hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल
राष्ट्रीयहिन्दी

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

Revoi Editor
Last updated: August 8, 2026 10:49 am
Revoi Editor
Published: August 8, 2026
Share
SHARE

चंबा, 8 जुलाई। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक बस हादसा हो गया। तीसा-बैरागढ़ मुख्य मार्ग पर देवीकोठी के पास एक निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे में ड्राइवर और कंडक्टर समेत 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य यात्री घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चंबा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने हादसे में 7 लोगों की मौत और 11 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बस में कुल 18 लोग सवार बताए जा रहे हैं।

Contents
सुबह 6:30 बजे बैरागढ़ से चंबा के लिए निकली थी बसस्थानीय लोगों ने पहुंचकर शुरू किया रेस्क्यूहादसे के कारणों की जांच जारीदो महीने में 25 से ज्यादा लोगों की मौत28 जुलाई को भी पांच लोगों की गई थी जान

सुबह 6:30 बजे बैरागढ़ से चंबा के लिए निकली थी बस

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, निजी बस शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे बैरागढ़ से चंबा के लिए रवाना हुई थी। बस ने करीब तीन किलोमीटर का सफर ही तय किया था कि देवीकोठी के पास चालुज मोड़ पर अचानक अनियंत्रित हो गई। इसके बाद बस सड़क से नीचे जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि कुछ यात्री बस के नीचे दब गए।

स्थानीय लोगों ने पहुंचकर शुरू किया रेस्क्यू

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के स्थानीय लोग और राहगीर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को सूचना देने के साथ ही राहत और बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया।

हादसे के कारणों की जांच जारी

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने मृतकों और घायलों की संख्या की पुष्टि कर दी है। हालांकि, अभी तक मृतकों और घायलों की आधिकारिक पहचान सामने नहीं आई है। बस आखिर किस वजह से अनियंत्रित हुई, इसका भी अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

दो महीने में 25 से ज्यादा लोगों की मौत

चंबा जिले में लगातार हो रहे सड़क हादसों ने चिंता बढ़ा दी है। पिछले करीब दो महीनों में जिले में हुए अलग-अलग बड़े सड़क हादसों में 25 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। हाल ही में चंबा की सीमा के पास एक वाहन भूस्खलन की चपेट में आ गया था। इस हादसे में टाटा सूमो सवार 13 लोगों की मौत हुई थी।

28 जुलाई को भी पांच लोगों की गई थी जान

इससे पहले 28 जुलाई को भी चंबा में एक भीषण सड़क हादसा हुआ था। पठानकोट-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लाहाड़ गांव के पास एक वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा था। वाहन में सवार लोग किसी मरीज के उपचार के लिए जा रहे थे। हादसे में एक बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी। लगातार हो रहे हादसों के बीच चंबा में पहाड़ी सड़कों पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

You Might Also Like

संसद का सत्र छोटा है, लेकिन समय के हिसाब से ‘बहुत बड़ा’’ और मूल्यवान: संसद के विशेष सत्र पर बोले पीएम मोदी
एम्स के निदेशक डॉ. गुलेरिया की चेतावनी – स्टेरॉयड के दुरुपयोग से बढ़ रहे ब्लैक फंगस के मामले
तेल औंधे मुंह लुढ़का, घरेलू स्तर पर पेट्रोल-डीजल के दाम आज 23वें दिन भी स्थिर
नई रफ्तार से चलेगा बिहार, फिर जब आएगी NDA सरकार : समस्तीपुर में गरजे PM मोदी
कर्नाटक चुनाव 2023: बजरंग दल और पीएफआई जैसे संगठनों पर लगाएंगे बैन जानिए क्या कुछ है कांग्रेस के घोषणा पत्र में…
TAGGED:bus accidentChamba Bus AccidentChamba NewsHimachal AccidentHimachal Pradesh accidentHimachal Pradesh Newsroad accidentचंबा हादसादेवीकोठी हादसाबस दुर्घटना
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
खेलहिन्दी

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

August 7, 2026

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?