1. Home
  2. हिन्दी
  3. राजनीति
  4. तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी
तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

0
Social Share

चेन्नई, 7 अगस्त। सिनेमा जगत में लोकप्रियता के शिखर पर सवार होकर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचे सी. जोसेफ विजय को उस समय राहत मिली, जब उनकी पत्नी संगीता ने तमिलनाडु के चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में दायर अपनी तलाक की अर्जी वापस ले ली। अर्जी वापस लेने के बाद अदालत ने शुक्रवार को मामले का निबटारा कर दिया।

एक महिला एक्ट्रेस के साथ एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के लगाए थे आरोप

उल्लेखनीय है कि संगीता ने फरवरी में तलाक के लिए अर्जी दी थी। अपनी अर्जी में उन्होंने आरोप लगाया था कि विजय का एक महिला एक्ट्रेस के साथ एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर है, जिसके बारे में उन्हें 2021 में पता चला।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जब तलाक की अर्जी पर सुनवाई हुई तो संगीता के वकील ने अर्जी वापस लेने की याचिका दायर की। संगीता वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश हुईं और उन्होंने पुष्टि की कि वह इसे आगे नहीं बढ़ना चाहतीं। वह चाहती हैं कि उनकी अर्जी वापस लेने की याचिका को मंजूरी दी जाए।

भविष्य में जरूरत पड़ने पर दोबारा याचिका दायर करने की छूट

कोर्ट ने उनकी बात रिकॉर्ड कर ली और प्रतिवादी के वकील ने कोई आपत्ति नहीं जताई। कोर्ट ने संगीता की याचिका को मंजूरी देते हुए मामले का निबटारा कर दिया। साथ ही उन्हें भविष्य में जरूरत पड़ने पर दोबारा याचिका दायर करने की छूट भी दी।

पिछले वर्ष फैमिली कोर्ट में दायर तलाक की याचिका में, संगीता ने अपने पति पर एक एक्ट्रेस के साथ एक्स्ट्रा-मैरिटल रिलेशनशिप का आरोप लगाया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि उन्हें लगातार मानसिक क्रूरता, उपेक्षा और परित्याग का शिकार बनाया गया। उन्होंने कहा था कि जरूरत पड़ने पर वह एक्ट्रेस को दूसरे प्रतिवादी के तौर पर मामले में शामिल करेंगी. स्पेशल मैरिज एक्ट, 1954 के तहत तलाक के लिए दायर अपनी याचिका में उन्होंने कहा कि शादी पूरी तरह से टूट चुकी है।

याचिका के अनुसार, 2021 से प्रतिवादी (विजय) याचिकाकर्ता के साथ बुरा बर्ताव किया है और उन्हें ‘कंस्ट्रक्टिव डेजर्शन’ (घर में रहते हुए भी अलग-थलग रहने पर मजबूर करना) का शिकार बनाया है, जिससे उन्हें वैवाहिक घर में ही अलग रहने के लिए मजबूर होना पड़ा।

विजय की हिट फिल्म पूवे उनाकगासे प्रभावित होकर करीब आईं संगीता

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार श्रीलंकाई तमिल उद्योगपति की बेटी और यूके में रहने वाली संगीता सोरनालिंगम, विजय की बहुत बड़ी फैन थीं। विजय की हिट फिल्म ‘पूवे उनाकगा’ (1996) से प्रभावित होकर वह चेन्नई गईं ताकि एक्टर से मिल सकें और फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें व्यक्तिगत रूप से बधाई दे सकें।

25 अगस्त, 1999 को चेन्नई में पारंपरिक रीति-रिवाजों से शादी हुई थी

संगीता की सादगी से प्रभावित होकर विजय ने उन्हें अपने परिवार से मिलने के लिए बुलाया। उनके माता-पिता-डायरेक्टर एस.ए. चंद्रशेखर और सिंगर शोभा चंद्रशेखर को वह बहुत पसंद आईं और बाद में उन्होंने लंदन में उनके परिवार से शादी का औपचारिक प्रस्ताव रखा। संगीता और विजय की शादी सबसे पहले 10 जुलाई 1998 को यूनाइटेड किंगडम में रजिस्टर हुई थी। याचिका के अनुसार, इसके बाद 25 अगस्त 1999 को चेन्नई में पारंपरिक रीति-रिवाजों से शादी हुई थी।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code