मोहाली, चार नवम्बर। दो दिन पूर्व राउंड रॉबिन लीग चरण के अंतिम मैच में कोरिया पर 8-0 से भारी भरकम जीत दर्ज करने वाले रिकॉर्ड पांच बार के चैम्पियन भारत ने बुधवार को यहां नौवें एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी (ACT) हॉकी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में भी वैसा ही अंदाज दिखाया और इसी टीम को 8-1 से धोकर फाइनल में जगह बना ली।
मेजबानों ने मध्यांतर पूर्व ही ले ली थी 6-1 की बढ़त
ओलम्पियन बलबीर सिंह सीनियर अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में हरमनप्रीत सिंह एंड कम्पनी ने मध्यांतर पूर्व ही 6-1 की बढ़त हासिल कर ली थी। हालांकि अंतिम दो क्वार्टर में कोरियाई टीम ने अच्छा प्रतिरोध किया और मेजबानों को सिर्फ दो गोल करने दिए।
WAS THERE EVER ANY DOUBT?! 🇮🇳🔥
The unbeaten hosts make a thunderous statement, storming past Korea 8-1 to book their place in the FINAL of the Hero Asian Champions Trophy Punjab 2026! 💪🏑
UP NEXT: JAPAN IN THE FINAL! 🇯🇵
🗓️ Thursday, November 5
⏰ 7:00 PM ISTOne more step to glory! 🇮🇳🏆
#HockeyIsBack #HACT2026 #SatSriAkalAsia #IndiaKaGame
— Hockey India (@TheHockeyIndia) November 4, 2026
शिलानंद व दिलप्रीत ने ठोके 2-2 गोल
अंतरराष्ट्रीय करिअर का अंतिम टूर्नामेंट खेल रहे शिलानंद लाकड़ा (चौथा मिनट व 13वां मिनट) व दिलप्रीत सिंह (21वां मिनट व 25वां मिनट) ने विजेताओं के लिए दो-दो गोल किए जबकि कप्तान हरमनप्रीत सिंह (नौवां मिनट), सुखजीत सिंह (21वां मिनट), अंगद बीर सिंह (36वां मिनट) व विवेक सागर प्रसाद (54वां मिनट) ने एक-एक सफलता पाई। कोरिया का इकलौता गोल नौवें मिनट में हान सांगजुन ने किया।
GLIMPSES FROM A MEMORABLE SEMI-FINAL IN MOHALI! 🇮🇳🔥
A night of goals, grit and celebrations as India stormed into the final with an emphatic 8-1 win over Korea at the Hero Asian Champions Trophy Punjab 2026! 🏑❤️
#HockeyIsBack #HACT2026 #SatSriAkalAsia #IndiaKaGame https://t.co/cA2MPcrH1Y
— Hockey India (@TheHockeyIndia) November 4, 2026
जापान ने पेनाल्टी शूटआउट में मलेशिया को बाहर किया
राउंड राउंड लीड के पांच मैचों में पांच के मुकाबले 34 गोलों की बरसात के बीच अजेय रहे मौजूदा चैम्पियनों की अब गुरुवार को फाइनल में जापान से मुलाकात होगी, जिसने पहले सेमीफाइनल में निर्धारित समय तक गोलरहित बराबरी के बाद एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता मलेशिया को पेनाल्टी शूटआउट में 5-3 से शिकस्त दी। इसके पूर्व पांचवें व छठे स्थान के निर्धारण के लिए खेले गए मैच में चीन ने बांग्लादेश को 3-1 से परास्त किया।


