ममता बनर्जी का केंद्र पर प्रहार- ‘भाजपा ने SIR के जरिए बंगाल को लूटा, हम छोड़ेंगे नहीं, लोकतंत्र को बचाएंगे’

नई दिल्ली, एक नवम्बर। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमीं तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी ने रविवार को राष्ट्रीय राजधानी के रामलीला मैदान पर आयोजित विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. ब्लॉक की महारैली में केंद्र सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार पर जमकर हमला बोला। अपने संबोधन के दौरान ममता ने ‘जॉनी जॉनी येस पापा’ की तर्ज पर कविता सुनाते हुए चुनाव आयोग व भाजपा का उपहास भी उड़ाया।

‘ज्ञानेश-ज्ञानेश येस पापा, वोट चोरी येस पापा…‘

ममता बनर्जी ने कहा, ‘ज्ञानेश ज्ञानेश येस पापा..वोट चोरी किया? येस पापा.. लूट किया, बीजेपी पापा। डाके के पीछे कौन है? बीजेपी पापा। इज्जत लूटी? बीजेपी पापा। किसान की इज्जत चोरी की? बीजेपी पापा। मजदूर का घर तोड़ा? बीजेपी पापा।’

भाजपा के लिए SIR का मतलब स्पेशल इंसेंटिव

ममता ने इस दौरान चुनाव आयोग पर केंद्रीय एजेंसियों के जरिए बंगाल में चुनावी नतीजों को प्रभावित करने का आरोप लगाते हुए कहा, ‘बंगाल SIR का शिकार बना है। हम इसे छोड़ेंगे नहीं, हम अपनी जिंदगी देंगे, हम लड़ेंगे। उन्होंने हमारा बंगाल लूटा, लेकिन हम लोकतंत्र को बचाएंगे और वापस लाएंगे। उन्होंने कहा कि SIR का मतलब स्पेशल इंसेंटिव बन गया है, जो भाजपा जैसी राजनीतिक पार्टी को दिया जा रहा है।

‘हम हारे नहीं, हमको हराया गया’

ममता ने कहा, ‘ज्ञानेश कुमार ने पूरा काउंटिंग मैनेज किया है। सेंट्रल हाइजैकिंग करके हमारे बंगाल में एक करोड़ से ज्यादा वोट को निकाल दिया। वोट से पहले हम हारे नहीं, हमको हराया गया। इसका बदला हम राजनीति और लोकतंत्र के जरिए लेंगे। आपने ईवीएम लूटा, लोकतंत्र लूटा, संविधान और अधिकार लूटा, नौकरी लूटी और मां-बहनों का सम्मान लूटा।’

‘बीजेपी का साथ, सबका सत्यानाश‘

बीजेपी के चुनावी नारों पर तंज कसते हुए ममता बनर्जी ने कहा, “आप कहते थे सबका साथ, सबका विकास। लेकिन अब लोग कहते हैं, ‘बीजेपी का साथ, सबका सत्यानाश’। क्या नहीं लूटा इन्होंने? राम जन्मभूमि का रुपया लूटा, बंगाल में मंदिरों का पैसा लूटा, गुरुद्वारा और मस्जिद की वक्फ प्रॉपर्टी लूटी। इन्होंने पुलिस को अपनी पार्टी का कॉमरेड बना दिया है। बीजेपी का अपना कोई संगठन नहीं बचा है।”

‘रोशनी चांद से होती है, सितारों से नहीं‘

अपने भाषण के आखिर में ममता बनर्जी ने कहा कि एजेंसियां और पुलिस का दबाव उन्हें डरा नहीं सकता। उन्होंने कहा, ‘सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना है जोर कितना बाजु-ए-कातिल में है। हमको कहते हैं घर से मत निकलो, हाउस अरेस्ट करके रख दिया। मैं कहती हूं। रोशनी चांद से होती है, सितारों से नहीं… मोहब्बत लोकतंत्र से होती है, पुलिस एट्रॉसिटी से नहीं।’

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular