया उद्घाटन

अहमदाबाद, 17 मई। गृह राज्य गुजरात के दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रविवार को अहमदाबाद में नवनिर्मित ‘मिलियन माइंड्स टेक पार्क’ और ‘GREMI सिटी कैंपस’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल और उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मोदी सरकार […]

पीएम मोदी गोथेनबर्ग पहुंचे, स्वीडिश प्रधानमंत्री क्रिस्टर्सन के साथ आज करेंगे द्विपक्षीय वार्ता

गोथेनबर्ग, 17 मई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच देशों की यात्रा के तहत संयुक्त अरब अमीरात (UAE) व नीदरलैंड्स के बाद रविवार को स्वीडिश शहर गोथेनबर्ग पहुंचे। एयरपोर्ट पर स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन ने अपने भारतीय समकक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वीडन एयरस्पेस में ग्रिपेन फाइटर जेट्स ने दी एस्कॉर्ट पीएम मोदी के आगमन […]

थाईलैंड ओपन : सात्विक-चिराग नहीं जीत सके तीसरा खिताब, चार मैच प्वॉइंट बचाने के बाद इंडोनेशियाई जोड़ी से हारे

बैंकॉक, 17 मई। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी व चिराग शेट्टी की सर्वोच्च वरीय भारतीय जोड़ी रविवार को यहां थाईलैंड ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में अपने तीसरे खिताब से वंचित रह गई, जब रोमांचक फाइनल में उसे गैर नामांकित इंडोनेशियाई लियो रॉली कार्नांडो व डेनियल मार्टिन के खिलाफ चार मैच प्वॉइंट बचाने के बावजूद उपजेता से संतोष […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code