hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: राहुल गांधी का अमित शाह पर तीखा हमला : विपक्ष गृह मंत्री का कोई ‘सामान्य भाषण’ सुनने का इच्छुक नहीं
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > राहुल गांधी का अमित शाह पर तीखा हमला : विपक्ष गृह मंत्री का कोई ‘सामान्य भाषण’ सुनने का इच्छुक नहीं
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

राहुल गांधी का अमित शाह पर तीखा हमला : विपक्ष गृह मंत्री का कोई ‘सामान्य भाषण’ सुनने का इच्छुक नहीं

Revoi Editor
Last updated: August 10, 2026 8:53 pm
Revoi Editor
Published: August 10, 2026
Share
SHARE

नई दिल्ली, 10 अगस्त। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष (LoP) व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्र सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि विपक्ष गृह मंत्री का कोई ‘सामान्य भाषण’ या उनकी निजी राय सुनने का इच्छुक नहीं है।

शाह स्पष्ट करें कि छात्रों पर लाठीचार्ज, कीलों वाले डंडों और पेलेट गन के इस्तेमाल का आदेश किसने दिया

राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मांग उठाई कि गृह मंत्री को यह स्पष्ट करना होगा कि 20 जुलाई को दिल्ली में विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज, कीलों वाले डंडों और पेलेट गन के इस्तेमाल का आदेश किसने दिया। यदि अमित शाह ने यह आदेश दिया था तो वे दोषी हैं, और यदि उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी तो वे अक्षम हैं। दोनों ही स्थितियों में उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।

LIVE: Special Congress Party Media Byte by Congress President Shri @kharge and LoP Shri @RahulGandhi at AICC HQ, New Delhi https://t.co/lAjjopNCzy

— Congress (@INCIndia) August 10, 2026

कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि विपक्ष की मांग यह नहीं थी कि शाह सदन में आकर किसी भी सामान्य विषय पर बोलें, बल्कि उनसे यह स्पष्ट करने को कहा जा रहा है कि क्या उन्होंने छात्रों पर गोली चलाने का आदेश दिया था या नहीं। इसके पूर्व आज ही संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा था कि सरकार छात्र आंदोलन में हुई हिंसा और पुलिस एक्शन पर चर्चा करने को तैयार है और गृह मंत्री अमित शाह इस पर सदन में बोलेंगे। अब प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गांधी ने सरकार को फिर से घेरने की कोशिश की और विपक्ष की तीन मांगें भी बताईं।

राहुल गांधी ने रखीं ये तीन प्रमुख मांगें

गोलीबारी/बल प्रयोग पर सफाई : ‘गृह मंत्री संसद में आकर कोई काल्पनिक बातें न बताएं। वे साफ-साफ बताएं कि दिल्ली में हमारे बच्चों पर गोलियां और पेलेट गन चलाने का आदेश उन्होंने दिया था या नहीं। यह पहला सवाल है, चर्चा उसके बाद होगी।’

प्रधानमंत्री का माफीनामा : दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुई कथित पुलिस बर्बरता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश और युवाओं से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें।

राम मंदिर दान चोरी विवाद : अयोध्या राम मंदिर के चंदे और दान में हुई कथित हेराफेरी और चोरी के मुद्दे पर सरकार जवाब दे।

‘अमित शाह और पीएम मोदी में संसद में आकर हमारे सामने खड़े होने का साहस नहीं’

राहुल ने कहा, ‘अमित शाह में संसद में आकर हमारे सामने खड़े होने का साहस नहीं है। पिछले 15 दिनों में उन्होंने यही दिखाया है। न तो नरेंद्र मोदी और न ही अमित शाह में हिम्मत  है… किसी को उनकी राय में कोई दिलचस्पी नहीं है। हम बस यह जानना चाहते हैं कि गोली चलाने का आदेश किसने दिया, और अगर उन्होंने नहीं दिया, तो गृह मंत्रालय में किसने दिया? हम समझना चाहते हैं : क्या इसमें किसी की गलती है या अक्षमता है?’

