ऑकलैंड, 10 जुलाई। छह दिवसीय विदेश दौरे के तीसरे व अंतिम चरण में न्यूजीलैंड पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ऑकलैंड में भारतीय प्रवासियों की सराहना की और कहा कि वे पीढ़ियों और दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में भारत की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए हुए हैं। भारतीय समुदाय भारत और न्यूजीलैंड के बीच मजबूत और लंबे समय से चले आ रहे संबंधों को भी और मजबूत कर रहा है।
भारतीय सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की झलकियां एक्स पर साझा की
ऑकलैंड में आयोजित सामुदायिक स्वागत कार्यक्रम में भारतीय सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की झलकियां साझा करते हुए पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, “शुक्रवार शाम ऑकलैंड में भारतीय संस्कृति की समृद्ध विरासत का शानदार उत्सव देखकर बहुत खुशी हुई। कार्यक्रम में पंजाब और तमिलनाडु की संस्कृतियों की झलक देखने को मिली। इसके अलावा, कर्नाटक और हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के मेल और ‘वंदे मातरम’ की भावपूर्ण प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।”
Delighted to witness a vibrant celebration of India’s rich cultural heritage during the community welcome in Auckland this evening. The performances showcased the cultures of Punjab, Tamil Nadu, a fusion of Carnatic and Hindustani classical music and a stirring rendition of Vande… pic.twitter.com/GlG5h73ObF
— Narendra Modi (@narendramodi) July 10, 2026
उन्होंने कहा, ‘मैं अपने प्रवासी भारतीयों की सराहना करता हूं, जो पीढ़ियों और महाद्वीपों के पार भारत की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए हुए हैं और भारत और न्यूजीलैंड के बीच लोगों के मजबूत रिश्तों को आगे बढ़ा रहे हैं।’
नाद वोकल एन्सेम्बल की संगीत प्रस्तुति की तारीफ की
प्रधानमंत्री मोदी ने नाद वोकल एन्सेम्बल की संगीत प्रस्तुति की तारीफ की। उन्होंने कहा कि ऐसी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां लोगों को जोड़ने का काम करती हैं और भारत और न्यूजीलैंड के बीच बढ़ती दोस्ती को दर्शाती हैं। उन्होंने एक अन्य पोस्ट में लिखा, ‘नाद वोकल एन्सेम्बल की शानदार प्रस्तुति देखकर बहुत खुशी हुई। संगीत में लोगों को एक साथ जोड़ने की अनोखी ताकत होती है और आज की प्रस्तुति ने भारत-न्यूजीलैंड की दोस्ती की गर्मजोशी और गहराई को खूबसूरती से दिखाया।’
Delighted to witness the wonderful performance by the Naad Vocal Ensemble. Music has a unique ability to bring people together and today’s performance beautifully reflected the warmth and depth of India-New Zealand friendship. pic.twitter.com/SbobSkjxGi
— Narendra Modi (@narendramodi) July 10, 2026
होटल पहुंचने पर भारतीय समुदाय द्वारा गर्मजोशी से स्वागत
ऑकलैंड होटल पहुंचने पर भारतीय समुदाय ने पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने ‘एक्स’ पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा, ‘स्वागत समारोह में भारत के अलग-अलग हिस्सों की शास्त्रीय संगीत और नृत्य परंपराओं की शानदार प्रस्तुतियां हुईं, जो भारत की समृद्ध संस्कृति और विविधता को दिखाती हैं।’
PM @narendramodi received a warm and enthusiastic welcome from the Indian community upon his arrival at the Hotel.
The reception featured vibrant performances of classical music and dance traditions from across India, reflecting the country's rich cultural heritage and… pic.twitter.com/MADF5FuXIN
— Randhir Jaiswal (@MEAIndia) July 10, 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय की ओर से दिए गए गर्मजोशी भरे स्वागत से वह भावुक हो गए। लोगों का उत्साह भारत के साथ प्रवासी भारतीयों के गहरे जुड़ाव को दिखाता है। उन्होंने X पोस्ट में कहा, ‘न्यूजीलैंड के भारतीय समुदाय का प्यार और अपनापन मुझे बहुत गहराई से छू गया। उन्होंने भारत के किसी प्रधानमंत्री की यात्रा के लिए चार दशक तक इंतजार किया है और आज उनका उत्साह और गर्मजोशी साफ दिखाई दे रही थी। भारत के साथ उनका रिश्ता हमेशा मजबूत बना हुआ है।’
The love and affection of the New Zealand's Indian community touched me deeply. They have waited four decades for the visit of an Indian Prime Minister and their extraordinary enthusiasm and warmth were visible today. Their bond with India remains unwavering. pic.twitter.com/7wk2vhNAbi
— Narendra Modi (@narendramodi) July 10, 2026
पीएम लक्सन खुद एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का स्वागत करने पहुंचे
इसके पहले न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन खास सम्मान के तौर पर पीएम मोदी का स्वागत करने खुद एयरपोर्ट पहुंचे। यह करीब 40 वर्षों बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की न्यूजीलैंड की पहली यात्रा है। एयरपोर्ट पर दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को गले लगाकर गर्मजोशी से स्वागत किया।
Reached Auckland a short while ago. Thankful to Prime Minister Luxon for the welcome at the airport.
This visit is historic, being the first Prime Ministerial visit to New Zealand in four decades. I look forward to holding talks with Prime Minister Luxon and discussing the… pic.twitter.com/qhUfkaFfHF
— Narendra Modi (@narendramodi) July 10, 2026
पीएम मोदी ने ऑकलैंड दौरे को ‘ऐतिहासिक’ बताया
पीएम मोदी ने अपने ऑकलैंड दौरे को ‘ऐतिहासिक’ बताया और कहा कि वह प्रधानमंत्री लक्सन के साथ दोनों देशों के रिश्तों पर विस्तार से बातचीत करने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘थोड़ी देर पहले ऑकलैंड पहुंचा। एयरपोर्ट पर स्वागत के लिए प्रधानमंत्री लक्सन का शुक्रिया। यह दौरा ऐतिहासिक है, चार दशकों में न्यूजीलैंड का यह पहला प्रधानमंत्री दौरा है। मैं प्रधानमंत्री लक्सन के साथ बातचीत करने और भारत-न्यूजीलैंड दोस्ती पर समग्र चर्चा करने का इंतजार कर रहा हूं। मैं शनिवार ऑकलैंड में एक कम्युनिटी प्रोग्राम को भी संबोधित करूंगा।’


