hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: मायावती ने गठबंधन की अटकलों को किया खारिज,बोलीं – अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेगी बसपा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > चुनाव > मायावती ने गठबंधन की अटकलों को किया खारिज,बोलीं – अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेगी बसपा
चुनावराजनीतिराष्ट्रीयलोकसभा चुनाव 2024हिन्दी

मायावती ने गठबंधन की अटकलों को किया खारिज,बोलीं – अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेगी बसपा

Revoi Editor
Last updated: March 9, 2024 6:10 pm
Revoi Editor
Published: March 9, 2024
Share
SHARE

नई दिल्ली, 9 मार्च। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने आगामी लोकसभा चुनाव में किसी भी राजनीतिक दल के साथ गठबंधन करने की अटकलों को खारिज करते हुए शनिवार को कहा कि बसपा अपने दम पर अकेले चुनाव लड़ेगी।

मायावती ने सोशल मीडिया पर जारी एक पोस्ट में कहा कि बसपा के संबंध में गठबंधन को लेकर गलतफहमी और गलत जानकारियां फैलाई जा रही है। उन्होंने आम जनता से इस संबंध में सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि पार्टी का अकेले चुनाव लड़ने का फैसला अटल है। उन्होंने कहा, “बहुजन समाज के हित में बसपा का अकेले चुनाव लड़ने का फैसला अटल है।”

2. ख़ासकर यूपी में बीएसपी की काफी मज़बूती के साथ अकेले चुनाव लड़ने के कारण विरोधी लोग काफी बैचेन लगते हैं। इसीलिए ये आए दिन किस्म-किस्म की अफवाहें फैलाकर लोगों को गुमराह करने का प्रयास करते रहते हैं। किन्तु बहुजन समाज के हित में बीएसपी का अकेले चुनाव लड़ने का फैसला अटल।

— Mayawati (@Mayawati) March 9, 2024

मायावती ने कहा कि बसपा देश में लोकसभा का आमचुनाव अकेले अपने बलबूते पर पूरी तैयारी और दमदारी के साथ लड़ रही है। ऐसे में चुनावी गठबंधन या तीसरा मोर्चा आदि बनाने की अफवाह फैलाना यह घोर फर्जी एवं गलत खबर है। मीडिया को ऐसी शरारतपूर्ण खबरें देकर अपनी विश्वसनीयता नहीं खोनी चाहिए।

बसपा प्रमुख ने कहा, “ख़ासकर उत्तर प्रदेश में बसपा के काफी मज़बूती के साथ अकेले चुनाव लड़ने के कारण विरोधी लोग काफी बैचेन लगते हैं। इसीलिए ये आए दिन किस्म-किस्म की अफवाहें फैलाकर लोगों को गुमराह करने का प्रयास करते रहते हैं। किन्तु बहुजन समाज के हित में बसपा का अकेले चुनाव लड़ने का फैसला अटल है।”

You Might Also Like

राम मंदिर दान विवाद : एसआईटी गठन के फैसले का नृपेंद्र मिश्र ने किया स्वागत, बताया जरूरी कदम
केरल हाई कोर्ट से राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को झटका, 8 विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से पद पर बने रहने को कहा
महिला क्रिकेट : भारत व ऑस्ट्रेलिया के बीच दिवा-रात्रि टेस्ट मैच ड्रॉ, स्मृति मंधाना ‘प्लेयर ऑफ द मैच’
श्रीनगर पुलिस स्टेशन धमाके में अबतक इंस्पेक्टर समेत 10 लोगों की मौत, चश्मदीद ने बयां किया घटना का मंजर
ऑस्कर के होस्ट को थप्पड़ मारने वाले विल स्मिथ ने दिया इस्तीफा, बोले- हर परिणाम भुगतने को तैयार हूं
TAGGED:BSP will contest aloneLok Sabha electionsmayawatirejected speculations of alliance
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

August 8, 2026

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?