जालंधर, एक नवम्बर। सेमीफाइनल का टिकट पहले ही पक्का कर चुके रिकॉर्ड पांच बार के चैम्पियन भारत ने नौवें एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी (ACT) हॉकी टूर्नामेंट अपना अजेय क्रम जारी रखा और रविवार को कप्तान हरमनप्रीत सिंह की हैट्रिक मदद से मलेशिया को 4-2 से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की।
FOUR WINS OUT OF FOUR! INDIA KEEP ROLLING! 🇮🇳🔥
The defending champions make it four victories on the trot with a 4-2 win over Malaysia in a thrilling top-of-the-table clash, as Captain Harmanpreet Singh leads from the front with a sensational hat-trick to power India to another memorable win at the Hero Asian Champions Trophy Punjab 2026! 🇮🇳🔥🏑
Next Up: South Korea on Monday, November 2.
#HockeyIsBack #HACT2026 #SatSriAkalAsia #IndiaKaGame
— Hockey India (@TheHockeyIndia) November 1, 2026
एशियाई खेलों के फाइनल में भी भारत ने मलेशिया को दी थी शिकस्त
उल्लेखनीय है कि गत चैम्पियन भारत ने पिछले माह आइची-नागोया एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक मैच में भी मलेशिया को 5-1 से हराकर खेलों के इतिहास में पहली बार उपाधि रक्षा की थी और आज भी हरमनप्रीत एंड कम्पनी ने अपनी श्रेष्ठता कायम रखी।
https://t.co/5sV75ETHgv
— Hockey India (@TheHockeyIndia) November 1, 2026
ओलम्पियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मध्यांत तक सिर्फ एक गोल की बढ़त पा सके भारत के लिए हरमनप्रीत ने तीसरे, 33वें और 58वें मिनट में गोल दागकर शानदार हैट्रिक लगाई। उन्होंने दो गोल पेनाल्टी कॉर्नर पर किए जबकि उनका एक गोल पेनाल्टी स्ट्रोक के जरिए आया। स्ट्राइकर सुखजीत सिंह ने 43वें मिनट में मैदानी गोल कर भारत की बढ़त मजबूत की। मलेशिया की ओर से अखिमुल्लाह अनुआर ने 25वें मिनट में और शेलो सिल्वरियस ने 60वें मिनट में गोल किए।
CAPTAIN LEADS THE WAY! 🇮🇳🔥
A hat-trick, a match-winning performance and the Player of the Match award! Captain Harmanpreet Singh was at his brilliant best, inspiring India to a 4-2 victory over Malaysia at the Hero Asian Champions Trophy Punjab 2026! 🏑👏
#HockeyIsBack #HACT2026 #SatSriAkalAsia #IndiaKaGame
— Hockey India (@TheHockeyIndia) November 1, 2026
कोरिया व जापान ने पूरी की सेमीफाइनल लाइनअप
इस बीच छह देशीय टूर्नामेंट में भारत और मलेशिया के अलावा दक्षिण कोरिया तथा जापान ने भी सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। कोरिया ने फिसड्डी बांग्लादेश को जहां 5-0 से शिकस्त दी वहीं जापान ने चीन के साथ 2-2 की बराबरी का मुकाबला खेला।

राउंड रॉबिन लीग दौर में चार-चार मैचों के बाद मेजबान भारत 12 अंक लेकर सबसे आगे है। वहीं मलेशिया (नौ अंक), जापान (सात अंक) और कोरिया (छह अंक) क्रमशः दूसरे से चौथे स्थान पर हैं। चीन सिर्फ एक अंक बटोर सका है जबकि बांग्लादेश अब तक खाता खोलने में असफल है।
FOUR IN A ROW, AND THE CHARGE CONTINUES! 🇮🇳🔥
Relive the best moments from India’s thrilling 4-2 victory over Malaysia, as Captain Harmanpreet Singh’s sensational hat-trick powered the defending champions to their fourth consecutive win at the Hero Asian Champions Trophy Punjab 2026! 🏑💪
India stay unbeaten and remain at the top of the table! 🙌
#HockeyIsBack #HACT2026 #SatSriAkalAsia #IndiaKaGame
— Hockey India (@TheHockeyIndia) November 1, 2026
भारत की सोमवार को दक्षिण कोरिया से मुलाकात
भारत सोमवार को अपने आखिरी राउंड रॉबिन मुकाबले में दक्षिण कोरिया से भिड़ेगा जबकि मलेशिया का सामना जापान से होगा और चीन को बांग्लादेश चुनौती देगा। सोमवार को ही तय होगा कि सेमीफाइनल में कौन टीमें आमने-सामने होंगी।


