नई दिल्ली, एक नवम्बर। ‘अर्नब’ का प्रभाव अभी खत्म भी नहीं हुआ कि बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवाती तूफान सक्रिय हो उठा है। इस चक्रवात को ‘मुरासु’ नाम दिया गया है और इसके गंभीर चक्रवाती तूफान में परिवर्तित होकर 2-3 नवम्बर को आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की संभावना है। इसके मद्देनजर भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार को आंध्र प्रदेश और उससे सटे उत्तरी तमिलनाडु के तटों के लिए चक्रवात की चेतावनी जारी की है।
#Cyclonic_Storm “#Murasu” [Pronunciation: Murasu] over Southwest & adjoining Westcentral #Bay_of_Bengal [Cyclone Warning for #Andhra_Pradesh and adjoining north #Tamil_Nadu_coasts—#Red_Message]:
The Cyclonic Storm “Murasu” [Pronunciation: Murasu]” over Southwest & adjoining Westcentral Bay of Bengal moved west-northwestwards with speed of 27 kmph during past 6 hours and lay centered at 1430 hours IST of today, the 01st November, 2026 over the same region near Latitude 12.4°N and Longitude 84.6°E, about 480 km east-southeast of #Chennai (Tamil Nadu), 550 km east-southeast of #Nellore (Andhra Pradesh), 560 km southeast of #Machilipatnam (Andhra Pradesh), 600 km southeast of #Ongole (Andhra Pradesh) and 610 km south-southeast of #Vishakhapatnam (Andhra Pradesh).
It is very likely to move west-northwestwards and intensify further into a #Severe_Cyclonic_Storm over Westcentral Bay of Bengal around 2nd November morning. Thereafter, it is very likely to move northwestwards and cross south Andhra Pradesh coast as a Severe Cyclonic Storm with wind speed of 100 to 110 kmph gusting 120 kmph between #Nellore and #Narsapur during midnight (2330 Hrs IST) of 2nd to early hours (0400 Hrs IST) of 3rd #November, 2026.
— India Meteorological Department (@Indiametdept) November 1, 2026
IMD ने रविवार दोपहर एक बुलेटिन में बताया कि दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ में परिवर्तित हो गया है। पिछले छह घंटों में गहरा निम्न दबाव 23 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा और चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ में परिवर्तित हो गया।
रविवार को पूर्वाह्न 11.30 बजे (भारतीय समयानुसार) यह दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में केंद्रित था। यह चेन्नई (तमिलनाडु) से लगभग 560 किमी पूर्व-दक्षिण-पूर्व, विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) से 660 किमी दक्षिण-दक्षिण-पूर्व, नेल्लोर (आंध्र प्रदेश) से 630 किमी पूर्व-दक्षिण-पूर्व, मछलीपटनम (आंध्र प्रदेश) से 640 किमी दक्षिण-पूर्व और ओंगोल (आंध्र प्रदेश) से 680 किमी पूर्व-दक्षिण-पूर्व में स्थित था।
Daily Weather Briefing (01.11.2026)
Cyclone MURASU Intensifies | Severe Cyclonic Storm Likely Over Bay of Bengal on 2 November!
The Deep Depression intensified into a Cyclonic storm “MURASU” and lay centred over southwest and adjoining west central Bay of Bengal at 1130 IST of today, 01st November 2026. It is very likely to move west-northwestwards and intensify further into a Severe Cyclonic Storm over Westcentral Bay of Bengal around 02nd November morning.
YouTube : https://t.co/m2EnAt6yUJ
Facebook : https://t.co/wqffaAAODR
For more information, visit Us : https://t.co/BPpoTbykBF
#CycloneMurasu #WeatherUpdate #IMD #WeatherAlert #BayOfBengal #LowPressureArea #WellMarkedLowPressureArea #Depression #CycloneAlert #AndamanAndNicobarIslands #AndamanSea
@moesgoi @airnewsalerts @DDNational @ndmaindia
@ICRER_MHA— India Meteorological Department (@Indiametdept) November 1, 2026
इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और सोमवार सुबह पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में एक गंभीर चक्रवाती तूफान में और अधिक तीव्र होने की प्रबल संभावना है। इसके बाद, इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और मंगलवार की आधी रात (23.30 बजे) से लेकर तड़के (4.00 बजे) तक नेल्लोर और नरसपुर के बीच 100 से 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली और 120 किमी प्रति घंटे तक के झोंकों वाली भीषण चक्रवाती तूफान के रूप में दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट को पार करने की पूरी संभावना है।
एक सप्ताह से भी कम समय में आंध्र प्रदेश के तट को पार करने वाला यह दूसरा चक्रवाती तूफान होगा। उल्लेखनीय है कि 28 अक्टूबर की तड़के, बेहद भीषण चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ ने नरसपुर के पास आंध्र प्रदेश के तट को पार किया। इसकी अधिकतम निरंतर हवा की गति 125-135 किमी प्रति घंटा थी, जो 150 किमी प्रति घंटा तक पहुंच गई।
‘अर्नब’ चक्रवात से 4,600 करोड़ रुपये के नुकसान का प्रारंभिक आकलन
‘अर्नब’ तूफान ने सात लोगों की जान ले ली और तटीय जिलों में फसलों, सड़कों, बिजली और दूरसंचार बुनियादी ढांचे को व्यापक क्षति पहुंचाई। तूफान में हजारों एकड़ में फैली फसलें बर्बाद हो गईं जबकि सैकड़ों बिजली के खंभे और पेड़ उखड़ गए। प्रारंभिक अनुमानों के अनुसार, चक्रवात से 4,600 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। केंद्र सरकार की एक टीम चक्रवात से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए राज्य का दौरा कर रही है।


