hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: भारत के साथ साझेदारी हमारे लिए अहम : यूरोपीय संघ प्रमुख
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > भारत के साथ साझेदारी हमारे लिए अहम : यूरोपीय संघ प्रमुख
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

भारत के साथ साझेदारी हमारे लिए अहम : यूरोपीय संघ प्रमुख

Revoi Editor
Last updated: February 28, 2025 5:04 pm
Revoi Editor
Published: February 28, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली, 28 फ़रवरी। यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने शुक्रवार को कहा कि उनकी यात्रा इस बात का प्रतीक है कि यूरोपीय संघ भारत के साथ अपनी साझेदारी को कितना महत्व देता है। यूरोपीय यूनियन (ईयू) कॉलेज ऑफ कमिश्नर्स की मेजबानी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए उन्होंने यह बात कही।

वॉन डेर लेयेन ने आज हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद एक्स पर पोस्ट किया, “प्रिय नरेंद्र मोदी, नई दिल्ली में हमारी मेजबानी के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। यूरोपीय आयोग की यात्रा इस बात का प्रतीक है कि हम भारत के साथ अपनी साझेदारी को कितनी अहमियत देते हैं। और मैं हमारी व्यक्तिगत दोस्ती को कितना महत्व देती हूं।”

बैठक के दौरान, दोनों पक्षों ने भारत-यूरोपीय संघ रणनीतिक साझेदारी को अधिक मजबूत करने और भारत-मध्य पूर्व-यूरोप कॉरिडोर जैसी अत्यधिक महत्वपूर्ण कनेक्टिविटी परियोजनाओं पर व्यापक चर्चा की।

यूरोपीय संघ प्रमुख लेयेन ने कहा, “जब हम यूरोपीय संघ-भारत रणनीतिक साझेदारी के तीसरे दशक में प्रवेश कर रहे हैं, तो एक बात स्पष्ट है। अभी सबसे अच्छा आना बाकी है। साथ मिलकर, हम भविष्य को आकार दे सकते हैं और इस सदी की निर्णायक साझेदारियों में से एक बन सकते हैं।”

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष यूरोपीय यूनियन (ईयू) कॉलेज ऑफ कमिश्नर्स के साथ प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण पर दो दिवसीय भारत यात्रा पर गुरुवार दोपहर नई दिल्ली पहुंची।

लेयेन ने भारत पहुंचने के बाद सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर कहा, “कमिश्नर्स की अपनी टीम के साथ दिल्ली में उतरना। संघर्ष और तीव्र प्रतिस्पर्धा के युग में, आपको भरोसेमंद मित्रों की जरूरत होती है। यूरोप के लिए, भारत एक ऐसा दोस्त और रणनीतिक सहयोगी है। मैं नरेंद्र मोदी के साथ चर्चा करूंगी कि हमारी रणनीतिक साझेदारी को अगले स्तर तक कैसे ले जाया जाए।” गौरतलब हो, यूरोपीय यूनियन (ईयू) कॉलेज ऑफ कमिश्नर्स की यह पहली भारत यात्रा है।

वहीं, उर्सुला वॉन डेर लेयेन की तीसरी भारत यात्रा है, इससे पहले वे अप्रैल 2022 में द्विपक्षीय आधिकारिक यात्रा के लिए देश आई थीं और बाद में सितंबर 2023 में जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लेने आई थीं। प्रधानमंत्री मोदी और यूरोपीय संघ के अध्यक्ष बहुपक्षीय बैठकों के दौरान नियमित रूप से मिलते रहे हैं।

You Might Also Like

गुजराती दंपति ने भिक्षु बनने और पूरे देश में नंगे पैर यात्रा करने के लिए दिया 200 करोड़ रुपये का दान
आईपीएल 2023 : दिल्ली कैपिटल्स की दुर्गति जारी, आरसीबी ने 23 रनों की जीत के साथ की वापसी
UN में ट्रंप गरजे – ‘रूस-यूक्रेन युद्ध को फंड कर रहे भारत-चीन’, 7 माह में 7 युद्ध खत्म कराने का भी किया दावा
बीएनए स्थापना दिवस का सीएम योगी ने किया शुभारंभ, कहा- भारतीय समाज अपनी परंपरा और संस्कृति का सम्मान करना जानता है
निर्वाचन आयोग ने दी नई सुविधा : मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए अब 18 वर्ष पूर्ण होने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा
TAGGED:EU chiefPartnership with Indiavital
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राज्यउत्तरप्रदेशराष्ट्रीयहिन्दी

Parliament Monsoon Session : राम मंदिर चढ़ावे के मुद्दे पर विपक्ष की चर्चा की मांग, राम गोपाल यादव बोले- सरकार बहस से बच रही

August 11, 2026

Trump Iran Compensation: ट्रंप ने ईरान से मांगा मुआवजा, कहा- मिडिल ईस्ट में मौत और नुकसान की भरपाई करे तेहरान

सरकारी स्कूलों की बदहाली पर अभिजीत दिपके का सवाल- 80 साल बाद भी गांवों के बच्चों को बुनियादी सुविधाएं क्यों नहीं?

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

बिहार में फर्जी IAS अधिकारी गिरफ्तार : खुद को बताया NSA अजित डोभाल का अंडरकवर एजेंट

JPSC protests : भूख हड़ताल पर बैठे JLKM नेता देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती, ब्लड शुगर लेवल गिरा

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

UP OTS Scheme 2026: यूपी के 762 नगरीय निकायों में संपत्ति कर पर लागू होगी OTS योजना, 15 अगस्त से मिलेगा लाभ

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?