1. Home
  2. हिन्दी
  3. चुनाव

चुनाव

महाराष्ट्र : आज हो सकता है महायुति सरकार का शपथ ग्रहण, सीएम और डिप्टी सीएम के नाम अब तक तय नहीं

मुंबई, 24 नवम्बर। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में दो तिहाई बहुमत से सत्ता में वापसी करने वाली महायुति गठबंधन में सरकार गठन और सीएम व डिप्टी सीएम के नाम को लेकर कवायद तेज हो गई है। इस बीच शिवसेना के एकनाथ शिंदे गुट के वरिष्ठ मंत्री दीपक केसरकर ने रविवार को कहा कि शपथ समारोह सोमवार […]

झारखंड : हेमंत सोरेन ने पेश किया सरकार बनाने का दावा, 28 नवम्बर को लेंगे सीएम पद की शपथ

रांची, 24 नवम्बर। झारखंड विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन के साथ एक बार फिर सत्ता की चाबी हासिल करने वाले हेमंत सोरेन 28 नवम्बर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उन्होंने आज दोपहर बाद राजभवन जाकर राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया। इसके पूर्व दिन में हेमंत […]

मायावती ने लगाया धांधली का आरोप, बोलीं – बसपा अब कोई उपचुनाव नहीं लड़ेगी

लखनऊ, 24 नवम्बर। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख एवं उत्‍तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने राज्य की नौ सीटों पर हुए उपचुनाव में पार्टी को करारी शिकस्त मिलने के एक दिन बाद रविवार को चुनाव में धांधली का आरोप लगाया और कहा कि अब उनकी पार्टी कोई उपचुनाव नहीं लड़ेगी। फर्जी वोटिंग रोकने के […]

विधानसभा उपचुनाव : यूपी, बिहार व राजस्थान में भाजपा का वर्चस्व, बंगाल में TMC की बादशाहत कायम

नई दिल्ली, 23 नवम्बर। महाराष्ट्र व झारखंड विधानसभा के साथ ही देश के 13 राज्यों की 48 विधानसभा सीटों और दो राज्यों की दो लोकसभा सीटों पर हुए उप चुनाव के परिणाम शनिवार को देर शाम तक घोषित कर दिए गए और इनमें अधिकतर सीटों पर सत्तारूढ़ दलों का दबदबा रहा। उत्तर प्रदेश में विधानसभा […]

नांदेड़ लोकसभा सीट पर भाजपा को झटका, आखिरी दौर की काउंटिंग में कांग्रेस के रवींद्र चह्वाण ने मारी बाजी

नई दिल्ली, 23 नवम्बर। इसमें कोई दो राय नहीं कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में वर्षों बाद भाजपा नीत एनडीए को बंपर जीत नसीब हुई है। लेकिन नांदेड़ लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में उसे झटका लगा, जब मतगणना के अंतिम कुछ चरणों की गिनती में कांग्रेस उम्मीदवार रवींद्र चह्वाण ने वापसी करते हुए भाजपा उम्मीदवार […]

महाराष्ट्र विजय से प्रफुल्लित पीएम मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा – ‘हम सरकार नहीं देश बनाने निकले हैं…’

नई दिल्ली, 23 नवम्बर। झारखंड में बेशक, झामुमो-कांग्रेस गठबंधन के खिलाफ भाजपा नीत एनडीए को लगातार दूसरी बार मुंह की खानी पड़ी। लेकिन राष्ट्रीय राजनीति के दिग्गजों की जमघट के बीच महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मिली महायुती की बंपर जीत के बाद शनिवार की शाम यहां भाजपा मुख्यालय पर भव्य जश्न का माहौल दिखा। यहां […]

यूपी उपचुनाव : सीएम योगी ने अखिलेश यादव से लोकसभा चुनाव का चुकाया हिसाब, NDA ने 9 में 7 सीटें जीतीं

लखनऊ, 23 नवम्बर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा चुनाव 2024 में राज्य की कई सीटों पर अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी के हाथों पराजय के चलते भारतीय जनता पार्टी की जमकर हुई किरकिरी का छह माह के अंदर ही हिसाब चुका दिया और विधानसभा की नौ सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा […]

प्रियंका गांधी भी पहुंचीं लोकसभा, राजनीतिक करिअर के पहले चुनाव में दर्ज की धमाकेदार जीत

नई दिल्ली, 23 नवम्बर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने राजनीतिक करिअर के पहले चुनाव में धमाकेदार जीत के साथ ही लोकसभा में उपस्थिति दर्ज करा दी है। उन्होंने केरल की वायनाड संसदीय सीट पर हुए उपचुनाव में सीपीआई के सत्यन मोकेरी को चार लाख 10 हजार से अधिक वोटों के अंतर से हराया। Wayanad, […]

झारखंड चुनाव : हेमंत सोरेन का जलवा बरकरार, I.N.D.I.A. को फिर बहुमत, भाजपा नीत NDA मायूस

रांची, 23 नवम्बर। देश के पश्चिमी कोने महाराष्ट्र में यदि सत्तारूढ़ महायुति ने महा विकास अघाड़ी की दुर्गति करते हुए दो तिहाई बहुमत की ओर कदम बढ़ा दिए हैं तो इधर पूर्वी राज्य झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का जलवा भी बरकरार है और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की अगुआई वाले विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. ने […]

महाराष्ट्र चुनाव : सत्तारूढ़ महायुति दो तिहाई बहुमत की ओर अग्रसर, महा विकास अघाड़ी की दुर्गति

मुंबई, 23 नवम्बर। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिणाम एग्जिट पोल के अनुमानों से भी कहीं बेहतर निकल रहे हैं और सभी 288 सीटों के मतों की जारी गिनती से जो तस्वीर उभरी है, उसके हिसाब से भाजपा की अगुआई वाला सत्तारूढ़  महायुति गठबंधन दो तिहाई बहुमत की ओर अग्रसर हो चुका है। महाराषट्र चुनाव रुझान […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code