1. Home
  2. राज्य
  3. उत्तरप्रदेश

उत्तरप्रदेश

किसान सम्मान दिवस : चौधरी चरण सिंह को सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, किसानों को सौंपी ट्रैक्टर की चाबी

लखनऊ, 23 दिसंबर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसान सम्मान दिवस पर किसानों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि सर्दी, गर्मी की परवाह किए बिना जब वह पसीना बहाता है और सर्दी को अपनी अस्थियों में समाहित कर ऊर्जा का प्रवाह धरती मां के साथ करता है तो खेती अन्न उत्पादन के रूप […]

अखिलेश यादव पर पंकज चौधरी का तीखा हमला, कहा- पारिवारिक दलों का गठबंधन है सपा का पीडीए

लखनऊ, 23 दिसंबर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा है कि उनका पीडीए का मंत्र परिवारवाद गठबंधन से ज़्यादा कुछ नहीं है। लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने उत्तर प्रदेश […]

वेदर अपडेट : यूपी में घने कोहरे और कड़ाके की ठंड का कहर जारी, जनजीवन प्रभावित, विजिबिलिटी शून्य के करीब

लखनऊ, 23 दिसंबर। उत्तर प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में मंगलवार सुबह कड़ाके की ठंड के साथ घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी बेहद कम हो गई और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई शहरों में वाहन हेडलाइट्स जलाकर धीमी गति से चलते नजर आए। राजधानी लखनऊ में घने कोहरे ने सड़कों […]

यूपी विधानसभा में कोडीन कफ सिरप को लेकर सपा का हंगामा, सरकार ने कहा- नहीं हुई है एक भी बच्चे की मौत

लखनऊ, 22 दिसंबर। उत्‍तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन सोमवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्यों ने कोडीन कफ़ सिरप के कथित अवैध कारोबार को लेकर हंगामा किया और अध्यक्ष के आसन के सामने आकर सरकार विरोधी नारे लगाए। वर्ष 2025 के तृतीय सत्र (शीतकालीन) की शुरुआत शुक्रवार को हुई और उस […]

SGRY घोटाला : सीबीआई कोर्ट ने DRDA बलिया के तत्कालीन CFAO समेत तीन को सुनाई 5 साल की सजा

लखनऊ, 22 दिसंबर। संपूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना (एसजीआरवाई) में हुए बड़े घोटाले के मामले में लखनऊ की सीबीआई कोर्ट ने कड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) बलिया के तत्कालीन मुख्य वित्त एवं लेखा अधिकारी (सीएफएओ) सत्येंद्र सिंह गंगवार समेत तीन लोगों को दोषी ठहराते हुए पांच साल के कठोर कारावास […]

सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा ने केजीएमयू विवाद पर की जांच की मांग, कहा- सीमा के पार से आखिर कैसे देश में आ रहे घुसपैठिए

लखनऊ, 22 दिसंबर। समाजवादी पार्टी के विधायक रविदास मेहरोत्रा ने केजीएमयू विवाद पर जांच की मांग की है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ये आपस में लोगों को लड़ाने का काम कर रहे हैं। इसी वजह से देश में नफरत फैली हुई है। उन्होंने भारतीय सेना में अहीर रेजिमेंट बनाने की मांग […]

सीएम योगी की घोषणा : एलडीबी से लघु-सीमांत किसानों को अब सिर्फ 6% ब्याज दर पर ऋण

लखनऊ, 21 दिसम्बर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष-2025 के अवसर पर किसानों के हित में ऐतिहासिक फैसला लेते हुए बड़ी राहत की घोषणा की है। यूपी को-ऑपरेटिव एक्सपो-2025 और युवा सहकार सम्मेलन में उन्होंने कहा कि लघु एवं सीमांत किसानों को अब यूपी सहकारी ग्राम विकास बैंक (एलडीबी) से मात्र छह प्रतिशत ब्याज […]

पिछली सरकारों ने सहकारिता क्षेत्र को किया ‘बर्बाद’, इसे हमने संभाला : सीएम योगी

लखनऊ, 21 दिसंबर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की पूर्ववर्ती सरकारों पर राज्य के सहकारिता क्षेत्र को ‘‘बर्बाद’’ करने का आरोप लगाते हुए रविवार को कहा कि पिछली सरकारें ‘‘एक जिला, एक माफिया’’ पालती थीं मगर वर्तमान सरकार ‘‘एक जिला, एक सहकारी बैंक’’ की दिशा में आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री ने […]

अरावली बचाने की जंग हुई तेज… अखिलेश यादव ने दिल्लीवासियों से की यह बड़ी अपील

लखनऊ, 21 दिसम्बर। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिल्ली और एनसीआर के नागरिकों से अरावली पर्वतमाला को बचाने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि अरावली को बचाना कोई विकल्प नहीं बल्कि संकल्प है, क्योंकि अरावली ही दिल्ली-एनसीआर की जीवनरेखा और प्राकृतिक सुरक्षा कवच है। रविवार को […]

UP Encounter: बुलंदशहर पुलिस के साथ मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी डकैत जुबैर ढेर, एक पुलिसकर्मी भी घायल

बुलंदशहर, 21 दिसंबर। उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने एक सशस्त्र मुठभेड़ के बाद 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को मार गिराया। पुलिस ने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 20/21 दिसंबर की रात्रि थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम स्याना रोड स्थित जसनावली […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code