झारखंड चुनाव : हेमंत सोरेन का जलवा बरकरार, I.N.D.I.A. को फिर बहुमत, भाजपा नीत NDA मायूस

रांची, 23 नवम्बर। देश के पश्चिमी कोने महाराष्ट्र में यदि सत्तारूढ़ महायुति ने महा विकास अघाड़ी की दुर्गति करते हुए दो तिहाई बहुमत की ओर कदम बढ़ा दिए हैं तो इधर पूर्वी राज्य झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का जलवा भी बरकरार है और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की अगुआई वाले विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. ने भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के मुकाबले पूर्ण बहुमत की ओर बढ़ चला है।

झारखंड चुनाव परिणाम पर एक नजर

झारखंड की सभी 81 सीटों पर आज जारी मतगणना के जारी रुझानों व नतीजों पर एक नजर डालें तो झामुमो नीत गठबंधऩ I.N.D.I.A. बहुमत के लिए आवश्यक 42 सीटों का आंकड़ा पार करते हुए 57 सीटें हासिल करता प्रतीत हो रहा है वहीं एनडीए सिर्फ 23 सीटों तक जाता दिखाई पड़ रहा है। अन्य 1 सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं।

पार्टीवार देखें तो अंतिम समाचार मिलने तक झामुमो को कुल 34 सीटें मिलती प्रतीत हो रही हैं। इनमें 17 पर उसके उम्मीदवार जीत चुके हैं। वहीं कांग्रेस 16, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) चार और सीपीआई (एम) दो सीटों पर आगे है। इनके विपरीत भाजपा को सिर्फ 21 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं। इनमें उसे पांच पर जीत मिली और और अन्य पर बढ़त है। वहीं जदयू व लोक जनशक्ति पार्टी सिर्फ एक-एक सीट पर आगे है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जीत के बाद बेटों की फोटो शेयर की और लिखा – ‘मेरी शक्ति’। वहीं पत्नी कल्पना रांची लौटीं तो उनके साथ की फोटो शेयर करते हुए हेमंत सोरेनलिखा – हमारी हमारे स्टार कैंपेनर का स्वागत है। दिलचस्प यह रहा कि गांडेय सीट पर 12 हजार वोटों से पिछड़ने के बावजूद कल्पना जीत गईं।

उल्लेखनीय है कि राज्य में 13 और 20 नवम्बर को दो चरणों में 81 सीटों पर मतदान हुआ था और अब तक की सबसे ज्यादा 68 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। 2019 विधानसभा चुनाव में JMM 30, कांग्रेस 16 और राजद ने एक सीट पर जीत दर्ज की थी। तीनों पार्टियों का गठबंधन था। तब मुख्यमंत्री JMM नेता हेमंत सोरेन बने थे। वहीं भाजपा को 25 सीटें मिली थीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular