1. Home
  2. हिन्दी
  3. अंतरराष्ट्रीय

अंतरराष्ट्रीय

ईरानी संसद के स्पीकर गालिबफ की अमेरिका को चेतावनी- ‘हमने तो अभी शुरुआत भी नहीं की’

तेहरान, 5 मई। ईरान और अमेरिका के बीच जारी युद्धविराम के बीच अमेरिका के साथ बातचीत कर रहे ईरान के मुख्य वार्ताकार और ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने चेतावनी दी कि होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर जारी गतिरोध में उनके देश ने अभी शुरुआत भी नहीं की है। गालिबफ ने एक्स पर पोस्ट […]

व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी : सीक्रेट सर्विस की कार्रवाई के बाद कुछ देर के लिए ‘लॉकडाउन’

वाशिंगटन, 5 मई । व्हाइट हाउस के पास एक हथियारबंद व्यक्ति को गोली मारने के बाद कुछ समय के लिए वहां लॉकडाउन लगा दिया गया। अधिकारियों के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब उस व्यक्ति ने सुरक्षाकर्मियों पर गोली चला दी। डिप्टी डायरेक्टर मैट क्विन ने पत्रकारों को बताया कि यह घटना दोपहर करीब […]

चीन में बड़ा हादसा : हुनान प्रांत के पटाखा प्लांट में भीषण धमाका, 21 लोगों की मौत और 61 घायल

चांग्शा, 5 मई। सेंट्रल चीन के हुनान प्रांत में एक पटाखा प्लांट में बड़े धमाके की जानकारी सामने आई है। चीनी अधिकारियों की ओर से साझा जानकारी के अनुसार, इस धमाके में 21 लोगों की मौत हो गई और 61 अन्य घायल हो गए। धमाके के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से शुरू कर दिया गया […]

कैलाश मानसरोवर यात्रा: नेपाल ने जताया लिपुलेख मार्ग पर एतराज, भारत ने सबूतों के साथ दिया करारा जवाब

नई दिल्ली, 4 मई। लिपुलेख दर्रे के रास्ते आगामी कैलास मानसरोवर यात्रा कराने की योजना पर नेपाल ने आपत्ति व्यक्त की है। नेपाल का दावा है कि यह इलाका उसका है। जबाव में भारत का कहना है कि ऐसे दावे न तो उचित हैं और न ही ऐतिहासिक तथ्यों एवं प्रमाणों पर आधारित हैं। लिपुलेख […]

सीमा विवाद की आग में फिर झुलसे रिश्ते : लिपुलेख से कैलाश यात्रा पर नेपाल ने जताया कड़ा ऐतराज, भारत-चीन को घेरा

काठमांडू/नई दिल्ली, 4 मई। भारत, नेपाल और चीन की सीमाओं के संगम पर स्थित रणनीतिक क्षेत्र ‘लिपुलेख’ को लेकर एक बार फिर कूटनीतिक घमासान छिड़ गया है। नेपाल सरकार ने लिपुलेख दर्रे से होकर गुजरने वाली कैलाश मानसरोवर यात्रा पर आधिकारिक रूप से कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। नेपाल के विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया […]

यानिक सिनर ने रचा इतिहास, लगातार 5 एटीपी मास्टर्स 1000 खिताब जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने

मैड्रिड, 3 मई। विश्व नंबर एक इतालवी स्टार यानिक सिनर ने रविवार को टेनिस इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया, जब वह लगातार पांच एटीपी मास्टर्स 1000 खिताब जीतने वाले पहले पुरुष खिलाड़ी बन गए। सिनर ने काजा मैजिका में 2026 मुतुआ मैड्रिड ओपन की ट्रॉफी जीतने के लिए अलेक्जेंडर ज्वेरेव को सिर्फ 57 […]

कनाडा की खुफिया एजेंसी ने खालिस्तानी चरमपंथियों को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा माना

ओटावा, 3 मई। कनाडा की खुफिया एजेंसी ने पहली बार खालिस्तानी चरमपंथियों को ‘राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा’ घोषित किया है। ‘कैनेडियन सिक्योरिटी इंटेलिजेंस सर्विस’ ने कहा है कि यह समूह देश में अपने ‘हिंसक चरमपंथी एजेंडे’ को बढ़ावा देने के लिए संस्थानों का इस्तेमाल करता है। एजेंसी ने 2025 की अपनी रिपोर्ट में इस […]

नेपाल का कैलाश मानसरोवर यात्रा में अड़ंगा! बालेन सरकार ने लिपुलेख पर भारत को लिखा प्रोटेस्ट नोट

काठमांडू, 3 मई। नेपाल में सत्तारूढ़ बालेंद्र शाह ‘बालेन’ सरकार ने लिपुलेख दर्रे से होकर कैलाश मानसरोवर यात्रा के संचालन में अड़ंगा डालते हुए भारत व चीन को एक कूटनीतिक पत्र यानी डिप्लोमेटिक प्रोटेस्ट नोट भेजा है। इस पत्र में नेपाल ने लिपुलेख से कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर आपत्ति जताते हुए कहा है कि […]

राष्ट्रपति ट्रंप बोले- ईरान प्रस्ताव पर विचार जारी, समझौते के साथ सैन्य कार्रवाई की भी चेतावनी

वाशिंगटन, 3 मई। पश्चिम एशिया में संघर्ष विराम के लिए अमेरिका और ईरान नए प्रस्ताव पर आगे बढ़ सकते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह ईरान के साथ संघर्ष खत्म करने के लिए आए नए प्रस्ताव की समीक्षा कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने आगे सैन्य और रणनीतिक कार्रवाई की भी चेतावनी […]

क्यूबा ने डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों का दिया जवाब, अमेरिकी जनता से पूछा- क्या आप ये होने देंगे?

हवाना, 3 मई। क्यूबा ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से बढ़ती सैन्य धमकियों की कड़ी निंदा की है। क्यूबा के राष्ट्रपति मिगेल डियाज-कैनेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “अमेरिकी राष्ट्रपति क्यूबा के खिलाफ सैन्य आक्रामकता की धमकियों को खतरनाक और असामान्य स्तर तक बढ़ा रहे हैं।” डियाज-कैनेल ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय और […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code