1. Home
  2. हिन्दी
  3. राष्ट्रीय
  4. Baramati by-election : बारामती में वोट डालने के बाद बोलीं सुप्रिया- ‘सुनेत्रा सीएम बनती हैं तो मुझे खुशी होगी’
Baramati by-election : बारामती में वोट डालने के बाद बोलीं सुप्रिया- ‘सुनेत्रा सीएम बनती हैं तो मुझे खुशी होगी’

Baramati by-election : बारामती में वोट डालने के बाद बोलीं सुप्रिया- ‘सुनेत्रा सीएम बनती हैं तो मुझे खुशी होगी’

0
Social Share

मुंबई, 23 अप्रैल। महाराष्ट्र में दो सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं और दोनों सीटों पर मतदान जारी है। बारामती सीट पर अजित पवार के निधन के बाद उपचुनाव हो रहा है। यहां से अजित की जगह उनती पत्नी सुनेत्रा पवार विधायक बनने के लिए तैयार हैं, लेकिन 20 से ज्यादा निर्दलीय उम्मीदवार उन्हें चुनौती दे रहे हैं। इस बीच सुप्रिया सुले ने मतदान किया और कहा कि अगर सुनेत्रा पवार को महाराष्ट्र की मुख्यमंत्री बनाया जाता है तो उन्हें खुशी होगी। बारमती में वोट डालने के बाद सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि सशक्त लोकतंत्र में सभी को वोट करना चाहिए, इसीलिए हम वोट करने के लिए आए हैं। उन्होंने बताया कि शरद पवार वोट करने के लिए नहीं आ पाए, कंयोंकि उनके कुछ टेस्ट होने हैं और डॉक्टर ने उन्हें ट्रेवेल करने के लिए मना किया है।

सुनेत्रा बड़े अंतर से जीतेंगी

सुप्रिया सुले ने कहा, “मेरे मन में दुख की भावना है, कंयुकि हमने अपना भाई गवाया है। सुनेत्रा पवार अच्छे वोट से चुनाव जीतेंगी। हम सभी ने सपोर्ट किया है और सामने कोई बड़ी फाइट नही है। वहीं, मलिकार्जुन खरगे को चुनाव आयोग का नोटिस मिलने पर उन्होंने कहा कि हमारे नेताओं पर भी बहुत बार आरोप-प्रत्यारोप हुए हैं, लेकिन हमपर जब अन्याय हुआ तो हमने किसी को नोटिस नहीं दिया।

रोहित को क्लीन चिट मिलना ही था

रोहित पवार को विशेष सत्र न्यायालय ने महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक आर्थिक अनियमितताओं के आरोप से मुक्त कर दिया है। ईडी द्वारा केस के जांच चल रही थी। आरोप सिद्ध ना होने के चलते केस से मुक्त किया गया है। राष्ट्र्वादी कॉन्ग्रेस शरद पवार गुट के ही पूर्व विधायक प्राजक्त तनपुरे को भी ईडी ने शुगर फैक्ट्री खरीद की अनियमितताओ के आरोप से मुक्त किया है। इस पर उन्होंने कहा कि रोहित पवार को क्लीनचिट मिलना ही था। क्योंकि सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं। इसी तरह से रोहित पवार और बहुत सारे लोगों को रिलीफ मिली है, कंयुकि उन्होंने कुछ किया ही नहीं था।

सुनेत्रा पवार मुख्यमंत्री बनती है तो मुझे भी खुशी होगी

सुनेत्रा ने कहा, “आदिति तटकरे (मंत्री एन सीपी) ने जो बयान दिया था कि सुनेत्रा पवार एक दिन राज्य की मुख्यमंत्री बनेंगी। मैं उस बयान का तहेदिल से स्वागत करती हूं। सुनेत्राजी पवार अगर राज्य की मुख्यमंत्री बनेंगी तो हम सभी को बहुत बहुत अच्छा लगेगा।”

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code