hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: महाराष्ट्र : आज हो सकता है महायुति सरकार का शपथ ग्रहण, सीएम और डिप्टी सीएम के नाम अब तक तय नहीं
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > चुनाव > महाराष्ट्र : आज हो सकता है महायुति सरकार का शपथ ग्रहण, सीएम और डिप्टी सीएम के नाम अब तक तय नहीं
चुनावमहाराष्ट्रराजनीतिराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

महाराष्ट्र : आज हो सकता है महायुति सरकार का शपथ ग्रहण, सीएम और डिप्टी सीएम के नाम अब तक तय नहीं

Revoi Editor
Last updated: November 25, 2024 12:41 am
Revoi Editor
Published: November 24, 2024
Share
SHARE

मुंबई, 24 नवम्बर। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में दो तिहाई बहुमत से सत्ता में वापसी करने वाली महायुति गठबंधन में सरकार गठन और सीएम व डिप्टी सीएम के नाम को लेकर कवायद तेज हो गई है। इस बीच शिवसेना के एकनाथ शिंदे गुट के वरिष्ठ मंत्री दीपक केसरकर ने रविवार को कहा कि शपथ समारोह सोमवार को आयोजित होने की संभावना है। सूत्रों ने बताया कि सोमवार को केवल मुख्यमंत्री और उनके डिप्टी बनने वालों के शपथ लेने की संभावना है। कैबिनेट में और कौन शामिल होगा, इस पर अब तक कोई फैसला नहीं लिया गया है।

बाववकुले बोले – भाजपा नेतृत्व और महायुति नेता तय करेंगे अगला सीएम

वहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि महायुति नेता और भाजपा नेतृत्व यह तय करेंगे कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। बावनकुले ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में समाज के सभी वर्गों ने भाजपा का समर्थन किया। उन्होंने कहा आज नवनिर्वाचित विधायकों के साथ मीटिंग हुई है। हालांकि, मुख्यमंत्री कौन बनेगा, उसे लेकर अब तक कोई चर्चा नहीं हुई है।

मुख्यमंत्री पद को लेकर कोई विवाद नहीं : फडणवीस

सीएम पद के सवाल पर मौजूदा डिप्टी सीएम नेता फडणवीस ने कहा, ‘मुख्यमंत्री कौन होगा, इस पर कोई विवाद नहीं होगा। यह पहले दिन से तय था कि चुनाव के बाद तीनों दलों के नेता एक साथ बैठेंगे और इस पर फैसला करेंगे।’

 

देखा जाए तो महाराष्ट्र में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। ऐसे में भाजपा के कार्यकर्ता और नेता चाहते हैं कि देवेंद्र फडणवीस ही सीएम बनें। वहीं एकनाथ शिंदे अपनी पार्टी में से किसी नेता को डिप्टी सीएम का पद दे सकते हैं। वजह ये है कि वे वर्तमान में सीएम पद पर मौजूद हैं। ऐसे में वह चाहेंगे कि उनकी पार्टी का कोई नेता डिप्टी सीएम बने। अजित पवार भी नई सरकार में डिप्टी सीएम बन सकते हैं।

महायुति की 230 सीटों में अकेले भाजपा के पास 132 सीटें

उल्लेखनीय है कि महायुति गठबंधन ने 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के लिए हुए चुनाव में 230 सीटें जीतकर सत्ता बरकरार रखी। इनमें अकेले भाजपा ने ही 132 सीटें जीत ली हैं। इस गठबंधन में भाजपा के साथ मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना और उप मुख्यमंत्री अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) भी शामिल है। उधर विपक्षी महा विकास आघाड़ी (MVA) सिर्फ 49 सीटें ही जीत सकी। एमवीए में कांग्रेस, राकांपा (SP) और शिवसेना (UBT) शामिल हैं।

मुख्यमंत्री का पद महाराष्ट्र में हमेशा से विवाद में रहा है

वैसे देखा जाए तो मुख्यमंत्री का पद महाराष्ट्र में हमेशा से विवाद में रहा है। 2019 में शिवसेना सीएम पद के कारण भाजपा से अलग हुई थी। 2019 के बाद से सीएम के लिए महाराष्ट्र में कई राजनीतिक संघर्ष देखने पड़े हैं। हालांकि, 2022 में पासा पलट गया जब एकनाथ शिंदे ने, जो उस समय ठाकरे के राइट हैंड हुआ करते थे, शिवसेना तोड़ी और बागी विधायकों के साथ भाजपा के सहयोग से सीएम पद की कुर्सी संभाल ली। उसके बाद अजित पवार भी एनसीपी तोड़कर सरकार में शामिल हो गए।

You Might Also Like

मध्य पूर्व संकट के बीच पीएम मोदी की अपील- ‘WFH अपनाएं, पेट्रोल-डीजल बचाएं और एक वर्ष तक सोना न खरीदें’
ज्ञानवापी मस्जिद विवाद : हिन्दू पक्ष को फिर झटका, कोर्ट ने खारिज किया पूरे परिसर के अमीन सर्वे का आवेदन
संयुक्त किसान मोर्चा को केंद्र सरकार का संशोधित प्रस्ताव स्वीकार, आंदोलन समाप्ति पर जल्द लग सकती है मुहर
Karnataka Election: यूनिफार्म सिविल कोड और BPL परिवारों को मुफ्त सिलेंडर का वादा, भाजपा ने विजन डॉक्यूमेंट किया जारी
NSA अजीत डोभाल से बोले राष्ट्रपति पुतिन – ‘हम अपने दोस्त मोदी का इंतजार कर रहे हैं’
TAGGED:CM name not decided yeMAHARASHTRAMahayuti governmentMahayuti government may be sworn in Todaymay be sworn in on Monday
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
दिल्लीदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

August 7, 2026

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?