1. Home
  2. हिन्दी

हिन्दी

अश्विनी वैष्णव ने बेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, बोले- वंदे भारत स्लीपर सेवा जल्द शुरू होगी

नई दिल्ली, 17 मई। केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने आज बेंगलुरु–मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन को वर्चुअल रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस पहल से कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच रेल संपर्क और मजबूत होने की उम्मीद है। कार्यक्रम में रेलवे राज्य मंत्री श्री वी. सोमन्ना सहित कई जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी वीडियो […]

अमित शाह ने अहमदाबाद में ‘मिलियन माइंड्स टेक पार्क’ और ‘GREMI सिटी कैंपस’ का किया उद्घाटन

अहमदाबाद, 17 मई। गृह राज्य गुजरात के दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रविवार को अहमदाबाद में नवनिर्मित ‘मिलियन माइंड्स टेक पार्क’ और ‘GREMI सिटी कैंपस’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल और उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मोदी सरकार […]

पीएम मोदी गोथेनबर्ग पहुंचे, स्वीडिश प्रधानमंत्री क्रिस्टर्सन के साथ आज करेंगे द्विपक्षीय वार्ता

गोथेनबर्ग, 17 मई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच देशों की यात्रा के तहत संयुक्त अरब अमीरात (UAE) व नीदरलैंड्स के बाद रविवार को स्वीडिश शहर गोथेनबर्ग पहुंचे। एयरपोर्ट पर स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन ने अपने भारतीय समकक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वीडन एयरस्पेस में ग्रिपेन फाइटर जेट्स ने दी एस्कॉर्ट पीएम मोदी के आगमन […]

थाईलैंड ओपन : सात्विक-चिराग नहीं जीत सके तीसरा खिताब, चार मैच प्वॉइंट बचाने के बाद इंडोनेशियाई जोड़ी से हारे

बैंकॉक, 17 मई। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी व चिराग शेट्टी की सर्वोच्च वरीय भारतीय जोड़ी रविवार को यहां थाईलैंड ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में अपने तीसरे खिताब से वंचित रह गई, जब रोमांचक फाइनल में उसे गैर नामांकित इंडोनेशियाई लियो रॉली कार्नांडो व डेनियल मार्टिन के खिलाफ चार मैच प्वॉइंट बचाने के बावजूद उपजेता से संतोष […]

CBSE ने OSM सिस्टम का किया बचाव, कहा- 12वीं कक्षा के मूल्यांकन में नहीं हुआ AI का इस्तेमाल

नई दिल्ली, 17 मई। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने  12वीं कक्षा की मूल्यांकन प्रक्रिया को लेकर चिंताओं के बीच ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम का बचाव करते हुए कहा है कि इसे पारदर्शिता व मानकीकरण को बेहतर बनाने के लिए शुरू किया गया था। बोर्ड ने साथ ही मूल्यांकन प्रक्रिया में AI के इस्तेमाल की […]

NEET-UG पेपर लीक केस : प्रमुख आरोपितों में एक मनीषा मंधारे को कोर्ट ने 14 दिनों की CBI कस्टडी में में भेजा

नई दिल्ली, 17 मई। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश प्रवेश (NEET-UG) 2026 पेपर लीक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) द्वारा अब तक गिरफ्तार प्रमुख आरोपितों में एक मनीषा गुरुनाथ मंधारे को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने शनिवार को 14 दिनों की सीबीआई कस्टडी में भेज दिया। गौरतलब है कि महाराष्ट्र के पुणे की रहने […]

गोरखपुर में सीएम योगी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया मंत्र, बोले- राष्ट्रवाद और बूथ सशक्तीकरण से ही मिलेगी विजय

गोरखपुर, 17 मई। सहजनवा के ग्रेनविया रिसॉर्ट में रविवार को भाजपा के दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, राष्ट्रवाद और बूथ सशक्तीकरण का मंत्र दिया।मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल इसलिए बनी, क्योंकि उसने हमेशा ‘राष्ट्र […]

यूडीएफ ने दिया केरल के 21 सदस्यीय मंत्रिमंडल को अंतिम रूप, वी डी सतीशन सोमवार को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

तिरुवनंतपुरम, 17 मई। कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चे (यूडीएफ) ने केरल के नये 21 सदस्यीय मंत्रिपरिषद के गठन को अंतिम रूप दे दिया है। मनोनीत मुख्यमंत्री वी डी सतीशन सोमवार को शपथ लेंगे। इससे पहले विभागों के बंटवारे, राजनीतिक प्रतिनिधित्व और सत्ता की साझेदारी को लेकर रविवार को हुई मैराथन चर्चा अपने अंतिम […]

नेपाल के पर्वतारोही कामी रीता शेरपा ने 32वीं बार माउंट एवरेस्ट को फतह किया, तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

काठमांडू, 17 मई। नेपाल के पर्वतारोही कामी रीता शेरपा ने रविवार को दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी ‘माउंट एवरेस्ट’ को 32वीं बार फतह करके इतिहास रच दिया। शेरपा ने एवरेस्ट पर सबसे अधिक बार सफलता पूर्वक चढ़ाई करने का अपना ही विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया। पर्यटन विभाग के अनुसार, 56 वर्षीय अनुभवी पर्वतारोही रविवार […]

गोरखपुर : जनता दर्शन में उमड़ी फरियादियों की भीड़, सीएम योगी बोले- सबकी समस्या का होगा समाधान

गोरखपुर, 17 मई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि जन समस्या का निराकरण सरकार की प्रतिबद्धता है। मुख्यमंत्री योगी ने गोरखपुर प्रवास के दौरान लगातार दूसरे दिन रविवार को गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में विभिन्न जिलों से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान सीएम योगी […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code