hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: चुनाव आयोग सख्त : सीएम ममता पर अभद्र टिप्पणी करने वाले भाजपा प्रत्याशी गंगोपाध्याय को 24 घंटे प्रचार से रोका
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > चुनाव > चुनाव आयोग सख्त : सीएम ममता पर अभद्र टिप्पणी करने वाले भाजपा प्रत्याशी गंगोपाध्याय को 24 घंटे प्रचार से रोका
चुनावराजनीतिराष्ट्रीयलोकसभा चुनाव 2024हिन्दी

चुनाव आयोग सख्त : सीएम ममता पर अभद्र टिप्पणी करने वाले भाजपा प्रत्याशी गंगोपाध्याय को 24 घंटे प्रचार से रोका

Revoi Editor
Last updated: May 21, 2024 8:40 pm
Revoi Editor
Published: May 21, 2024
Share
SHARE

कोलकाता, 21 मई। कलकत्ता उच्च न्यायालय के पूर्व जज और तमलुक से भाजपा उम्मीदवार अभिजीत गंगोपाध्याय राज्य की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस (TMC) अध्यक्ष ममता बनर्जी पर अभद्र टिप्पणी करने के बाद विवादों में घिर गए हैं। निर्वाचन आयोग ने गंगोपाध्याय के चुनाव प्रचार पर 24 घंटे तक रोक लगा दी है। अब वह 21 मई शाम 5 बजे से 24 घंटे तक चुनाव प्रचार नहीं कर सकेंगे।

पहले नोटिस भेजी, फिर प्रचार अभियान पर रोक

दरअसल, अभिजीत गंगोपाध्याय ने ममता बनर्जी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की थी, जिसके बाद आयोग ने गंगोपाध्याय को कारण बताओं नोटिस भेजी थी। गंगोपाध्याय ने सोमवार की शाम तक आयोग के पास अपना जवाब जमा करा दिया था।

गंगोपाध्याय की इस टिप्पणी पर चुनाव आयोग ने की काररवाई

ECI सचिव राकेश कुमार द्वारा हस्ताक्षरित एक आदेश में चुनाव आयोग ने कहा कि रिटायर्ड कलकत्ता हाई कोर्ट के जज की टिप्पणी ने उस राज्य को बदनाम किया है, जिसमें महिलाओं का सम्मान करने की संस्कृति है। ये टिप्पणियां कथित तौर पर 15 मई को हल्दिया में आयोजित एक सार्वजनिक बैठक के दौरान की गई थीं, जिसके कारण तृणमूल कांग्रेस ने ECI में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि 15 मई को गंगोपाध्याय ने हल्दिया में एक रैली में बांग्ला में कहा था, ‘ममता बनर्जी, आप कितने में बिक रही हैं? आपका रेट 10 लाख है, क्यों? क्योंकि आप केया सेठ से अपना मेकअप करवा रही हैं।’

हाई कोर्ट के जज के पद से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हुए थे अभिजीत

इससे पहले निर्वाचन आयोग ने अपनी नोटिस में कहा था कि गंगोपाध्याय की टिप्पणी ‘अनुचित, विवेकहीन, हर मायने में गरिमा से परे, अपमानजनक’ और प्रथम दृष्टया आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों और राजनीतिक दलों को दिए गए परामर्श का उल्लंघन करने वाली पाई गई है। उल्लेखनीय है कि अभिजीत गंगोपाध्याय ने पांच मार्च को कलकत्ता हाई कोर्ट के जज के पद से इस्तीफा दे दिया था और सात मार्च को वह भाजपा में शामिल हो गए थे।

You Might Also Like

दिल्ली: तिहाड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री केजरीवाल को दी गई इंसुलिन, शुगर लेवल हो गया था हाई
मायावती ने गठबंधन की अटकलों को किया खारिज,बोलीं – अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेगी बसपा
कानून मंत्रियों की बैठक में बोले पीएम मोदी – न्याय मिलने में देरी बड़ी चुनौती, विचाराधीन कैदियों के बारे में सहानुभूतिपूर्वक सोचें
RSS के 100 वर्ष पूरे होने पर पीएम मोदी ने जारी किया डाक टिकट और स्मारक सिक्का
केंद्र सरकार का फैसला : जेड प्लस कैटेगरी की सुरक्षा में अब महिला कमांडो भी तैनात होंगी
TAGGED:Abhijeet GangopadhyayBJP candidateELECTION COMMISSIONindecent remarks on CM Mamatastopped from campaigning
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
महाराष्ट्रrevoinewsमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

August 7, 2026

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?