hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > शिक्षा > IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन
शिक्षादिल्लीदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

Revoi Editor
Last updated: August 8, 2026 11:21 am
Revoi Editor
Published: August 8, 2026
Share
SHARE

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली, 8 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। इस दौरान वह डिग्री प्राप्त करने वाले 3,000 से अधिक छात्रों को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री आईआईटी दिल्ली के सोनीपत कैंपस में स्थापित AI-पावर्ड हाई-परफॉर्मेंस सुपरकंप्यूटिंग सेंटर ‘परम प्रज्ञा’ का भी उद्घाटन करेंगे।

दीक्षांत समारोह सुबह 11 बजे शुरू होगा। कार्यक्रम में 3,000 से अधिक छात्रों को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी, जिनमें 587 पीएचडी स्कॉलर्स शामिल हैं। प्रधानमंत्री इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को आईआईटी दिल्ली के प्रतिष्ठित शैक्षणिक पुरस्कार भी प्रदान करेंगे। इनमें प्रेसिडेंट्स गोल्ड मेडल, डायरेक्टर्स गोल्ड मेडल, शंकर दयाल शर्मा गोल्ड मेडल और परफेक्ट टेन गोल्ड मेडल प्रमुख हैं।

‘परम प्रज्ञा’ से AI और रिसर्च को मिलेगी नई ताकत

दीक्षांत समारोह का सबसे खास आकर्षण आईआईटी दिल्ली के सोनीपत कैंपस में स्थापित ‘परम प्रज्ञा’ AI-पावर्ड हाई-परफॉर्मेंस सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का उद्घाटन होगा। यह केंद्र आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस, एडवांस्ड कंप्यूटिंग और इंटरडिसिप्लिनरी रिसर्च के क्षेत्र में संस्थान की क्षमताओं को मजबूत करने के लिए तैयार किया गया है। प्रधानमंत्री के इस केंद्र के उद्घाटन को भारत में अत्याधुनिक तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रिसर्च क्षमताओं को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

18 NIT के साथ IIT दिल्ली का अकादमिक नेटवर्क

शुक्रवार को नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आईआईटी दिल्ली के निदेशक रंगन बनर्जी ने बताया कि संस्थान ने देश के 18 नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) के साथ एमओयू साइन किए हैं। इसके जरिए राष्ट्रीय स्तर पर अकादमिक और रिसर्च सहयोग का एक नेटवर्क तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य देश के प्रमुख तकनीकी संस्थानों के बीच ज्ञान, शोध और अकादमिक संसाधनों के आदान-प्रदान को बढ़ावा देना है।

Cisco के साथ AI और साइबर सिक्योरिटी पर टेक्नोलॉजी हब

इससे पहले 4 अगस्त को आईआईटी दिल्ली और Cisco ने AI और साइबर सिक्योरिटी के क्षेत्र में ‘Cisco Technology Hub’ शुरू करने की घोषणा की थी। इस साझेदारी का उद्देश्य भारत में रिसर्च, स्किल डेवलपमेंट और AI एवं साइबर सिक्योरिटी इकोसिस्टम को मजबूत करना है। यह पहल Cisco की तकनीकी विशेषज्ञता और IIT दिल्ली की अकादमिक क्षमता को एक साथ लाकर इनोवेशन, ज्ञान के आदान-प्रदान और कुशल डिजिटल वर्कफोर्स तैयार करने पर केंद्रित है।

तीन साल के इस सहयोग का लक्ष्य इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में AI और साइबर सिक्योरिटी रिसर्च, इनोवेशन और टैलेंट डेवलपमेंट के लिए एक प्रमुख केंद्र तैयार करना है। साथ ही, सरकारी हितधारकों के साथ मिलकर डिजिटल फ्रेमवर्क और सुरक्षा मानकों को मजबूत करने तथा महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर की सुरक्षा से जुड़ी वास्तविक चुनौतियों के समाधान विकसित करने पर भी जोर दिया जाएगा।

You Might Also Like

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर CBI का छापा, कहा- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
गुजरात के कच्छ में भूकंप के झटके, लोगों में दहशत
इंडिगो एयरलाइंस की लापरवाही : यात्री को दिल्ली से जाना था पटना, पहुंचा दिया उदयपुर, DGCA ने दिए जांच के आदेश
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को पैरोल मिलने पर बोले CM खट्टर – ‘मुझे नहीं पता कि राम रहीम को 40 दिनों की पैरोल मिली’
RSS प्रमुख मोहन भागवत बोले – ‘आरक्षण तब तक दिया जाना चाहिए, जब तक इसकी जरूरत है’
TAGGED:IIT Delhi Convocationpm modi
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
महाराष्ट्रदेश-विदेशबॉलीवुडमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

August 8, 2026

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?