hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: राजनाथ सिंह बोले – लक्ष्मी जी साइकिल, हाथी या हाथ पर नहीं कमल के फूल पर आती हैं घर
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > चुनाव > राजनाथ सिंह बोले – लक्ष्मी जी साइकिल, हाथी या हाथ पर नहीं कमल के फूल पर आती हैं घर
चुनावराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

राजनाथ सिंह बोले – लक्ष्मी जी साइकिल, हाथी या हाथ पर नहीं कमल के फूल पर आती हैं घर

Vinayak Barot
Last updated: January 30, 2022 10:08 pm
Vinayak Barot
Published: January 30, 2022
Share
SHARE

फर्रूखाबाद/कासगंज, 30 जनवरी। केंद्रीय रक्षा मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के प्रचार अभियान के तहत रविवार को पश्चिम यूपी के दौर पर थे, जहां उन्होंने फर्रूखाबाद, कासगंज और राजेपुर में स्थानीय भाजपा प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार किया और अपने ही अंदाज में मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में वोट डालने की अपील की।

भाजपा सरकार आई तो 5जी की गति से देश-प्रदेश का विकास करेंगे

राजनाथ सिंह ने कहा कि 2017 में भाजपा सरकार बनने के बाद हम 4G की गति से उत्तर प्रदेश का विकास कर रहे हैं. यदि इस बार भी आप लोगों ने हमारी सरकार बनाई तो हम 5G की गति से देश-प्रदेश का विकास करेंगे।

जाति, मजहब के आधार पर हमें वोट नहीं चाहिए, हमें वोट चाहिए इंसाफ और इंसानियत के आधार पर।
सपा धुव्रीकरण की राजनीति कर रही है। एक जाति और धर्म का वोट पाने के लिए वो सारी सीमा पार कर जाते हैं: रक्षामंत्री श्री @rajnathsingh#यूपी_मांगे_बीजेपी pic.twitter.com/Dksgnlh9b8

— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) January 30, 2022

उन्होंने सभी विपक्षी दलों पर तंज कसते हुए मतदाताओं से कहा, ‘आप सब लोग चाहते हैं कि लक्ष्मीजी घर आएं। लक्ष्मी जी साइकिल पर चढ़ कर नहीं आतीं, हाथी पर चढ़ कर नहीं आतीं,  हाथ हिलाती नहीं आती। लक्ष्मी जी आती हैं तो कमल के फूल पर सवार होकर आती हैं।’

राजनाथ ने कहा, ‘हमने गन्ना किसानों को करीब डेढ़ लाख करोड़ रुपये का भुगतान किया है। जब कोरोना का संकट आया तो देश के 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त अनाज देने की व्यवस्था की गई। गरीब परिवारों को मुफ्त गैस सिलेंडर देने की व्यवस्था की गई।’

यूपी में गोली ही नहीं गोला भी बनेगा

कासगंज जिले में राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर निशाना साधते कहा कि पिछली सरकारों के भ्रष्टाचार को जनता अब तक भुगत रही है। उन्होंने कहा, ‘देश का रक्षा मंत्री होने के नाते मैंने यह फैसला किया कि ब्रह्मोस मिसाइल केवल दूसरे राज्यों में ही क्यों बननी चाहिए। ब्रह्मोस मिसाइल बननी चाहिए तो हिन्दुस्तान के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की धरती पर भी बननी चाहिए। अब उत्तर प्रदेश में केवल गोली नहीं बल्कि गोला भी बनेगा।’

You Might Also Like

प्रियंका गांधी का बिहार दौरा आज : गिरिराज सिंह ने साधा निशाना, कहा- क्या माफी मांगेंगी?
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से मांगी 50 लाख रुपये की फिरौती, जान से मारने की भी धमकी
एलजेपी विवाद : पशुपति पारस चुने गए अध्यक्ष, पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लगी मुहर
अमेरिका : केंटकी में 2 ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में 9 जवानों की मौत
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लंदन रवाना, महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेंगी
TAGGED:election campaignFarrukhabadkasganjLaxmi jiRAJNATH SINGHUP elections
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

August 7, 2026

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?