1. Home
  2. हिन्दी
  3. अंतरराष्ट्रीय

अंतरराष्ट्रीय

सुपर टाइफून ‘बावी’ का कहर: फिलीपींस में 15 की मौत, ताइवान-चीन-जापान में हाई अलर्ट

मनीला/ताइपे, 11 जुलाई। दक्षिणी फिलीपींस में आए शक्तिशाली सुपर टाइफून ‘बावी’ (Bavi) ने व्यापक तबाही मचाई है। भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में अब तक कम से कम 15 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, राहत एवं बचाव दल मलबे में फंसे लोगों की तलाश में लगातार अभियान चला रहे हैं। बताया जा […]

ढाका में भारत का गलत नक्शा दिखाए जाने पर भड़क उठीं भारतीय उच्चायोग की सचिव पूजा कुमारी झा

ढाका, 10 जुलाई। बांग्लादेशी राजधानी ढाका में एक अंतरराष्ट्रीय सेमिनार के दौरान भारतीय नक्शे के साथ छेड़छाड़ का एक गंभीर मामला सामने आया है। सेमिनार में जम्मू-कश्मीर (J&K) को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया गया। इसे देखते ही वहां मौजूद भारतीय उच्चायोग की सचिव पूजा कुमारी झा भड़क उठी और उन्होंने तुरंत कड़े शब्दों में अपना […]

पीएम मोदी ने ऑकलैंड में भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के रंग देखे, कलाकारों की तारीफ की

ऑकलैंड, 10 जुलाई। छह दिवसीय विदेश दौरे के तीसरे व अंतिम चरण में न्यूजीलैंड पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ऑकलैंड में भारतीय प्रवासियों की सराहना की और कहा कि वे पीढ़ियों और दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में भारत की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए हुए हैं। भारतीय समुदाय भारत और न्यूजीलैंड के बीच […]

बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना ने दिसम्बर में स्वदेश लौटेंगी, बोलीं- ‘मुझे जान की परवाह नहीं, खुद सरेंडर करूंगी’

नई दिल्ली, 10 जुलाई। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री व अवामी लीग की प्रमुख शेख हसीना ने शुक्रवार को एलान किया कि वह आगामी दिसम्बर में स्वदेश लौटेंगी। उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि स्वदेश वापसी पर उनकी जान का खतरा है, लेकिन उन्हें इसकी परवाह नहीं और वह स्वेच्छा से बांग्लादेश लौटकर वहां अदालत […]

न्यूजीलैंड पहुंचे पीएम मोदी, PM क्रिस्टोफर लक्सन ने गले लगाकर किया स्वागत, भारतीय समुदाय में उत्साह

ऑकलैंड, 10 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों के विदेश दौरे के अंतिम चरण में शुक्रवार को न्यूजीलैंड पहुंच गए। ऑकलैंड एयरपोर्ट पर न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने गर्मजोशी से उनका स्वागत करते हुए गले लगाया। इस दौरान न्यूजीलैंड में भारत की उच्चायुक्त मुआनपुई सैयावी सहित दोनों देशों के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। […]

ऑस्ट्रेलिया दौरा पूरा कर न्यूजीलैंड रवाना हुए पीएम मोदी, बोले- भारत-ऑस्ट्रेलिया साझेदारी हुई और मजबूत

मेलबर्न, 10 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रेलिया का सफल दौरा पूरा करने के बाद न्यूजीलैंड के लिए रवाना हो गए। रवाना होने से पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज, वहां की सरकार और जनता का गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए आभार व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस यात्रा ने भारत-ऑस्ट्रेलिया रणनीतिक साझेदारी […]

फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में बनाई जगह, एम्बापे ने की मेसी की बराबरी

डलास, 10 जुलाई। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में फ्रांस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मोरक्को को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। शुरुआती पेनल्टी मिस करने के बावजूद स्टार स्ट्राइकर किलियन एम्बापे ने दमदार वापसी की और अपनी टीम को जीत की राह पर ला खड़ा किया। अब मंगलवार […]

मेलबर्न में भारतीय समुदाय के बीच बोले पीएम मोदी – सबके मददगार भारत पर इसलिए गहरा विश्वास करती है दुनिया

मेलबर्न, 9 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के दूसरे दिन गुरुवार को यहां भारतीय समुदाय के कार्यक्रम ‘मेलबर्न मीट्स मोदी’ को संबोधित करते हुए कहा कि भारत जरूरतमंद देशों की दिल खोलकर मदद को आगे रहता है और यही वजह है कि दुनिया उसपर गहरा विश्वास करती है। मेलबर्न के प्रतिष्ठित मार्वल स्टेडियम […]

भारत के गगनयान मिशन को मिली नई ताकत, ऑस्ट्रेलिया में स्थापित होगा ट्रैकिंग स्टेशन

मेलबर्न, 9 जुलाई। भारत और ऑस्ट्रेलिया ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए शिक्षा, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और अंतरिक्ष सहयोग के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने के उद्देश्य […]

भारत-ऑस्ट्रेलिया साझेदारी को नई उड़ान : प्रधानमंत्री मोदी ने निवेश और कारोबार बढ़ाने का दिया न्योता

मेलबर्न, 9 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आर्थिक सहयोग को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का आह्वान करते हुए कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं के इस दौर में दोनों देश स्वाभाविक और भरोसेमंद साझेदार हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई उद्योग जगत से भारत की तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था का हिस्सा बनने […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code