1. Home
  2. हिन्दी

हिन्दी

आईपीएल-19 : लगातार पांचवीं जीत से GT शिखर पर पहुंचा, रबाडा एंड कम्पनी के सामने SRH 82 रनों से परास्त

अहमदाबाद, 12 मई। टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL-19) में लीग चरण के समाप्ति की ओर बढ़ने के साथ ही अग्रिम कतार की टीमों के बीच कश्मकश भी तेज हो चुकी है। इसकी एक बानगी मंगलवार की रात यहां नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दिखी, जब दूसरे व तीसरे स्थान पर काबिज टीमों की मुलाकात में गुजरात […]

नई दिल्ली में 14-15 मई को 18वां ब्रिक्स विदेश मंत्रियों का शिखर सम्मेलन, विदेश मंत्रालय ने जारी किया कार्यक्रम

नई दिल्ली, 12 मई। भारत इस वर्ष BRICS समूह के विदेश मंत्रियों के शिखर सम्मेलन-2026 की मेजबानी कर रहा है। दो दिवसीय सम्मेलन 14 और 15 मई को राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में होगा। इससे पहले 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आयोजन ब्राजील ने रियो डी जेनेरियो में किया था। विदेश मंत्रालय ने सम्मेलन के […]

थाईलैंड ओपन : सात्विकसाईराज व चिराग का अभियान शुरू, इंडोनेशियाई जोड़ी को तीन गेमों में दी शिकस्त

बैंकॉक, 12 मई। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी व चिराग शेट्टी की सर्वोच्च वरीय भारतीय जोड़ी ने मंगलवार से यहां प्रांरभ थाईलैंड ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत की और पुरुष युगल के पहले दौर इंडोनेशियाई मोह पुत्रा एरवियांस्याह व बागास मौलाना को तीन गेमों में शिकस्त दी। वहीं एकल में पीवी सिंधु व […]

पश्चिम बंगाल : पुलिस की छापेमारी में TMC नेता शमीम अहमद के घर के नीचे मिला आलीशान तहखाना!

कोलकाता, 12 मई। पश्चिम बंगाल में मध्य हावड़ा के शिवपुर इलाके में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के चर्चित एवं विवादास्पद नेता शमीम अहमद के घर पुलिस की छापेमारी के दौरान एक आलीशान अंडरग्राउंड तहखाना मिला है। पुलिस की मानें तो यह तहखाना काफी लग्जरी तरीके से बनाया गया है, जिसके बारे में बहुत कम लोगों को […]

पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले सपा सांसद अजेंद्र लोधी के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज

महोबा, 12 मई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी के मामले में समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद अजेंद्र सिंह लोधी के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है और महोबा नगर कोतवाली में केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस टिप्पणी को ‘अक्षम्य’ […]

शेयर बाजार में फिर बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 75000 से नीचे आया, निफ्टी 436 अंक टूटा

मुंबई, 12 मई। अमेरिका व ईरान के बीच एक बार फिर युद्ध शुरू होने के उभरते लक्षण और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के चलते निवेशकों की धारणा इस कदर प्रभावित हुई है कि घरेलू शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी 1.50 फीसदी से बड़ी गिरावट देखने को मिली। हालांकि यह लगातार […]

SAI की जागरूकता पहल : राष्ट्रमंडल खेल अभियानों में शामिल होने के लिए देशभर के युवा आमंत्रित

नई दिल्ली, 12 मई। गुजरात के अहमदाबाद में प्रस्तावित राष्ट्रमंडल खेल (CWG) 2030 की तैयारियों के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) ने मायभारत के सहयोग से तीन राष्ट्रव्यापी जागरूकता पहल शुरू की हैं। इन पहलों का उद्देश्य देशभर में खेल भावना, रचनात्मकता और युवाओं की भागीदारी को बढ़ावा देना है। SAI के इस जागरूकता अभियान […]

DMK नेता उदयनिधि ने फिर अलापा पुराना राग, विधानसभा में बोले- समाज को बांटने वाले सनातन धर्म को खत्म करना होगा

चेन्नई, 12 मई। तमिलनाडु के पूर्व सीएम एम.के. स्टालिन के पुत्र व द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) नेता उदयनिधि स्टालिन ने एक बार फिर वही पुराना राग अलापते हुए ‘सनातन धर्म’ को लेकर बड़ा हमला बोला है और कहा है कि यह समाज को बांटने वाला कारक है और इसे खत्म करना ही होगा। राज्य की […]

पेपर लीक की आशंका के चलते NEET UG रद : अब सीबीआई करेगी जांच, इसी माह हुई थी परीक्षा

नई दिल्ली, 12 मई। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने पेपर लीक की आशंका के चलते राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) 2026 रद करने का फैसला किया है। अब यह परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी जबकि इस प्रकरण की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) करेगी। परीक्षा की नई तिथियां जल्द घोषित की जाएंगी गौरतलब है […]

असम : हिमंत बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बने, राज्यपाल ने 4 अन्य विधायकों को भी दिलाई शपथ

गुवाहाटी, 12 मई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कद्दावर नेता हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को लगातार दूसरी बार पूर्वोत्तर राज्य असम के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। राजधानी के खानापारा इलाके में वेटरनरी ग्राउंड पर आयोजित एक भव्य समारोह में राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने हिमंत बिस्वा सरमा को पद व गोपनीयता की […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code