hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: यूपी के एटा में भीषण सड़क हादसा : खराब रोडवेज बस में कैंटर की टक्कर, 4 यात्रियों की मौत, 11 घायल
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > राज्य > उत्तरप्रदेश > यूपी के एटा में भीषण सड़क हादसा : खराब रोडवेज बस में कैंटर की टक्कर, 4 यात्रियों की मौत, 11 घायल
उत्तरप्रदेशदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

यूपी के एटा में भीषण सड़क हादसा : खराब रोडवेज बस में कैंटर की टक्कर, 4 यात्रियों की मौत, 11 घायल

Revoi Editor
Last updated: July 3, 2026 11:08 am
Revoi Editor
Published: July 3, 2026
Share
SHARE

एटा, 3 जुलाई। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य यात्री घायल हो गए। हादसा बागवाला थाना क्षेत्र के किलरमऊ के पास हुआ, जहां सड़क किनारे खराब खड़ी उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस में तेज रफ्तार कैंटर ने पीछे से टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार, एटा डिपो की रोडवेज बस फर्रुखाबाद से दिल्ली जा रही थी। रास्ते में तकनीकी खराबी आने पर बस को सड़क किनारे रोककर उसकी मरम्मत की जा रही थी। इस दौरान अधिकांश यात्री बस से उतरकर सड़क किनारे खड़े थे, जबकि कुछ लोग बस के अंदर बैठे हुए थे।

इसी बीच तेज रफ्तार कैंटर अनियंत्रित होकर बस के पीछे जा भिड़ा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। एटा के जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में सड़क किनारे खड़े यात्रियों को सबसे ज्यादा चोटें आईं। अस्पताल में डॉक्टरों ने चार यात्रियों को मृत घोषित कर दिया, जबकि कुल 11 लोग घायल हैं। इनमें एक यात्री की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका इलाज जारी है।

जिलाधिकारी के अनुसार, प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि जब कैंटर बस के पास पहुंचा, उसी समय सामने से एक ट्रक आ रहा था। ट्रक से बचने के प्रयास में कैंटर चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और पीछे से रोडवेज बस में टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी, एसडीएम, सीओ सिटी, सीओ सदर समेत पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। फिलहाल मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। प्रशासन का कहना है कि हादसे के वास्तविक कारणों की जांच कराई जाएगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

You Might Also Like

हमारे वैज्ञानिक देश के गौरव और स्वाभिमान के सच्चे शिल्पी, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
हमास-इजरायल में जारी जंग के बीच अब अमेरिका ने की पूर्वी सीरिया पर एयरस्ट्राइक
यूपी चुनाव : सपा गठबंधन ने पूर्वांचल के आजमगढ़ व गाजीपुर जिलों में भाजपा का सूपड़ा साफ किया
नोटबंदी में बंद हुए 500 और 1000 के नोट फिर बदले जाएंगे? सुप्रीम कोर्ट दे सकता है इजाजत
आर्थिक संकट से जूझ रहा पाकिस्तान अब अमेरिका में दूतावास की संपत्ति बेचने को मजबूर, नीलामी शुरू
TAGGED:11 injured4 passengers killedbroken-down roadways buscanter truckEtahHorrific road accidentinvolvingup
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
revoinews

એથ્લીટે અપમાનને જીદમાં ફેરવ્યું, 42 વર્ષે રમત જગતમાં જંપલાવીને 16 ગોલ્ડ મેળવ્યા

Revoi
Revoi
July 31, 2019
स्वास्थ्य और बढ़ती उम्र के चलते लोकसभा चुनाव नहीं लडूंगी : सोनिया गांधी
रवींद्र जडेजा ने गुजरात चुनाव के बीच पीएम मोदी के बारे में बाल ठाकरे का बयान याद दिलाया, ट्वीट किया पुराना वीडियो
રેલવે યાત્રિકો માટે ખુશખબર! હવે કન્ફર્મ ટિકિટ મળશે
होलिका दहन उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री योगी, फूलों की बारिश से हुआ स्वागत, प्रदेशवासियों को दी होली की बधाई
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?