गृह मंत्री को गोलीबारी की जिम्मेदारी तय करनी ही होगी

कुल मिलाकर देखें तो संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू द्वारा सरकार की ओर से संसद में चर्चा की पेशकश किए जाने के बाद राहुल गांधी ने स्पष्ट कर दिया कि जब तक गृह मंत्री गोलीबारी की जिम्मेदारी तय नहीं करते, तब तक केवल सामान्य चर्चा स्वीकार्य नहीं होगी।

उल्लेखनीय है कि अमित शाह को सदन में बुलाने और छात्रों पर बल प्रयोग की स्पष्ट जिम्मेदारी तय करने की मांग को लेकर ही कांग्रेस, समाजवादी पार्टी सहित विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. के अन्य घटक दल संसद के मकर द्वार पर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

झारखंड में छात्रों के खिलाफ बल प्रयोग की निंदा की, बोले- ‘बातचीत से समस्या का हल हो’

वहीं झारखंड में आंदोलनरत छात्रों पर बल प्रयोग की भी राहुल ने कड़ी निंदा की और कहा, ‘झारखंड के छात्रों के लिए मेरा संदेश साफ है। हम शांतिपूर्ण ढंग से विरोध कर रहे छात्रों के खिलाफ किसी भी तरह की हिंसा की निंदा करते हैं, चाहे वह कहीं भी हो। हम इसकी निंदा करते हैं, हम इसके खिलाफ हैं, हम इसका समर्थन नहीं करते हैं। इस मामले में हमारा रुख बिल्कुल साफ है, हमारे मन में कोई उलझन नहीं है कि शांतिपूर्ण विरोध पर हिंसा के जरिए हमला करना गलत है। झारखंड सरकार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों की बात सुननी जारी रखनी चाहिए और उनकी समस्याओं का तुरंत समाधान करना चाहिए।’

You Might Also Like

सुप्रीम कोर्ट ‘जल्लीकट्टू’ कानून की वैधता के फैसले की समीक्षा याचिकाओं पर विचार करेगा
चुनावी हलफनामा : पीएम मोदी के पास घर है न कार, 3.02 करोड़ रुपये की चल संपत्ति, 52 हजार रुपये नकद
महाराष्ट्र: मुख्यमंत्री शिंदे का एलान- शिवसेना और भाजपा साथ मिलकर लडेंगे आगामी सभी चुनाव
ईरान मुद्दे पर पोप लियो ने की अलोचना तो भड़के ट्रंप, धर्मगुरु को अपराध और कूटनीति में बताया कमजोर
बांग्लादेश में जारी हिंसा पर UN ने जताई चिंता, कहा- अल्पसंख्यकों को सुरक्षित महसूस कराने की जरूरत
TAGGED:‘routine speech’amit shahhome ministerOpposition not interestedRahul Gandhiscathing attack on Shah
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
उत्तरप्रदेशराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

यूपी सरकार की नई पहल : 10 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर में खरीद शुरू

August 10, 2026

अमित शाह के समर्थन में NDA सांसदों का मार्च, राहुल गांधी से पूछा- झारखंड में छात्रों पर कार्रवाई का जवाब कौन देगा?

अमरनाथ यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित:बालटाल एवं पहलगाम मार्गों पर ट्रैक क्षतिग्रस्त

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

बिहार में फर्जी IAS अधिकारी गिरफ्तार : खुद को बताया NSA अजित डोभाल का अंडरकवर एजेंट

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

NDA MPs Meeting : ‘वंदे मातरम’ के नारों से गूंजा ‘मंगल मिलन’, पीएम मोदी समेत NDA सांसदों ने लहराया तिरंगा

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

कोलंबिया में भूकंप से 111 लोगों की मौत, सरकार ने घोषित किया राष्ट्रीय आपातकाल

पश्चिमी कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, 132 लोगों की मौत; 570 से अधिक घायल

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?