वॉशिंगटन, चार नवम्बर। अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को दावा किया कि यदि वह खुद उम्मीदवार होते तो रिपब्लिकन पार्टी भारी जीत हासिल करती। उन्होंने साथ ही पार्टी की चुनावी हार के लिए अपने सहयोगियों को जिम्मेदार भी ठहराया। उल्लेखनीय तथ्य यह है कि डेमोक्रेट्स ने इस बड़ी जीत के सहारे अमेरिकी कांग्रेस पर नियंत्रण कर लिया है।
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा, ‘मैं चुनाव मैदान में नहीं था। यदि मैं होता तो हम भारी बहुमत से जीतते।’ एक अन्य पोस्ट में उन्होंने संकेत दिया कि वह चुनाव में उम्मीदवारों की जीत और हार के कारणों का विश्लेषण करने के लिए राजनीतिक टिप्पणीकार की भूमिका निभाएंगे।
President Trump says, “I wasn’t on the Ballot and if I was, we would have won IN A LANDSLIDE!”
It is worth remembering what Trump actually delivered before this election: nine months of consecutive manufacturing expansion, 72,000 new factory jobs, half a trillion dollars in pharmaceutical reshoring, the Big Beautiful Bill that eliminated taxes on tips and overtime. He expanded the GOP map in 2016, survived impeachment and a pandemic to grow his vote total by 11 million in 2020, and then won a commanding victory in 2024 by flipping multiple blue states and making historic inroads with Black, Hispanic, and young male voters.
— Donald J Trump Posts TruthSocial (@TruthTrumpPost) November 4, 2026
ट्रंप की यह प्रतिक्रिया मध्यावधि चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को मिली बड़ी हार के बाद आई है। उन्होंने चुनाव परिणाम स्वीकार करने की बात कही, लेकिन उनके बयानों से संकेत मिला कि वह अपनी अनुपस्थिति को हार की एक वजह मानते हैं।
डेमोक्रेट्स की जीत की स्थिति में ट्रंप ने विधेयकों को वीटो करने की भी चेतावनी दी थी
इससे पहले ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि यदि डेमोक्रेटिक पार्टी कांग्रेस पर नियंत्रण हासिल करती है तो वह उसके विधेयकों को वीटो कर देंगे। उन्होंने यह भी स्वीकार किया था कि अमेरिकी संविधान उन्हें तीसरी बार राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं देता, हालांकि उन्होंने दोबारा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी।
न्यूयॉर्क पोस्ट के ‘पॉड फोर्स वन’ पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा था कि यदि रिपब्लिकन पार्टी चुनाव हारती है तो वह हर विधेयक को वीटो करेंगे। उन्होंने संकेत दिया था कि लगातार वीटो के बाद डेमोक्रेटिक नेता समझौते के लिए उनसे संपर्क कर सकते हैं। ट्रंप ने कहा था कि कुछ समय तक विधेयकों को रोकने के बाद डेमोक्रेट्स बातचीत के लिए आगे आएंगे और दोनों पक्ष किसी समझौते पर पहुंच सकते हैं।


