1. Home
  2. हिंदी
  3. राष्ट्रीय
  4. उत्तर प्रदेश : मुख्यमंत्री योगी ने दिया चुनावी जीत का मंत्र , कहीं ये बातें
उत्तर प्रदेश : मुख्यमंत्री योगी ने दिया चुनावी जीत का मंत्र , कहीं ये बातें

उत्तर प्रदेश : मुख्यमंत्री योगी ने दिया चुनावी जीत का मंत्र , कहीं ये बातें

0
Social Share

लखनऊ, 7 सितम्बर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए आधी आबादी को साधने का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के हित में कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की गईं हैं। प्रदेश सरकार मिशन शक्ति अभियान चला रही है। इसमें महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को प्रमुखता दी गई है। इसका प्रचार-प्रचार आमजन के बीच में करना और उन्हें जोड़ने से संगठन को मजबूती मिलेगी।

योगी आदित्‍यनाथ ने इंदिरा गांधी प्रतिष्‍ठान में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यसमिति बैठक के समापन सत्र को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास महिला शक्ति की ताकत हैं। आधी आबादी का नेतृत्व महिला मोर्चा कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी महिला विमर्श को केंद्र में लाए। महिलाएं अब समाज का नेतृत्व करेंगी। देश का वित्त मंत्रालय भी महिला के हाथ में हैं। साथ ही सुषमा स्वराज का नेतृत्व भी देश ने देखा है और सुमित्रा महाजन ने लोकसभा स्पीकर की भूमिका निभाई। प्रधानमंत्री देश की तस्वीर बदल रहे हैं। हर क्षेत्र में महिलाएं आज आगे बढ़ रही हैं। तीन तलाक की कुप्रथा के कारण सैकड़ों सालों से मुस्लिम भारतीय नारी पीड़ित थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस कुप्रथा को समाप्‍त कर महिलाओं को इंसाफ दिलाने का काम किया है। हमारा दायित्व बनता है कि उन सभी बहनों को अपने साथ जोड़ें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी ने देश की महिलाओं को पिछलग्‍गू बनने के बजाए नेतृत्‍व करने वाली बनाया। पहली बार सुप्रीम कोर्ट में तीन महिला जजों की नियुक्ति हुई। मोदी के कार्यकाल में ही सबसे अधिक महिलाओं को देश के राज्‍यों का राज्‍यपाल बनाया गया। उन्‍होंने कहा कि आधी आबादी का प्रतिनिधित्व कैसे किया जाए, भाजपा महिला मोर्चा को इसका आदर्श बनना चाहिए। यह बहुत बड़ी जिम्‍मेदारी है।

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार प्रधानमंत्री ने राजनीति के एजेंडे की धुरी बदलने का कार्य किया। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जो कार्य देश में हो रहे हैं वह नए भारत की तस्वीर को प्रस्तुत करता है, जिसमें महिलाओं को बराबरी का हक मिला है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि स्वावलंबन की ओर यदि कोई महिला अग्रसर होती है तो सिर्फ परिवार ही नहीं पूरे समाज को नेतृत्व देती है।

उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में बेटियां अपने आपको सुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्‍होंने कहा कि सोचिए 2017 से पहले पश्चिम प्रदेश की क्या स्थिति थी। बेटियां स्कूल नहीं जा सकती थीं। किसी को पता नहीं था कि घर से निकलने के बाद बेटियां सुरक्षित पहुंचेंगी या नहीं। महिलाएं आज बेखौफ होकर रात में बाहर निकल रही है। महिलाओं के बजाए अब प्रदेश में अपराधी और माफिया भयभीत हैं। बेटियों और बहनों को यह सुरक्षा का वातावरण भाजपा की सरकार ने दिया है। इसका प्रचार-प्रचार आमजन के बीच में करना और लोगों को जोड़ने से संगठन को मजबूती मिलेगी।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code