hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: मायावती ने लगाया धांधली का आरोप, बोलीं – बसपा अब कोई उपचुनाव नहीं लड़ेगी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > मायावती ने लगाया धांधली का आरोप, बोलीं – बसपा अब कोई उपचुनाव नहीं लड़ेगी
राजनीतिउत्तरप्रदेशचुनावराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

मायावती ने लगाया धांधली का आरोप, बोलीं – बसपा अब कोई उपचुनाव नहीं लड़ेगी

Revoi Editor
Last updated: November 24, 2024 3:31 pm
Revoi Editor
Published: November 24, 2024
Share
SHARE

लखनऊ, 24 नवम्बर। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख एवं उत्‍तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने राज्य की नौ सीटों पर हुए उपचुनाव में पार्टी को करारी शिकस्त मिलने के एक दिन बाद रविवार को चुनाव में धांधली का आरोप लगाया और कहा कि अब उनकी पार्टी कोई उपचुनाव नहीं लड़ेगी।

फर्जी वोटिंग रोकने के लिए चुनाव आयोग से सख्त कदम उठाने की अपील

उत्‍तर प्रदेश में नौ सीटों पर हुए उपचुनाव में बसपा के उम्मीदवार सात क्षेत्रों में तीसरे स्थान पर रहे, जबकि दो सीट पर वे आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और एआईएमआईएम के उम्मीदवारों से भी पीछे पांचवें स्थान पर रहे। बसपा प्रमुख मायावती ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा , ‘हमारी पार्टी ने यह फैसला किया है कि जब तक देश में फर्जी वोट डालने से रोकने के लिए देश के चुनाव आयोग द्वारा कोई सख्त कदम नहीं उठाये जाते, तब तक हमारी पार्टी देश में कोई उपचुनाव नहीं लड़ेगी।’

उन्होंने कहा , ‘जबकि आम चुनाव में इस मामले में थोड़ा बचाव जरूर हो जाता है क्योंकि सरकारी मशीनरी सत्‍ता परिवर्तन के डर से घबराती हैं।’ इससे पहले मायावती ने कहा,‘‘ इस बार जो वोट पड़े और जो नतीजे आए उसको लेकर लोगों में आम चर्चा है कि पहले देश में जब बैलेट पेपर के जरिये चुनाव होते थे तो सत्ता का दुरुपयोग करके फर्जी वोट डाले जाते थे और अब तो ईवीएम के जरिये भी यह कार्य किया जा रहा है।’’

मायावती ने दावा किया कि इतना ही नहीं, अब ये गतिविधियां आम चुनावों के बजाय, खासकर उपचुनावों के दौरान और भी खुलेआम हो रही हैं। उन्होंने कहा, “हमने उत्तर प्रदेश के उपचुनावों में यह देखा। महाराष्ट्र में चुनावों को लेकर भी इसी तरह की चिंताएं जताई गई हैं। यह हमारे देश में लोकतंत्र के लिए एक बड़ी चेतावनी है।”

मायावती ने कहा, “इस स्थिति को देखते हुए हमारी पार्टी ने फैसला किया है कि जब तक भारत का चुनाव आयोग फर्जी मतदान को रोकने के लिए सख्त कदम नहीं उठाता, तब तक हम देशभर में, खासकर उत्तर प्रदेश में किसी भी उपचुनाव में हिस्सा नहीं लेंगे। मैं यहां विशेष रूप से उपचुनावों का जिक्र कर रही हूं।”

You Might Also Like

बिहार की चुनावी रैलियों में तेजस्वी यादव की हुंकार – ‘सत्ता में आए तो वक्फ कानून को कूड़ेदान में फेंक देंगे’
शाहरूख खान और व्रिकांत मैसी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, रानी मुखर्जी को मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार
दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में हिजुबल का वांछित आतंकी, जम्मू-कश्मीर के कई हमलों में था शामिल
लोकसभा चुनाव : भाजपा ने भेजा आमंत्रण, 15 देशों की राजनीतिक पार्टियां चुनावी कैंपेन देखने भारत आएंगी
मुहम्मद हजरत अली की जयंती के अवसर पर यूपी में 25 जनवरी को बंद रहेंगे सभी सरकारी व निजी स्कूल
TAGGED:bspBSP will not contest any by-electionELECTION COMMISSIONMayawati alleges rigging
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

August 8, 2026

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?