1. Home
  2. राज्य
  3. उत्तरप्रदेश
  4. Government Job : यूपी में 12वीं पास महिलाओं के लिए खुशखबरी, आंगनबाड़ी में इन पदों पर निकली बंपर भर्ती, आवेदन शुरू
Government Job : यूपी में 12वीं पास महिलाओं के लिए खुशखबरी, आंगनबाड़ी में इन पदों पर निकली बंपर भर्ती, आवेदन शुरू

Government Job : यूपी में 12वीं पास महिलाओं के लिए खुशखबरी, आंगनबाड़ी में इन पदों पर निकली बंपर भर्ती, आवेदन शुरू

0
Social Share

लखनऊ, 23 अप्रैल। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे महिलाओं के लिए बेहतरीन अवसर आया है। जिसके तहत उत्तर प्रदेश में आंगनबाड़ी के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक यूपी में आंगनबाड़ी के कुल 100 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। यह भर्ती उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ के लिए शुरू की गई है।

यूपी मऊ जिला के उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन ऑनलाइन माध्यम में ही स्वीकार किए जाएंगे। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट upanganwadibharti.in विजिट करनी होगी। इसके साथ ही आंगनबाड़ी के पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 06 मई, 2026 निर्धारित की गई है।

आवेदन करने के लिए जरूरी पात्रताः

इस भर्ती के लिए केवल महिलाएं ही आवेदन करने की पात्र होंगी। आंगनबाड़ी के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होनी चाहिए। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है।

इन स्टेप्स से भर सकते हैं खुद अपना आवेदनः

उत्तर प्रदेश में आंगनबाड़ी के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक एवं योग्य महिलाएं ऑनलाइन माध्यम से खुद अपना फॉर्म भर सकती हैं। आवेदन करने के लिए यहां निम्नलिखित स्टेप्स बताए गए हैं, जिसे फॉलो करके उम्मीदवार पंजीकरण कर सकती हैं। आनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाकर विजिट करना होगा। अब वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज कर लें। अब आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें। फॉर्म भरने के बाद दर्ज की गई सभी जानकारी को एक बार ध्यान से पढ़ लें। अंत में भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code