1. Home
  2. हिन्दी

हिन्दी

CBSE : 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित, 85.20% छात्र सफल, उत्तीर्ण छात्रों का प्रतिशत गिरा

नई दिल्ली, 13 मई। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। कुल 85.20 प्रतिशत छात्र-छात्राएं इस वर्ष की परीक्षा में सफल हुए हैं। हालांकि सीबीएसई के अनुसार इस वर्ष उत्तीर्ण छात्रों के प्रतिशत में पिछले वर्ष (88.39%) के मुकाबले 3.19% की गिरावट दर्ज की […]

पुडुचेरी : एन. रंगासामी ने पांचवीं बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, नमशिवायम व कृष्ण राव बने मंत्री

पुडुचेरी, 13 मई। अनुभवी नेता और एआईएनआरसी के संस्थापक एन. रंगासामी ने बुधवार को पांचवीं बार पुडुचेरी के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके साथ एआईएनआरसी के मल्लाडी कृष्णा राव और भाजपा के ए. नमशिवायम ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। उप राज्यपाल के. कैलाशनाथन ने राजनिवास में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह […]

सोनिया गांधी गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल से डिस्चार्ज, रूटीन चेकअप के लिए हुई थीं भर्ती

गुरुग्राम (हरियाणा), 13 मई। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गई हैं। बुधवार की सुबह ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. प्राप्त जानकारी के अनुसार 79 वर्षीय सोनिया गांधी को एक छोटी सर्जरी के लिए अस्पताल ले जाया गया था। वह करीब दो घंटे बाद अस्पताल […]

तमिलनाडु : विजय के नेतृत्व वाली TVK सरकार ने  विधानसभा में हासिल किया बहुमत, AIADMK दो फाड़  

चेन्नई, 13 मई। दक्षिण भारत के लोकप्रिय अभिनेता से राजनेता बने थलपति विजय के नेतृत्व में गठित तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) सरकार ने तमिलनाडु विधानसभा के पटल पर अपना बहुमत साबित कर दिया है। फ्लोर टेस्ट में टीवीके की सरकार को 144 विधायकों का समर्थन हासिल हुआ जबकि विपक्ष में सिर्फ 22 वोट पड़े। विश्वास […]

Prateek Yadav Death : प्रतीक यादव की मौत पर भाई अखिलेश यादव ने जताया गहरा दुख, सैफई में पसरा मातम

लखनऊ , 13 मई। सपा नेता मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन हो गया है। प्रतीक के निधन पर भाई अखिलेश यादव ने गहरा दुख व्यक्त किया है। अखिलेश ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “प्रतीक यादव का निधन अत्यंत दुखद है! ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि!” […]

सीबीआई निदेशक चयन को लेकर राहुल गांधी ने पीएम मोदी को पत्र लिख दर्ज कराई असहमति, बोले-मैं रबर स्टैम्प नहीं हूं

नई दिल्ली, 13 मई। सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) के नए डायरेक्टर की चयन प्रक्रिया को लेकर केंद्र सरकार और विपक्ष के बीच टकराव एक बार फिर खुलकर सामने आ गया है। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास (7 LKM) पर आयोजित हाई-प्रोफाइल बैठक में नए सीबीआई चीफ के चयन […]

प्रभु राम परिवार को दें दुख सहने की शक्ति, अपर्णा के पति प्रतीक यादव के निधन पर सीएम योगी ने जताया शोक

लखनऊ, 13 मई। मुलायम सिंह यादव और उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ […]

टोरेंट पावर ने Q४ २०२५-२६ के परिणामों की घोषणा की: वित्तीय वर्ष के लिए २००% डिविडेंड घोषित किया

अहमदाबाद: टोरेंट पावर लिमिटेड (“कंपनी”) ने  आज ३१ मार्च, २०२६ को समाप्त तिमाही और वित्तीय वर्ष के वित्तीय परिणामों की घोषणा की। वित्तीय वर्ष २०२५-२६ में ₹६३७ करोड़ की एकमुश्त, नॉन-कैश डिफर्ड टैक्स देनदारियों के रिवर्सल को समायोजित करने के बाद, वर्ष के लिए TCI में ₹९२ करोड़ की वृद्धि दर्ज की गई। इस वृद्धि में […]

अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का लखनऊ में निधन : 38 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, राजनीति से दूर रहकर संभाला था बिजनेस

लखनऊ, 13 मई। समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का बुधवार सुबह लखनऊ में दुखद निधन हो गया। वे महज 38 वर्ष के थे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 6 बजे उन्हें बेहद गंभीर हालत में लखनऊ […]

पीएम मोदी के आह्वान से जुड़ने की सीएम योगी की अपील : मुख्‍यमंत्री व मंत्रियों की फ्लीट में 50% की कटौती

लखनऊ, 12 मई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ईंधन बचाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान से जुड़ने की प्रदेशवासियों से अपील की है। उन्होंने प्रदेशवासियों से कहा कि ईंधन की खपत कम करें और अनावश्यक सोने की खरीद न करें। मुख्यमंत्री योगी ने इसी क्रम में मंगलवार की शाम मुख्य सचिव, डीजीपी, सभी विभागों के […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code