नागोया, 30 सितम्बर। 24 घंटे पूर्व व्यक्तिगत वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने वालीं प्रथम प्रवेशी शूटर नीरू ढांडा ने 20वें एशियाई खेलों (Aichi-Nagoya 2026) की निशानेबाजी स्पर्धा में दोहरी कामयाबी हासिल की और बुधवार को काइनन चेनाई के साथ मिलकर ट्रैप मिश्रित टीम स्पर्धा का खिताब भी नए एशियाई रिकॉर्ड के साथ अपने नाम कर लिया।
HISTORIC GOLD FOR BHARAT! 🇮🇳🥇
Heartiest congratulations to Neeru (TOPS Development Athlete) and Kynan Chenai on winning the Gold Medal in the Trap Mixed Team event at the Asian Games 2026.
The Indian pair delivered a remarkable performance, securing Gold with 34 hits out of 40… pic.twitter.com/B6oNry7S7G
— SAI Media (@Media_SAI) September 30, 2026
दिलचस्प यह है कि आइची प्रीफेक्चरल जनरल शूटिंग गैलरी में भारतीय जोड़ी ने चौथे स्थान पर रहकर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था। लेकिन फाइनल में नीरू व चेनाई ने 34 का स्कोर बनाया। कतर के मोहम्मद अल रुमैही व रे बासिल ने 32 के स्कोर के साथ रजत पदक जीता। इससे पहले कतर के शूटरों के नाम पर 30 अंकों का एशियाई रिकॉर्ड दर्ज था, जो उन्होंने इसी वर्ष जनवरी में बनाया था। चीन की क्यूई यिंग व सन युनोंग को 23 अंकों के साथ कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।
प्रथम प्रवेशी नीरू के अभियान का 3 पदकों के साथ शानदार समापन
नीरू ने प्रकार एशियाई खेलों में दो स्वर्ण व एक रजत सहित तीन पदकों के साथ अपने अभियान का शानदार समापन किया। वह मंगलवार को महिलाओं की ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की पहली निशानेबाज बनीं थीं और इस दौरान उन्होंने नया एशियाई रिकॉर्ड भी बनाया था। उन्होंने कल ही महिला ट्रैप टीम स्पर्धा में आशिमा अहलावत व मनीषा कीर के साथ मिलकर भारत को रजत पदक दिलाया था।
HISTORIC GOLD FOR BHARAT! 🇮🇳🥇
Heartiest congratulations to Neeru and Kynan Chenai on winning the first-ever Gold Medal in the Trap Mixed Team event at the #AsianGames2026. The entire nation is proud of you both!#Cheer4Bharat pic.twitter.com/UFZihDxk7D
— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) September 30, 2026
ट्रैप मिश्रित टीम स्पर्धा में भाग लेने वाली 12 टीमों में से कुल चार टीमों ने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। क्वालीफाइंग में भारत ने 136 का स्कोर बनाया था। चीन 150 में से 142 अंकों के साथ क्वालीफाइंग में शीर्ष पर रहा। उसके बाद कतर (139) और ईरान (138) का स्थान रहा।
क्वालीफाइंग राउंड में दोनों भारतीयों में काइनन ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए कुल 73 अंक हासिल किए जबकि नीरू ने 63 अंक बनाए। काइनन ने फाइनल में भी लगातार अच्छे शॉट लगाकर अपनी शानदार फॉर्म को बरकरार रखा, वहीं नीरू ने भी लड़खड़ाती शुरुआत के बाद जोरदार वापसी की।
काइनन ने अपनी और नीरू की जोड़ी को भाग्यशाली करार दिया
काइनन के पिता डेरियस भी राष्ट्रीय स्तर के शॉटगन निशानेबाज थे। काइनन ने अपनी और नीरू की जोड़ी को भाग्यशाली करार दिया। इससे पहले यह दोनों इस वर्ष विश्व कप में कांस्य पदक जीत चुके थे। उन्होंने कहा, ‘हमें उम्मीद है कि हम मिश्रित टीम के रूप में जोड़ी बनाकर रखेंगे, लेकिन यह सब महासंघ पर भी निर्भर करता है।’
वहीं नीरू ने कहा कि क्वालीफाइंग राउंड में उनका स्कोर उतना अच्छा नहीं रहा। उन्होंने कहा, ‘कल की प्रतियोगिता के कारण शरीर में अकड़न आ गई थी तथा बारिश व ठंड का शरीर पर बुरा असर पड़ा।’’
भारत को निशानेबाजी में अब तक 3 स्वर्ण सहित 15 पदक
भारत अब तक निशानेबाजी में 15 पदक जीत चुका है, जिसमें तीन स्वर्ण, आठ रजत और चार कांस्य पदक शामिल है। पिछले एशियाई खेलों में भारत ने सात स्वर्ण पदक सहित 22 पदक जीते थे। निशानेबाजी स्पर्धा के अंतिम दिन अनीष 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल व्यक्तिगत वर्ग में चुनौती पेश करेंगे।


