नई दिल्ली, 30 सितम्बर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृह राज्य गुजरात के आणंद में हुए सड़क हादसे में लोगों की पांच लोगों की मौत पर दुख जताया है। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के ‘एक्स’ पोस्ट में पीएम मोदी के हवाले से लिखा गया, ‘गुजरात के आणंद में हुए हादसे में लोगों की जान जाने से बहुत दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। मैं सभी घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं।’ पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
Deeply saddened by the loss of lives in a mishap in Anand, Gujarat. Condolences to the bereaved families. I pray for the speedy recovery of all those injured: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) September 30, 2026
अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा
ज्ञातव्य है कि गुजरात के आणंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जब एक प्राइवेट बस और ट्रक की टक्कर में पांच कुछ लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी है।
सूरत से नाथद्वारा जा रहे थे बस यात्री
घायल बस पैसेंजर गणेश जाधव ने एक समाचार एजेंसी से कहा, ‘हम लोग खाना खाकर बस में सो गए थे। तभी ये हादसा हुआ।’ वहीं सिविल अस्पताल नडियाड के सीएमओ डीआरपटेल ने कहा, ‘ये सभी सूरत से नाथद्वारा जा रहे थे। तभी लग्जरी बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। एक व्यक्ति की रास्ते में ही मौत हो गई थी।’
ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश कर रही थी प्राइवेट बस
यह हादसा आनंद-नडियाद के बीच अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेस हाईवे पर बोरियावी के पास हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार सूरत से राजस्थान जा रही एक निजी बस ओवरटेकिंग लेन में हादसे का शिकार हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसा तब हुआ, जब प्राइवेट बस एक्सप्रेसवे पर ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश कर रही थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के परखच्चे उड़ गए।
मूलरूप से राजस्थान के निवासी सभी मृतक
हादसे में पांच जिंदगियां खत्म हो गईं, जिससे मृतकों के परिवारों में शोक की लहर दौड़ गई है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, मृतक मूल रूप से राजस्थान के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे में घायल हुए पांच लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं, चार शवों को आणंद जनरल अस्पताल और एक शव को नडियाद सिविल अस्पताल भेजा गया है। हादसे की सूचना मिलते ही आनंद ग्रामीण पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक काररवाई शुरू की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


