1. Home
  2. हिन्दी
  3. राजनीति
  4. झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग
झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

0
Social Share

रांची, 7 अगस्त। झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में गड़बड़ियों को लेकर आंदोलनरत छात्रों की शुक्रवार की देर रात राज्य सरकार के साथ पहले दौर की बैठक हुई। हेमंत सोरेन सरकार ने चार मंत्रियों का एक पैनल बनाया था, जिसने 10 छात्रों के प्रतिनिधिमंडल से बात की।

छात्रों से बातचीत करने और उनकी मांगों को सुनने के लिए पैनल में चमरा लिंडा (झामुमो), सुदिव्य कुमार सोनू (झामुमो), दीपिका पांडेय सिंह (कांग्रेस) और संजय प्रसाद यादव (राजद) शामिल हैं। स्टेट गेस्ट हाउस में वार्ता के लिए पहुंचा ये प्रतिनिधिमंडल आंदोलन कर रहे मुख्य छात्र समूह का था, जो देवेंद्र महतो के गुट से अलग है। इस प्रतिनिधिमंडल ने बैठक में शामिल होकर छात्रों का पक्ष रखा।

छात्र नेता रवींद्र पासवान बोले – यह एक पॉजिटिव मीटिंग थी

वार्ता खत्म होने के बाद छात्र नेता रवींद्र पासवान ने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘ये हमारी पहली मीटिंग थी, ये बहुत पॉजिटिव वार्ता थी। सबके साथ बैठकर परिवार जैसा लगा, ये सच में एक पॉजिटिव मीटिंग थी। हमें भरोसा है कि सरकार, सीएम और सभी मिनिस्टर हमारी मांगों पर गौर करेंगे.’

एक भी मांग अगर पूरी नहीं हुई तो…

पासवान ने वार्ता से पहले मीडिया से बात करते हुए कहा था, ‘सरकार हम लोगों से वार्ता करने के लिए तैयार है। अभी हमारी 10 लोगों का डेलिगेशन वार्ता करने जा रही है। मैं मीडिया के जरिए झारखंड के तमाम नौजवानों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि हमारी डेलिगेशन आपकी प्रतिनिधि बनकर जा रही है और हमारी जो मांग है, वो सारी मांगे बाध्यकारी और अनिवार्य है। एक भी मांग अगर पूरी नहीं हुई तो हम लोग वार्ता को सफल नहीं मानेंगे और इस धरने को जारी रखेंगे। हम उम्मीद करते हैं कि आज की वार्ता मुख्यमंत्री या उनके जो भी डेलिगेट्स हैं, उनके साथ सफल होगी।’

फिर होगी बातचीत, तब तक जारी रहेगा प्रोटेस्ट मार्च

कोर कमेटी के सदस्य ने कहा, ‘हम सरकार से मिले। ये पॉजिटिव था। हमें भरोसा चाहिए। वो सीएम तक मैसेज पहुंचाएंगे और हम जल्द ही फिर मिलेंगे। तब तक प्रोटेस्ट मार्च जारी रहेगा। यदि वो हमें पॉजिटिव भरोसा दिलाते हैं तो हम 10 अगस्त को असेंबली तक मार्च करने पर फिर से सोच सकते हैं।’

प्रदर्शनकारियों ने 10 अगस्त तक का दिया अल्टीमेटम

उन्होंने कहा, ‘आंदोलनरत छात्रों की ये ऐसी डिमांड्स हैं, जो अगर पूरी हो गईं तो आने वाली जेनरेशन्स के लिए एक माइलस्टोन साबित होंगी। अभी, उन्होंने बस हमारी डिमांड्स सुनी हैं और उन्होंने हमें भरोसा दिलाया है कि डिमांड्स पूरी की जाएंगी। जब तक हमारी सभी डिमांड्स पूरी नहीं हो जातीं, हमारा प्रोटेस्ट जारी रहेगा। हमने मिनिस्टर्स से कहा है कि हम चाहते हैं कि हमारी डिमांड्स पूरी हों। 10 अगस्त से पहले पूरी हो जानी चाहिए। उन्होंने कहा है कि एक्शन लगभग तुरंत दिखेगा। अगर हमारी मांगें पूरी नहीं हुईं तो 10 अगस्त को तय हमारा प्रोग्राम प्लान के मुताबिक ही जारी रहेगा।’

उम्मीद है, हम जल्द ही कोई सॉल्यून निकाल लेंगे – मंत्री दीपिका पांडे सिंह

वहीं, कैंडिडेट्स के डेलीगेशन से मिलने के बाद झारखंड की मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने कहा, ‘स्टूडेंट्स ने अपनी डिमांड पब्लिक कर दी है। उन्होंने इसे डिटेल में समझाते हुए हमारे सामने पेश किया। हमने उनसे कुछ इश्यूज पर लिखकर डिमांड की है। मुझे लगता है कि कल तक हमें ये मिल जाएगा। हमने उनके इश्यूज सीएम के सामने पेश कर दिए हैं। हम जल्द ही कोई सॉल्यूशन निकाल लेंगे।’

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code