Neena Gupta: जेडी मजीठिया को लेकर नीना गुप्ता ने शेयर किया दिलचस्प किस्सा, बोलीं- ‘वह मुझे गॉडफादर जैसे लगे’

मुंबई, 26 सितंबर। एक्ट्रेस नीना गुप्ता इन दिनों हाल ही में रिलीज हुए स्ट्रीमिंग शो ‘चुंबक’ में अपने अभिनय को मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया को लेकर चर्चा में हैं। दर्शकों को शो में उनका काम पसंद आ रहा है। इसी बीच नीना गुप्ता ने शो के प्रोड्यूसर जेडी मजीठिया की तारीफ करते हुए उनके साथ जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया है। एक न्यूज एजेंसी से बातचीत में नीना गुप्ता ने जेडी मजीठिया के साथ अपने अनुभव को याद करते हुए बताया कि एक घटना के दौरान उनका व्यवहार उन्हें इतना अच्छा लगा कि वह उन्हें किसी ‘गॉडफादर’ की तरह लगे।

अवॉर्ड फंक्शन में नीना की मदद के लिए आगे आए जेडी

नीना गुप्ता ने बताया कि वह एक बार शूटिंग के बाद एक अवॉर्ड फंक्शन में गई थीं। संयोग से जेडी मजीठिया भी उनके पास बैठे थे। जब अवॉर्ड लेने के लिए स्टेज से उनका नाम पुकारा गया, तो जेडी तुरंत उनकी मदद के लिए खड़े हो गए। एक्ट्रेस के मुताबिक, जेडी ने उनका पर्स अपने हाथ में लिया और उन्हें स्टेज तक जाने में मदद की। अवॉर्ड लेकर वापस आने के बाद भी उन्होंने दोबारा नीना का पर्स अपने हाथ में ले लिया। नीना ने बताया कि उस समय उन्हें थोड़ा अजीब लगा कि इतना बड़ा और जाना-पहचाना शख्स उनका पर्स क्यों उठा रहा है, लेकिन जेडी ने इसे लेकर किसी तरह की झिझक नहीं दिखाई।

‘यह दोस्ती की वजह से नहीं, उनकी पर्सनैलिटी है’

नीना गुप्ता ने कहा कि उन्होंने जेडी मजीठिया के साथ सिर्फ इसी प्रोजेक्ट पर काम किया है, इसलिए उनका यह व्यवहार किसी पुरानी दोस्ती की वजह से नहीं था। उनके मुताबिक, यह जेडी की पर्सनैलिटी का हिस्सा है। एक्ट्रेस ने कहा कि जेडी अपने साथ काम करने वाले लोगों को परिवार की तरह ट्रीट करते हैं। उनके साथ एक तरह की फैमिली फीलिंग आती है और अगर किसी को कोई परेशानी हो तो उनके पास जाकर बात की जा सकती है।

क्या है ‘चुंबक’ की कहानी?

‘चुंबक’ एक मल्टी-जेनरेशनल कॉमेडी शो है, जिसकी कहानी आज के शहरी भारतीय मोहल्ले के इर्द-गिर्द घूमती है। शो में ऐसे पड़ोस की कहानी दिखाई गई है, जहां छोटी-सी खुशी भी सेलिब्रेशन में बदल जाती है, जबकि किसी की परेशानी ज्यादा देर तक निजी नहीं रह पाती। रोजमर्रा की जिंदगी के छोटे-बड़े किस्सों के बीच शो में कॉमेडी और ड्रामा देखने को मिलता है। ‘चुंबक’ में नीना गुप्ता के अलावा सुमित राघवन, संदीपा धर, सुमीत व्यास, देवन भोजानी और मानसी पारेख भी अहम भूमिकाओं में हैं। शो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular