1. Home
  2. कारोबार
  3. Share Market : खुलते ही धड़ाम हुआ शेयर बाजार! सेंसेक्स 530 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,200 के नीचे खुला
Share Market : खुलते ही धड़ाम हुआ शेयर बाजार! सेंसेक्स 530 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,200 के नीचे खुला

Share Market : खुलते ही धड़ाम हुआ शेयर बाजार! सेंसेक्स 530 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,200 के नीचे खुला

0
Social Share

मुंबई, 23 अप्रैल। घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। अमेरिका-ईरान वार्ता के ठप होने के बीच कच्चे तेल की कीमतें एक बार फिर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचने से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है। विदेशी पूंजी की निकासी और एशियाई शेयर बाजारों में कमजोर रुझान ने भी बाजारों को कमजोर किया। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 532.83 अंक टूटकर 77,983.66 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 175.75 अंक फिसलकर 24,202.35 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टेक महिंद्रा, इटर्नल, इंटरग्लोब एविएशन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एशियन पेंट्स और इन्फोसिस के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। केवल सन फार्मा और पावर ग्रिड के शेयर में तेजी रही। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट में रहे। अमेरिकी बाजार बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 1.36 प्रतिशत चढ़कर 103.3 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने 2,078.36 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। सेंसेक्स बुधवार को 0.95 प्रतिशत और निफ्टी 0.81 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ था।

  • इन शेयरों में दिखी हलचल

निफ्टी पर डॉ रेड्डीज, ONGC, जियो फाइनेंशियल, सिप्ला और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे शेयरों में बढ़त रही। दूसरी ओर, इंटरग्लोब एविएशन, अल्ट्राटेक सीमेंट, SBI लाइफ, एशियन पेंट्स और M&M जैसे दिग्गज शेयरों में गिरावट ने बाजार पर दबाव बढ़ाया।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code